US-Israel Iran War - Sach Kahoon Hindi

1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
Masoud Pezeshkian Statement: तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मसूद पेज़ेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने देशवासियों की दृढ़ता और एकजुटता को लेकर बड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में नागरिक त्याग और समर्पण के लिए तैयार हैं। Iran News

सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा कि लाखों ईरानी नागरिक देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने स्वयं भी राष्ट्रहित में हर प्रकार का योगदान देने का संकल्प दोहराया और इसे राष्ट्रीय सम्मान का विषय बताया।

इससे पहले युवा एवं खेल मामलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी अलीरेज़ा रहीमी ने नागरिकों से सार्वजनिक अवसंरचना की सुरक्षा के समर्थन में शांतिपूर्ण एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों के आसपास प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाकर नागरिक यह संदेश दें कि सार्वजनिक ढांचे पर किसी प्रकार का हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय सिद्धांतों के विरुद्ध है।

सैन्य गतिविधियों के चलते स्थिति और संवेदनशील

इसी बीच क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के चलते स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है। Israel Defense Forces (आईडीएफ) ने नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा सलाह जारी करते हुए कुछ समय के लिए रेल सेवाओं के उपयोग से बचने का आग्रह किया है। सेना ने कहा कि रेलवे मार्गों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचना नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। Iran News

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में परिवहन अवसंरचना को लेकर सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है। इस कारण लोगों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

उधर क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए कड़े संदेश के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सामरिक जलमार्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर समयसीमा निर्धारित की गई है, जिस पर सभी पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियां पश्चिम एशिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती हैं। ऐसे समय में कूटनीतिक प्रयासों की भूमिका पहले से अधिक अहम हो गई है। Iran News

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट से बाहरी दुनिया से संपर्क करना हुआ बेहद मुश्किल
Internet Blackout in Iran: तेहरान। Tehran सहित पूरे Iran में इंटरनेट सेवाओं पर कड़ी पाबंदियां जारी हैं। सोमवार को भी लगातार 17वें दिन आम लोगों को वैश्विक इंटरनेट तक पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण नागरिकों के लिए बाहरी दुनिया से संपर्क करना और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना बेहद सीमित हो गया है। Iran News

इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी करने वाली संस्था NetBlocks के अनुसार देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर से काफी नीचे पहुंच गई है। अधिकांश अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिससे वैश्विक संचार लगभग ठप हो गया है।  बताया जा रहा है कि इस अवधि में केवल कुछ चुनिंदा सेवाएं और देश का आंतरिक नेटवर्क, जिसे राष्ट्रीय सूचना नेटवर्क (NIN) कहा जाता है, सीमित रूप से सक्रिय है। यह एक घरेलू डिजिटल ढांचा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी स्थानीय ऑनलाइन सेवाओं को संचालित रखने के लिए बनाया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस नेटवर्क को अक्सर “हलाल इंटरनेट” के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस व्यवस्था में केवल उन्हीं वेबसाइटों और सेवाओं को उपयोग की अनुमति होती है, जिन्हें सरकार द्वारा सुरक्षित और स्वीकृत माना जाता है। इसके कारण नागरिकों को वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों तक पहुंच नहीं मिल पाती। Iran News

देश में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार ने व्यापक स्तर पर इंटरनेट प्रतिबंध लागू किए थे

जानकारी के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में देश में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार ने व्यापक स्तर पर इंटरनेट प्रतिबंध लागू किए थे। उस समय भी लोगों को अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट से काटकर इसी नियंत्रित नेटवर्क के जरिए सीमित ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की गई थीं।

तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य वैश्विक इंटरनेट व्यवस्था में अधिकांश वेबसाइटें खुली रहती हैं और केवल कुछ सामग्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके विपरीत, नियंत्रित नेटवर्क “व्हाइटलिस्ट” प्रणाली पर आधारित होता है, जिसमें अधिकतर वेबसाइटें बंद रहती हैं और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म ही उपलब्ध होते हैं। ऐसी स्थिति में नागरिक स्थानीय स्तर पर कुछ सेवाओं, जैसे बैंकिंग या सरकारी पोर्टल का उपयोग तो कर सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संवाद, वैश्विक समाचार या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक उनकी पहुंच लगभग समाप्त हो जाती है। Iran News

US-Israel-Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल ईरान पर लगातार कर रहे हमले, अब तक 202 बच्चों और 223 महिलाओं ने गंवाई जान
US-Israel-Iran War Conflict: तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Iran और Israel के बीच जारी हमलों में जान-माल की भारी क्षति की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों पक्षों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हालिया हमलों में कई नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। US-Israel-Iran War Updates

