UPSC CSE 2025 Final Result - Sach Kahoon Hindi

UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, इस लड़के ने किया टॉप, जानें
UPSC CSE 2025 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग ने मेरिट सूची के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।

इस वर्ष की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं, जबकि आकांश धुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रशासनिक ढांचे के लिए योग्य अधिकारियों का चयन किया जाता है। वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।

अंतिम परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

UPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण केवल चुनिंदा उम्मीदवार ही अंतिम सूची में जगह बना पाते हैं।

इस वर्ष चयनित सभी उम्मीदवारों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जो देश की सर्वोच्च सेवाओं में शामिल होने का सपना देखते हैं।