LPG Shortage - Sach Kahoon Hindi

Gas Agency Raid: कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा
लाल चंद कटारूचक्क ने खुद गोदाम खुलवाकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई करवाई शुरू

लोगों की परेशानी देख एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

कहा, लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gas Agency Raided: रसोई गैस की कमी से भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे संबंधित विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह गांव तंगोशाह स्थित ‘दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी’ पर छापा मारा और लोगों को परेशान कर रहे एजेंसी मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। Gurdaspur News

वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे जब मंत्री कटारूचक्क एचपी गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम में पहुंचे तो वहाँ सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़ी महिलाएं, युवतियां और बुजुर्गों को देखकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने खुद स्टोरकीपर से गोदाम की चाबी लेकर उसे खुलवाया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों की जांच करते हुए एजेंसी मालिकों से पूछा कि ये सिलेंडर लोगों में क्यों नहीं वितरित किए जा रहे। मंत्री ने एजेंसी मालिकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।

उन्होंने कहा कि भले ही एजेंसी का मालिकाना हक दीनानगर क्षेत्र का हो, लेकिन यह काम भोआ हलके के गांव तंगोशाह में कर रही है और यहाँ लाइन में खड़े 99 प्रतिशत लोग उनके हलके से संबंधित हैं, जिनकी परेशानी उन्हें मंजूर नहीं। हालांकि इस दौरान एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी शुरू करने जैसे कई बहाने बनाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों की परेशानी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रसोई गैस की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। तंगोशाह के अलावा दीनानगर में एचपी गैस एजेंसी और पनियाड़ में इंडियन राहुल गैस एजेंसी पर भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन गैस सिलेंडर की कमी का बहाना बनाकर इसकी कालाबाजारी कर रहा है और दोगुने दामों पर बेच रहा है।

महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश | Gurdaspur News

मंत्री ने मौके पर ही महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य एजेंसी भी लोगों को इस तरह परेशान करती पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भादरा में चिट्टा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

Congress: रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह प्रदर्शन सुभाष चौक तक पहुंचा।शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेंडर लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। Sonipat News

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार सो रही है। एलपीजी गैस के दाम जिस तरह से बढ़ाए गए हैं, वह गरीब और मध्यम वर्ग के चूल्हे बुझाने की साजिश है। जो भाजपा विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये का सिलिंडर देखकर सड़कों पर बैठ जाती थी, आज वही भाजपा 900 रुपये के पार गैस बेचकर जनता का मजाक उड़ा रही है। सिलिंडर के दाम बढ़ाना सीधे तौर पर महिलाओं के स्वाभिमान और रसोई के बजट पर हमला है। सरकार ने अच्छे दिन का जो सपना दिखाया था, वह अब जनता के लिए दुस्वप्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि ये बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, अन्यथा कांग्रेस का यह आंदोलन गलियों से निकलकर विधानसभा और संसद तक गूंजेगा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर और भी भयावह है। खेती की लागत बढ़ रही है और ऊपर से घरेलू गैस की कीमतों ने किसानों और मजदूरों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, अशोक सरोहा, जयवीर आंतिल, कुलदीप देशवाल, संजय बड़वासनी पार्षद, मोनिका पार्षद, अभिनव शर्मा, संतोष काद्यान्न, नीलम बलयान, कमल मलिक, संतोष गुलिया, सुषमा, सिकंदर दहिया, राजेश सेवली, संदीप अंतिल, अंकित मेहता, पायल मलिक, जोनी मेहरा, दिलशाद पठान, ऋतुराज, रवि दहिया पार्षद, रणदीप कौशिक, अमनदीप पाराशर, राजेश सरोहा, देवेंद्र महला,नवीन कुमार प्रेम नारायण गुप्ता दयानंद वाल्मीकि मौजी राम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला

LPG Shortage News: एलपीजी-सीएनजी की कमी के चलते गैस स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो चालक व यात्री परेशान
LPG CNG Shortage Chennai: चेन्नई। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के कुछ शहरों के परिवहन तंत्र पर भी दिखाई देने लगा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एलपीजी और सीएनजी की आपूर्ति में अनियमितता के कारण ऑटो रिक्शा चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन भरवाने के लिए गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे चालकों का समय और आय दोनों प्रभावित हो रहे हैं। LPG Shortage News

ऑटो चालक संगठनों का कहना है कि गैस आधारित वाहनों को ईंधन उपलब्ध न होने के कारण कई चालकों को मजबूरन वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। अनुमान है कि हाल के दिनों में शहर के लगभग एक चौथाई गैस चालित ऑटो निर्धारित समय पर ईंधन नहीं भरवा पाए। यदि यह स्थिति जारी रही, तो सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर इसका और अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

कई स्थानों पर एलपीजी की कीमत तय दर से अधिक वसूली जा रही

चालकों के अनुसार, आपूर्ति में कमी के साथ-साथ कुछ निजी गैस स्टेशनों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आधिकारिक दर से अधिक मूल्य पर एलपीजी बेचे जाने के कारण चालकों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर किराए पर भी पड़ रहा है। कई स्थानों पर एलपीजी की कीमत तय दर से अधिक वसूली जा रही है, जिससे चालक वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है। LPG Shortage News

कई चालक, जिन्होंने कम खर्च और बेहतर माइलेज के कारण सीएनजी या एलपीजी वाहन चुने थे, अब अस्थायी रूप से पेट्रोल का उपयोग करने लगे हैं। इससे उनकी दैनिक आय में कमी आ रही है, क्योंकि पेट्रोल की लागत अधिक है। चालकों का कहना है कि ईंधन उपलब्ध न होने से उन्हें यात्रियों को लेने से पहले लंबे समय तक गैस स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ता है।

सीमित आपूर्ति के कारण गैस स्टेशनों के संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा

इस स्थिति का असर यात्रियों पर भी दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में ऑटो रिक्शा का किराया पहले की तुलना में बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दूरी के लिए भी अब पहले से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक आवागमन महंगा हो गया है। गैस स्टेशनों के संचालकों का कहना है कि सीमित आपूर्ति के कारण उन्हें भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ स्टेशनों को ईंधन उपलब्ध न होने के कारण अस्थायी रूप से संचालन बंद करना पड़ा। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हुआ, बल्कि ऑटो चालकों की समस्या भी बढ़ गई। LPG Shortage News

विशेषज्ञों का मानना है कि चेन्नई में एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। शहर में हजारों गैस चालित ऑटो रिक्शा हैं, लेकिन ईंधन उपलब्ध कराने वाले स्टेशन सीमित हैं। सुरक्षा नियमों के कारण नए गैस टैंक स्थापित करने में भी कई तकनीकी बाधाएं आती हैं, जिसके कारण आपूर्ति व्यवस्था को विस्तार देना आसान नहीं है।

ऑटो चालक संगठनों ने सरकार और तेल कंपनियों से मांग की है कि गैस ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और शहर में एलपीजी वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि परिवहन सेवाएं सुचारु रूप से चल सकें और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। LPG Shortage News