Katha News - Sach Kahoon Hindi

हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज
शहीद साथी की बेटी की शादी में उमड़ा फौजियों का स्नेह, बेटी की शादी में निभाई हर रस्म

काठा गांव में शहीद हवलदार हरेंद्र सिंह के साथियों ने उनकी बेटी की शादी की संभाली जिम्मेदारी, कन्यादान में दिए 6.50 लाख रुपये

बागपत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baghpat News: जनपद के काठा गांव में एक शादी समारोह उस समय बेहद भावुक हो गया, जब सेना के जवानों ने अपने दिवंगत साथी की बेटी की शादी में पहुंचकर पिता का फर्ज निभाया। सैनिकों ने न केवल शादी की जिम्मेदारियां संभालीं, बल्कि दुल्हन को अपनी हथेलियों पर चलाकर जयमाल मंच तक पहुंचाया और कन्यादान कर आशीर्वाद भी दिया। दरअसल, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह भारतीय सेना की 21 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन सेना के साथियों ने हर कदम पर परिवार का साथ निभाया।

पिता की कमी महसूस न होने देने का लिया संकल्प | Baghpat News

हरेंद्र सिंह की बड़ी बेटी प्राची की शादी शामली के कानियान निवासी शुभम के साथ तय हुई थी, जो वर्तमान में नोएडा स्थित एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शादी की तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई थी।.जब रेजीमेंट के सैनिकों को शादी का निमंत्रण मिला तो वे भावुक हो उठे। उन्होंने अपने साथी की बेटी की शादी में शामिल होकर पिता की जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। इसके लिए 21 जाट रेजीमेंट के कई जवान छुट्टी लेकर बागपत पहुंचे और पूरे समारोह में सक्रिय भूमिका निभाई।

हथेलियों पर चलाकर दुल्हन को मंच तक पहुंचाया

शादी समारोह के दौरान सैनिकों ने बारातियों के स्वागत से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक सभी जिम्मेदारियां संभालीं। जब जयमाल की रस्म का समय आया तो जवान फूलों की चादर लेकर पहुंचे और दुल्हन को सम्मान के साथ मंच तक लेकर गए।.इस दौरान सैनिकों ने अपनी हथेलियां आगे बढ़ा दीं और दुल्हन ने उन्हीं पर कदम रखते हुए जयमाल मंच तक पहुंचकर रस्म निभाई। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने सैनिकों के इस भावुक कदम की सराहना की। Baghpat News

कन्यादान में दिया 6.50 लाख रुपये का सहयोग

शादी की रस्मों के दौरान सैनिक बेटी के साथ अंत तक खड़े रहे। फेरों के बाद उन्होंने सामूहिक रूप से कन्यादान भी किया और करीब 6.50 लाख रुपये की राशि भेंट कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।विदाई के समय माहौल और भी भावुक हो गया। जब प्राची की डोली उठी तो वहां मौजूद सैनिकों और परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए। सभी ने नवदंपती के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार के लिए संबल बने सेना के साथी

हरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी अमृता, बेटी प्राची और दो बेटे हर्षित व अक्षित हैं। बड़ा बेटा हर्षित वर्तमान में अग्निवीर के रूप में सेना से जुड़ा है, जबकि छोटा बेटा अक्षित शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। बेटी प्राची बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। शहीद साथी की बेटी की शादी में सैनिकों द्वारा निभाया गया इंसानियत भरा फ़र्ज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन