Bomb Threats - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh Bomb Threats: पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य डाकघर कार्यालय करवाया खाली! जानें क्या है माजरा?
कार्यालय को 23 दिन में तीसरी दफा बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

Hanumangarh Bomb Threats: हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने (Post Office Bomb Threat) की धमकी मिली। धमकी मिलने के चलते पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के अनुसार, धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। पुलिस ने एहतियातन पोस्ट ऑफिस को खाली करवाने का कदम उठाया और मुख्य गेट को बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी। जंक्शन थाना पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने पोस्ट ऑफिस परिसर की तलाशी ली। Hanumangarh News

मेटल डिटेक्टर से संदिग्ध वस्तु ढूंढने का प्रयास किया लेकिन इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगा। यह घटना पिछले 23 दिन के भीतर तीसरी बार हुई है, जिससे कर्मचारियों और जनता में चिंता का माहौल बना हुआ है। बार-बार मिल रही इन धमकियों से कर्मचारियों और आमजन में डर का माहौल बना हुआ है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह किसी शरारती तत्व या संगठित साइबर गिरोह की करतूत हो सकती है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना है।

साइबर सेल की टीम इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले 10 मार्च व उसके बाद 27 मार्च को मुख्य डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं, इससे पूर्व दो बार जिला कलक्ट्रेट को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं। पिछले वर्ष 14 अप्रैल और 14 दिसंबर को भी हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिला कलक्ट्रेट को धमकियां मिली थीं, जो जांच में झूठी साबित हुई थीं। Hanumangarh News

Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द
खालिस्तानी समर्थकों के ईमेल से फैली दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी, पुलिस ने जांच तेज की

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और मोगा जिलों में सोमवार को प्रमुख स्कूलों, ट्रेनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कई स्कूलों में नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई है। जालंधर के एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य निजी स्कूल को ईमेल भेजा गया, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन और विधानसभा को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है, अन्यथा उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली है, वहां पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। Jalandhar News

मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों—गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना—को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए। गोथेवाला स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियातन नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। जालंधर के स्कूलों को भेजा गया ईमेल सुबह 7:37 बजे हाबी दानबा नामक अकाउंट से आया। इसमें लिखा था कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर की मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटा दो, नहीं तो धमाका होगा।’ ईमेल में स्कूलों, विधानसभा और ट्रेन को उड़ाने का समय भी उल्लेखित किया गया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– 24 Speed Post: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, इंडिया पोस्ट लॉन्च कर रहा ‘24 स्पीड पोस्ट’

Mumbai Police: मुंबई सहित देश के कई शहरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से काबू
मुंबई। देश के कई शहरों में बम विस्फोट की धमकी देकर भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai Police ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना क्षेत्र से 28 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान सौरव विश्वास के रूप में हुई है, जिस पर विभिन्न राज्यों में धमकी भरे संदेश भेजकर दहशत फैलाने का आरोप है। West Bengal News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने बीते कुछ दिनों के दौरान मुंबई, दिल्ली और गुजरात सहित कई स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी से जुड़े ईमेल भेजे थे। जांच में सामने आया कि उसने लगभग 50 से अधिक संस्थानों को ऐसे संदेश भेजे थे, जिनमें स्कूल, मेट्रो स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान शामिल थे। इन धमकियों का उद्देश्य लोगों में भय और अफरा-तफरी पैदा करना बताया जा रहा है।

मामले की शुरुआत 27 फरवरी की सुबह हुई, जब इंटरनेट के माध्यम से मुंबई के कुछ स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि अगले दो दिनों के भीतर विस्फोट किया जाएगा। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद Dindoshi Police Station में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और ईमेल के स्रोत की जांच के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ईमेल पश्चिम बंगाल के न्यू बराकपुर क्षेत्र से भेजे गए थे।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले भी इसी प्रकार की गतिविधि में शामिल रह चुका

इसके बाद मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी इसी प्रकार की गतिविधि में शामिल रह चुका है। जानकारी के अनुसार उसने फरवरी 2026 में अहमदाबाद में भी धमकी भरा ईमेल भेजा था, जिसकी जांच पहले से चल रही थी।

इस मामले में Ahmedabad Cyber Crime Police ने भी पहले से मामला दर्ज किया हुआ था और 1 मार्च को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। बाद में मुंबई पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह धमकी भरे संदेश केवल शरारत या सनसनी फैलाने के उद्देश्य से भेजे थे या इसके पीछे कोई संगठित साजिश भी हो सकती है। जांच एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके डिजिटल उपकरणों की भी जांच की जा रही है। West Bengal News