Terrorist News - Sach Kahoon Hindi

हनुमानगढ़ को आरडीएक्स से उड़ाने की थी साजिश! पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में हुए बड़े खुलासा
पाकिस्तानी गैंगस्टर व आतंकी के लिए काम कर रहे शख्स ने हनुमानगढ़ में रखा था आईईडी

Pakistan Terrorist Shahzad Bhatti’s Rajasthan Connection: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। हरियाणा के अंबाला में 1 किलो 975 ग्राम आरडीएक्स व आईईडी, डेटोनेटर व बैट्री सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हनुमानगढ़ का नाम भी एक बड़ी साजिश से जुड़कर सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आतंकियों की पहली साजिश हनुमानगढ़ में बम विस्फोट करने की थी। तीनों आरोपियों में से एक अम्बाला के कम्बासी गांव निवासी जंगबीर सिंह ने पाकिस्तानी गैंगस्टर व आतंकी शहजाद भट्टी के कहने पर हनुमानगढ़ में आईईडी तो पहुंचा दी, लेकिन आरडीक्स नहीं पहुंच पाया। इस वजह से हनुमानगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम हो गई। चार दिन बाद आईईडी वापस मंगा ली गई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। Hanumangarh News

आरडीएक्स न पहुंचने से नाकाम हुई साजिश

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को आरोपियों की ओर से हनुमानगढ़ में आईईडी पहुंचाई गई थी। यह पार्सल करीब चार दिन तक हनुमानगढ़ में ही रहा। इसके बाद 3 मार्च को आरोपी जंगबीर उसी स्थान से आईईडी को वापस लेकर अंबाला चला गया। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स नहीं पहुंच पाने के कारण आतंकियों की योजना पूरी नहीं हो सकी और उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि 1 मार्च को जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें 11 पिस्टल बरामद कर पंजाब के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस की इसी सख्ती के कारण आरडीएक्स की डिलीवरी नहीं हो पाई और साजिश नाकाम हो गई।

अम्बाला पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों में जंगबीर सिंह, अली अकबर उर्फ बाबू पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी गली नम्बर 1, दिल्ली गेट, लोंगिया मोहल्ला, मोती चौक, नजदीक बड़वाली मस्जिद, अजमेर व अनस रईस निवासी मेरठ शामिल है। पैसों का लालच देकर आरोपियों से हनुमानगढ़, अंबाला कैंट के तोपखाना क्षेत्र, नवरात्रों के चलते मुलाना के बाला सुंदरी मंदिर सहित एक नेता के घर को भी निशाना बनाने की फिराक में थे।

इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग थानों के साथ-साथ पठानकोट सैन्य क्षेत्र में भी धमाके की पूरी कहानी रची जा रही थी। जांच में सामने आया है कि साजिश के तहत सबसे पहले हनुमानगढ़ को निशाना बनाने के लिए यह आरडीएक्स पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से पंजाब के अमृतसर में मुहैया कराया गया था। आरोपियों ने शहजाद भट्टी के कहने पर पंजाब के कई जिलों के थानों, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अम्बाला में कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी कर वीडियो बनाई थी और उन्हें पाकिस्तान भेजा था। Hanumangarh News

अम्बाला भेजी पुलिस टीम

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अब तक की जांच में हनुमानगढ़ के किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अम्बाला में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए हनुमानगढ़ पुलिस की एक टीम भी भेजी गई है। इस मामले में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हनुमानगढ़ में आईईडी को किस स्थान पर रखा गया था और इसमें किन लोगों की भूमिका हो सकती है। इधर, बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। Hanumangarh News