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों में 202 बच्चे और 223 महिलाएं शामिल हैं। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी बताई गई हैं। ईरान की समाचार एजेंसी Fars News Agency के हवाले से बताया गया है कि मारे गए बच्चों में से 12 की उम्र पांच वर्ष से भी कम थी, जिससे इस संघर्ष की गंभीरता और मानवीय प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उधर, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव में घायलों की संख्या को लेकर जानकारी दी है। इजरायली मीडिया मंच The Times of Israel की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 100 से अधिक घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। US-Israel-Iran War Updates

अब तक कुल 3,195 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी से लेकर अब तक कुल 3,195 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कई का इलाज जारी है और कुछ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि ईरान ने संघर्ष के दौरान आम नागरिकों या रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर एक संयुक्त जांच तंत्र बनाने के लिए तैयार है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हमलों के लिए जिम्मेदार कौन है।

अराघची ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान खाड़ी देशों के साथ निरंतर संपर्क में है और किसी भी ऐसे प्रयास का समर्थन करेगा जो क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने में सहायक हो। वहीं खाड़ी देशों ने ईरान से अपने क्षेत्र में हमले बंद करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इन हमलों से न केवल अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों पर भी प्रभाव पड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ सकती है। US-Israel-Iran War Updates

US-Israel Iran War: गैस की भारी किल्लत, जानें पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, सरकार की लिस्ट में कब आएगी नंबर
US-Israel Iran War:  ईरान-यूएस-इजरायल विवाद के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जिससे एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। इस संकट के मद्देनजर भारत की पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने गैस की अलोकेशन के लिए एक स्पष्ट प्रायोरिटी लिस्ट जारी की है। इसका मतलब है कि अब तय हो गया है कि गैस की कमी की स्थिति में किस सेक्टर को कितनी सप्लाई मिलेगी।

गैस कटौती से कौन सुरक्षित है? US-Israel Iran War

सरकार ने साफ किया है कि घरेलू और जरूरी सेक्टरों को पूरी तरह गैस की सप्लाई दी जाएगी। इन सेक्टरों में कटौती नहीं की जाएगी, यानी इन्हें 100% गैस मिलेगी। इनमें शामिल हैं:

घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG): घरों में रसोई के लिए पाइप से आने वाली गैस।

CNG: वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस।

LPG प्रोडक्शन: घरेलू सिलेंडरों के लिए गैस।

पाइपलाइंस चलाने के लिए जरूरी ईंधन: गैस को ट्रांसपोर्ट करने में इस्तेमाल होने वाला गैस।

इन सेक्टरों को प्राथमिकता इसलिए दी गई है ताकि आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो। घरेलू PNG और CNG पूरी तरह सुरक्षित हैं, ताकि खाना बनाने और गाड़ी चलाने में कोई समस्या न आए।

गैस कटौती किन सेक्टरों में होगी?

औद्योगिक और कमर्शियल सेक्टरों में कटौती का स्तर पिछले औसत उपयोग के आधार पर तय किया गया है।

चाय उद्योग और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: पिछले 6 महीनों की औसत खपत का 80%।

फर्टिलाइजर (खाद) कंपनियां: 70% अलोकेशन।

तेल रिफाइनरीज: 65% अलोकेशन।

होटल एसोसिएशन पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि कमर्शियल गैस की कमी से शहरों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने लगेंगे। सरकार का फोकस आम आदमी पर है, इसलिए उद्योगों को अलोकेशन सीमित किया गया है।

क्यों लिया गया यह कदम?

भारत अपनी LPG जरूरत का बड़ा हिस्सा इम्पोर्ट करता है, और अधिकांश सप्लाई मिडिल ईस्ट के होर्मुज स्ट्रेट से आती है। युद्ध और बंदी के कारण इम्पोर्ट रुक गया है, जिससे कमर्शियल एलपीजी पर असर पड़ा है।

सरकार ने घरेलू LPG बचाने के लिए उपाय किए हैं:

रिफाइनरीज को ज्यादा प्रोडक्शन करने के निर्देश।

घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग अंतर को 21 से बढ़ाकर 25 दिन।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से वैकल्पिक इम्पोर्ट बढ़ाया जा रहा है।

पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का कहना है कि देश में एलपीजी स्टॉक अभी 40 दिनों के लिए पर्याप्त है, लेकिन अगर संकट लंबा चला तो इंडस्ट्री पर असर पड़ेगा।