Bikaner Railway Division News - Sach Kahoon Hindi

जन विरोध से अटका गाँधी नगर एफ.ओ.बी. कार्य, रेलवे ने रखा अपना पक्ष
नगर परिषद की मांग पर बना गाँधी नगर एफ.ओ.बी.

Hanumangarh Foot Over Bridge: बीकानेर रेल मंडल के हनुमानगढ़ जंक्शन को गाँधी नगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) का निर्माण कार्य नगर परिषद हनुमानगढ़ की मांग पर रेलवे विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह कार्य डिपोजिट स्कीम के अंतर्गत नगर परिषद से प्राप्त निधि के आधार पर रेलवे द्वारा स्वीकृत किया गया था। निर्माण कार्य के दौरान यह पाया गया कि नगर परिषद से प्राप्त स्वीकृत डिपोजिट राशि परियोजना के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे कार्य में वित्तीय कमी उत्पन्न हो गई। Hanumangarh Railway News

फंड की कमी के बावजूद रेलवे ने लगाए ₹1.72 करोड़ | Hanumangarh Railway News

इसके बावजूद रेलवे विभाग ने जनहित, यात्रियों तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने संसाधनों से ₹1.72 करोड़ की अतिरिक्त राशि का एस्टीमेट स्वीकृत करवाया, ताकि गाँधी नगर एफ.ओ.बी. का निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में पूर्ण किया जा सके। वर्तमान में एफ.ओ.बी. का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। केवल गाँधी नगर साइड की लेग/सीढ़ियों से संबंधित कुछ कार्य शेष हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर हो रहे जन विरोध एवं अनावश्यक अवरोधों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे परियोजना में देरी के साथ-साथ कानून-व्यवस्था एवं रेलवे सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी उत्पन्न हो रहे हैं।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के वरिष्ठ मंडल अभियंता/उत्तर द्वारा जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को पत्र प्रेषित कर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि कार्य स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार बिना किसी बाधा के पूर्ण किया जा सके। Hanumangarh Railway News

रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थानीय विरोध के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो मजबूरीवश एफ.ओ.बी. को यथास्थिति में छोड़े जाने पर भी विचार किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी असुविधा अथवा अप्रिय घटना के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा l रेलवे विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना में सहयोग करें, ताकि गाँधी नगर एफ.ओ.बी. का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर इसे आमजन को समर्पित किया जा सके।