LPG Cylinder Supply - Sach Kahoon Hindi

LPG Supply Issues: आम उपभोक्ताओं को निर्बाध LPG आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता: सीएम भजनलाल शर्मा
LPG Supply Issues: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु तथा सामान्य है। इसकी आपूर्ति को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। शर्मा ने बुधवार देर शाम को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। Rajasthan News

उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करें। शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में अफवाह एवं भ्रामक जानकारी पर भी निगरानी रखी जाए एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन को एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने की अपील | Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसके मार्गदर्शन में प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी समस्या के लिए सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181, 112 की सहायता लें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि आमजन को उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्रदान करने के लिए विभागों की राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समन्वय ऑयल कंपनीज के प्रतिनिधि ने एलपीजी गैस की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को डीएसी प्रमाणीकरण के माध्यम से घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। Rajasthan News

LPG Cylinder Crisis Updates: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर डीएफएससी ने दिए गैस एजेंसी संचालकों को ये निर्देश
LPG Cylinder Crisis Updates: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक हरवीर ने जिला में कार्यरत सभी गैस कंपनियों की एजेंसियों के मालिकों व प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा की गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। जिला नियंत्रक हरवीर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी भी स्थिति में कमी नहीं होनी चाहिए। Sirsa News

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने की स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या दुरुपयोग न होने पाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्रवार विशेष टीमों का गठन भी किया गया है, जो इस पर निगरानी रखेंगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रक ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए कि आमजन को खुली बोतलों या ड्रमों में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इनका अनावश्यक भंडारण न कर सके और कालाबाजारी भी न कर सकें।

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों ने आश्वासन दिया कि सरसा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उनकी आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। Sirsa News