Mandi Gobindgarh - Sach Kahoon Hindi

गांव हररायपुर के 7वें व ब्लॉक महिमा गोनियाना के 48वें शरीरदानी बने नछत्तर सिंह इन्सां
गोनियाना मंडी (सच कहूँ/जगतार जग्गा)। Mandi Gobindgarh News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक महिमा गोनियाना के गाँव हररायपुर के एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर सराहनीय कार्य किया है। इस पार्थिव शरीर पर मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी नई-नई रिसर्च करेंगे और समाज की सेवा करेंगे।

गांव हररायपुर निवासी नछत्तर सिंह इन्सां ने गाँव के 7वें तथा ब्लॉक महिमा गोनियाना के 48वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। जानकारी के अनुसार नछत्तर सिंह इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का चलते हुए जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का निर्णय लिया था। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनके पुत्र जसविन्द्र सिंह इन्सां तथा अन्य परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च हेतु रोहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया।

मृतक के निवास स्थान से परिजनों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों, क्षेत्रवासियों तथा बड़ी संख्या में साध-संगत ने ‘शरीरदानी नछत्तर सिंह इन्सां अमर रहे’ और ‘शरीरदान महादान’ के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले फूलों से सजी एंबुलेंस को पूरे गाँव में घुमाया गया। इस मौके सच्चे नम्र सेवादार सेवक सिंह इन्सां, बहन सुखजिन्द्र इन्सां, इन्दजीत इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रदीप सिंह इन्सां, गुरमीत सिंह इन्सां, डॉ. गुरचरण सिंह इन्सां सहित गणमान्य जन व साध-संगत उपस्थित रही।

पावन शिक्षा के लिए पूज्य गुरुजी का धन्यवाद: जगजीत बराड़

कांग्रेस नेता तथा प्रियंका गांधी संगठन के पंजाब अध्यक्ष जगजीत सिंह बराड़ ने कहा कि मृत्यु के बाद सभी शरीरों को मिट्टी में मिल जाना होता है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने श्रद्धालुओं को ऐसी पवित्र शिक्षा दी है कि वे मृत्यु के बाद भी किसी के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि वे अनेक बार आम लोगों के दुख-सुख में शामिल हुए हैं, लेकिन आज किया गया यह देहदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इच्छा जताई कि इसी प्रकार मानवता की मशाल जलती रहे और लोग जीवन में भी तथा मृत्यु के बाद भी समाज के काम आते रहें।

Mandi Gobindgarh News: मेडिकल कॉलेज के लिए पार्थिव शरीर को रवाना करते परिजन और साध-संगत व शरीरदानी नछत्तर सिंह इन्सां की फाइल फोटो।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया
वज़ीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में ₹300 करोड़ का कारगिल डेयरी फ़ीड प्लांट शुरू हुआ, इससे पंजाब के डेयरी और एग्रो-इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा: संजीव अरोड़ा

AAP सरकार में पंजाब पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है: संजीव अरोड़ा

किसानों की इनकम और दूध प्रोडक्शन को मज़बूत करने के लिए साउथ एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फ़ीड प्लांट: संजीव अरोड़ा

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 पंजाब को भारत के टॉप इंडस्ट्रियल राज्यों में शामिल करेगा: संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Mandi Gobindgarh: औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क, वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में ₹300 करोड़ की लागत से स्थापित कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के नए डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में “इन्वेस्ट पंजाब” पहल के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहे हैं। इन निवेशों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य के समग्र आर्थिक विकास को गति मिल रही है। Mandi Gobindgarh

उन्होंने कहा कि बढ़ता निवेशक विश्वास इस बात का संकेत है कि पंजाब विशेष रूप से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों और शांतिपूर्ण औद्योगिक वातावरण के माध्यम से व्यवसाय-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

15 एकड़ में फैला यह संयंत्र 4.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता रखता है और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड प्लांट है। बठिंडा के बाद पंजाब में कारगिल की यह दूसरी प्रमुख इकाई है, जिससे राज्य की कृषि-औद्योगिक मूल्य श्रृंखला और सुदृढ़ होगी। कारगिल प्रबंधन ने संयंत्र की स्थापना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के अथक प्रयासों की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि यह संयंत्र डेयरी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, जिससे दूध उत्पादन, गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि होगी। वैज्ञानिक रूप से विकसित यह फीड पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बेहतर बनाएगा तथा पंजाब के डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, उसी प्रकार वह शीघ्र ही अन्य राज्यों को दूध आपूर्ति करने वाला अग्रणी राज्य भी बनेगा।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाला “प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026” राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बड़ी भागीदारी आकर्षित करेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार पंजाब को देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है और उद्योगपतियों ने राज्य की सक्रिय एवं प्रगतिशील नीतियों पर संतोष व्यक्त किया है।

इससे पूर्व स्थानीय विधायक श्री लखबीर सिंह राय ने कहा कि कारगिल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र के लगभग 1,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले फीड की उपलब्धता से पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सोना थिंद, अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री पूजा स्याल ग्रेवाल, डेविड वेबस्टर (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ रिस्क ऑफिसर), ऋषि वर्मा (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ लीगल एवं कंप्लायंस ऑफिसर एवं कॉर्पोरेट सेक्रेटरी, चेयर एशिया पैसिफिक क्षेत्र), एड्रियानो मारकॉन (प्रेसिडेंट, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ) तथा रविंदर बलैन (सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, इंडिया एवं प्रेसिडेंट, कारगिल इंडिया) भी उपस्थित थे। Mandi Gobindgarh

यह भी पढ़ें:– Greater Noida: कुआं पूजन के दौरान दो युवकों में झगड़ा, एक की मौत, दूसरा गिरफ्तार