Rajasthan Transfers - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Police: हनुमानगढ़ को मिला नया एसपी! नरेंद्र सिंह मीणा होंगे जिले के 34वें पुलिस अधीक्षक
आईपीएस हरिशंकर का श्रीगंगानगर तबादला, बाड़मेर से हनुमानगढ़ आएंगे नरेंद्र सिंह मीणा

Rajasthan Police: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले करते हुए राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षकों में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी आदेश के अनुसार हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, भिवाड़ी व खैरथल-तिजारा सहित 24 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं। आदेश के तहत हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हरिशंकर को पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर का नया एसपी बनाया गया है। Hanumangarh News

वहीं बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह मीणा हनुमानगढ़ के 34वें एसपी होंगे। उन्हें करीब दो वर्ष पहले बाड़मेर के एसपी पद पर लगाया गया था। मूल रूप से अलवर जिले के नीमराणा के शाहजहांपुर निवासी नरेंद्र सिंह मीणा प्रशासनिक सख्ती के साथ आमजन से संवाद बनाए रखने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे पूर्व में दूदू जिले के एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बतौर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ उनका तीसरा जिला होगा। 7 जुलाई 1968 को जन्मे नरेंद्र सिंह मीणा वर्तमान में 58 वर्ष के हैं और उनकी सेवानिवृत्ति में लगभग दो वर्ष का समय शेष है। उनकी कार्यशैली की विशेषता यह मानी जाती है कि वे फील्ड में सक्रिय रहते हैं और सीधे जनता से संवाद कर समस्याओं को समझने की कोशिश करते हैं। इससे पहले वे नोहर-भादरा में करीब डेढ़ वर्ष तक एएसपी और चूरू के राजगढ़ में डीएसपी के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। 1 सितंबर 2023 को उनका आईपीएस के रूप में प्रमोशन हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के साथ मिलकर सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें सेना प्रमुख सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। Hanumangarh News

मिसाल बनी नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई

आईपीएस हरिशंकर का हनुमानगढ़ जिले में करीब दस माह का कार्यकाल रहा। उन्होंने 23 मई 2025 को एसपी पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया गया। जिस आक्रामकता और निरंतरता के साथ पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई की, वह जिले के लिए मिसाल बनी। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त कई सप्लायर्स के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई। नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के चलते आईपीएस हरिशंकर आमजन के बीच लोकप्रिय हो गए थे। अब समाज और पुलिस महकमे को नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा से भी काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि उनके अनुभवी नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा नशे के खिलाफ चल रहा अभियान और तेज किया जाएगा। Hanumangarh News