Rajasthan Crime News - Sach Kahoon Hindi

Ganesh Raj Bansal Arrested: विधायक गणेश राज बंसल संगरिया कोर्ट में हुए पेश, 25 तक पुलिस रिमांड
Ganesh Raj Bansal Arrested: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। 23 साल पुराने फर्जी पट्टा मामले में गिरफ्तार हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव के दिन सोमवार सुबह सीआईडी-सीबी की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच संगरिया में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने विधायक को 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। विधायक को सुबह करीब 6 बजे संगरिया स्थित मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। सीआईडी-सीबी के एसीपी सतपाल सिंह की टीम विधायक को लेकर संगरिया लेकर पहुंची। मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई विधायक की पेशी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अदालत की कार्रवाई के बाद पुलिस विधायक को पूछताछ एवं मामले की जांच के लिए अपने साथ ले गई। पेशी से पहले कुछ समय के लिए विधायक को संगरिया थाना भी ले जाया गया। विधायक को सीआईडी-सीबी की ओर से शनिवार रात्रि को हनुमानगढ़ से बीकानेर जाते समय गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी की सूचना सामने आने के बाद हनुमानगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मामला वर्ष 2003 में नगर परिषद की सरकारी भूमि के कथित रूप से गलत तरीके से जारी किए गए आवासीय पट्टों से जुड़ा है।

इस संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने विधायक गणेश राज बंसल, उनकी पत्नी एवं तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी भंवरलाल सोनी सहित पांच जनों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। रिपोर्टांे के अनुसार दोनों मामले सरकारी भूमि से जुड़े कथित फर्जी पट्टों और उनसे संबंधित अनियमितताओं के आरोपों पर दर्ज किए गए हैं।

शिकायतकर्ता संदीप सोनी (35) पुत्र रतनलाल सोनी की ओर से दी गई रिपोर्ट में गणेश राज बंसल, उनकी पत्नी संतोष बंसल, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी भंवरलाल सोनी और दो भूखंड धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश सहित आरोप लगाए गए हैं। चूंकि मामले में वर्तमान विधायक का नाम शामिल है, इसलिए प्रकरण का अनुसंधान सीआईडी-सीबी को सौंपा गया है। इस प्रकरण में सीआईडी-सीबी को विधायक की पत्नी संतोष बंसल की भी तलाश थी। हालांकि, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल को सोमवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई।

Hanumangarh News: रिहायशी प्लॉट में तोड़फोड़ कर ढहाया कमरा
हनुमानगढ़ (सच कहूँ) एक रिहायशी प्लॉट में तोड़फोड़ कर कमरे की छत गिराने तथा सरिया, गाडर और घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूरांवाली निवासी पृथ्वी सिंह (62) पुत्र भादर राम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने हनुमानगढ़ तहसील के 19 जेआरके में स्थित 0.152 हेक्टेयर (1520 वर्गमीटर) आवासीय भूमि रूपलाल से खरीदी थी।

रूपलाल ने यह भूमि पहले जसकरण सिंह से खरीदी थी तथा बाद में तहसीलदार हनुमानगढ़ से इसका आवासीय रूपांतरण भी कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जुलाई 2015 से उक्त भूमि पर उसका कब्जा है। उसने प्लॉट की चारदीवारी कर रखी थी और एक कमरा भी बना रखा था।

प्रार्थी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को जब वह अपने प्लॉट की देखभाल के लिए पहुंचा तो देखा कि कमरे की छत तोड़ी हुई थी तथा कमरे में रखा घरेलू सामान, सरिया, गाडर और अन्य सामग्री गायब थी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे के बाद प्लॉट की ओर से तोड़फोड़ की आवाजें आ रही थीं।

जब वे आवाज सुनकर बाहर निकले तो कुछ लोग वहां से भागते हुए दिखाई दिए। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान एएसआई लक्ष्मण लाल मीणा को सौंपा गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Rajasthan Crime: राजस्थान के एक होटल में हथियारबंद बदमाशों ने होटल मालिक को गोलियों से भूना
Rajasthan Crime: जयपुर/चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के बिदासर क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में सोमवार देर रात गोलीबारी की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें होटल स्वामी की मृत्यु हो गई तथा तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना रात्रि लगभग 12:30 बजे होटल परिसर में हुई। पुलिस अधीक्षक Jai Yadav ने बताया कि तीन सशस्त्र हमलावर अचानक होटल में प्रवेश कर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। हमले में होटल संचालक मनीराम मंडा को कई गोलियां लगीं, जिससे उनका घटनास्थल पर ही निधन हो गया। वहीं दादिबा निवासी भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए। Churu News

घटना का सीसीटीवी दृश्य मंगलवार प्रातः सामने आया, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। वारदात के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सुजानगढ़ के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर के उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि घटना के पीछे व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा अथवा आपसी रंजिश कारण हो सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक उद्देश्य का खुलासा विस्तृत अनुसंधान के पश्चात ही संभव होगा। एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है तथा अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। Churu News