West Bengal Elections - Sach Kahoon Hindi
West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग
विधानसभा चुनाव: छिंटपुट हिंसा के बीच उमड़े मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 को
पांच राज्यों में एक साथ 4 मई को होगी मतगणना
कोलकाता/चेन्नई (एजेंसी)। West Bengal, Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वीरवार को मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह के चलते बंपर वोटिंग हुई। सायं पाँच बजे तक बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 89.93% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 82.24% मतदान हुआ। दोनों राज्यों के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं है, इनमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी।
पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत और कलीमपोंग जिले में सबसे कम 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरदौर में 88.74 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबेहार में 92.07, दार्जिलिंग में 89.49, जलपाईगुडी में 90.20, झारग्राम में 90.53, मालदा में 89.56, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनापुर में 90.70, पूर्वी मेदिनापुर में 88.55, पुरलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ। बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही राज्य में पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। West Bengal-Tamil Nadu Elections
वहीं तमिलनाडू में करुर जिले में सबसे अधिक 89.32 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके अलावा अरियालूर जिले में 83.09 प्रतिशत, चेंगलपट्टू में 82.41, कोयम्बटूर में 82.33, कुड्डलोर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडगुल में 86.35, ईरोड मं 87.59, कल्लाकुरिचि में 84.22, कांचीपुरम में 84.92, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरई में 77.89, मायिलादुथुरई में 78.41, नागापट्टिनम में 83.15, नामक्कल में 87.63, पेरेम्बलूर में 82.75, पुडुक्कोट़टई 81.55, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 856.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, थंजावूर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवललूर में 80.70, थिरुवल्लूर में 80.65, थूथूकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली 75.10, तिरुपथूर में 85.28, तिरुप्पुर में 86.33, तिरुवान्नामलाई 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।
यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
West Bengal Elections: पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं ने साफ कहा कि उन्होंने बंगाल में भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है। West Bengal News
महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों ने इस बिल को लोकसभा में गिरा दिया। इससे ममता बनर्जी की टीएमसी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का असली चेहरा सामने आ गया है।
”मुझे बहुत दुख है कि यह बिल पास नहीं हुआ”
एक महिला ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनकी रैली होने वाली है। हम लोग उन्हें सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं। स्थानीय महिलाओं ने ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल का टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों ने विरोध किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने का सोचा था, लेकिन विपक्षी दलों ने वोट नहीं दिया। मुझे बहुत दुख है कि यह बिल पास नहीं हुआ। West Bengal News
उन्होंने कहा कि यह बिल पास न होना महिलाओं का अपमान है। पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में सोचा, लेकिन विपक्ष ने नहीं सोचा। हर पार्टी महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, सीएम ममता बनर्जी भी बहुत दावे करती हैं, लेकिन उनकी चिंता अब सबके सामने आ गई है। उनके शब्दों और कर्मों में बड़ा अंतर है।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला बिल को रोक दिया, क्योंकि वे महिला-विरोधी हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मेरे हिंदू समाज को बर्बाद कर दिया है। अब मेरा समाज ममता के विरुद्ध खड़ा हो गया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। West Bengal News
महिलाएं आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता
एक महिला ने कहा कि आज हम नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी की संकल्प सभा में आए हैं। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाने के लिए सभी से अपील की थी, लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया और बिल का विरोध किया। महिलाएं आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े। कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टी है। वे महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। एक अन्य महिला ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिला बिल पर वोट नहीं किया। ममता दीदी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। टीएमसी और कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टियां हैं।
एक अन्य महिला ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में महिलाओं के लिए जो कहा, विपक्षी पार्टियों ने उसके पक्ष में वोट नहीं दिया। इसमें टीएमसी, सीपीआई(एम) और कांग्रेस शामिल हैं। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं है। ममता दीदी कहती हैं कि हमें 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन हम महिलाएं काम करती हैं और बाहर जाना पड़ता है, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी वही कानून ला रहे थे। West Bengal News
West Bengal: पश्चिम बंगाल में सुरक्षा होगी कड़ी! की जाएंगी 480 CAPF कंपनियों की तैनाती
कोलकाता। राज्य में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया है। आयोग के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 480 कंपनियां अग्रिम रूप से तैनात की जा रही हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।आयोग ने बताया कि इनमें से 240 कंपनियां 1 मार्च से विभिन्न जिलों में सक्रिय हो चुकी हैं, जबकि शेष 240 कंपनियों की तैनाती 10 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। West Bengal News
सबसे अधिक 58 कंपनियां उत्तर 24 परगना जिले में तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त मुर्शिदाबाद में 35, दक्षिण 24 परगना में 33, कोलकाता में 30 तथा पूर्व मिदनापुर में 28 कंपनियां नियुक्त होंगी। अन्य प्रमुख जिलों में हुगली (27), पूर्व बर्धमान (25), नदिया (22), हावड़ा व बीरभूम (21-21), पुरुलिया व पश्चिम मिदनापुर (20-20), उत्तर दिनाजपुर (19), मालदा (18), पश्चिम बर्धमान (17), दार्जिलिंग (16) और कूचबिहार (15) शामिल हैं। बांकुड़ा में 13, झाड़ग्राम में 11 तथा दक्षिण दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी में 10-10 कंपनियां तैनात होंगी। न्यूनतम तैनाती अलीपुरद्वार (7) और कालिम्पोंग (4) में की जाएगी।
दक्षिण 24 परगना में अतिरिक्त बल भेजा गया है
सीमावर्ती और संवेदनशील माने जाने वाले जिलों—विशेषकर उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना—में अतिरिक्त बल भेजा गया है। इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और जनसांख्यिकीय संरचना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंध सुदृढ़ किए गए हैं। तैनात कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल रहेंगे।
गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक कंपनी में न्यूनतम 72 सुरक्षाकर्मी होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बलों की आवाजाही और समन्वय का दायित्व सीआरपीएफ को सौंपा गया है, जिससे तैनाती प्रक्रिया सुव्यवस्थित रहे।राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि चुनाव तिथियों की औपचारिक घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इतनी व्यापक अग्रिम तैनाती असाधारण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं में विश्वास कायम करना है। West Bengal News