US-Israel-Iran War Updates - Sach Kahoon Hindi

Iran IRGC Commander Death: ईरान में आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर की मौत, परिवार के सदस्य भी मारे गए
Iran IRGC Commander Death: तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से संबद्ध तसनीम समाचार एजेंसी ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस्माइल देहगान के निधन की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 11 मार्च को संपन्न कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक हमले में उनकी मृत्यु हुई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में देहगान के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी प्रभावित हुए। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी फरीदेह सादात सईदी, बेटी फातेमेह देहगान, पुत्र मोहम्मद पारसा देहगान तथा उनकी सास सोगरा घासेमी की भी इस हमले में जान चली गई, जबकि उनका एक अन्य पुत्र घायल बताया जा रहा है और उसका उपचार जारी है। US-Israel-Iran War

अराक शहर को ईरान की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों में गिना जाता है

इससे पहले इजरायली रक्षा बलों ने 10 मार्च की सुबह यह दावा किया था कि उन्होंने मध्य ईरान के अराक शहर में एक लक्ष्य को निशाना बनाकर कार्रवाई की है। इजरायल की ओर से कहा गया था कि इस अभियान का उद्देश्य आईआरजीसी से जुड़े एक वरिष्ठ कमांडर को निशाना बनाना था। अराक शहर को ईरान की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों में गिना जाता है। यहां स्थित हेवी वाटर रिएक्टर और आसपास मौजूद औद्योगिक प्रतिष्ठान इसे सुरक्षा और ऊर्जा के लिहाज से अहम बनाते हैं। हालांकि जिस क्षेत्र को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है, वह मुख्य रूप से आवासीय इलाका बताया जाता है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि शहर के भीतर किसी आवासीय परिसर को लक्ष्य बनाना इस बात की ओर संकेत करता है कि हमले से पहले सटीक खुफिया जानकारी का उपयोग किया गया होगा। हाल के दिनों में ईरान में मारे गए कई सैन्य अधिकारियों के अंतिम संस्कार तेहरान में सार्वजनिक रूप से आयोजित किए गए हैं, जहां उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। वहीं इजरायल की ओर से पहले भी यह कहा जाता रहा है कि कुछ सैन्य अधिकारी अपने आवासीय परिसरों का उपयोग संचालन केंद्र के रूप में करते हैं, जिसके कारण वे सैन्य कार्रवाई का लक्ष्य बन सकते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। US-Israel-Iran War