Railway Jobs - Sach Kahoon Hindi

Railway Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन हजारों पदों के लिए जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Railway Assistant Loco Pilot Recruitment: भारतीय रेलवे में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। Railway Jobs

आरआरबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।

आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदनकर्ताओं की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। Railway Jobs

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

यह भी पढ़ें:– आप नेताओं ने कांशी राम को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई