Gas Cylinder News - Sach Kahoon Hindi

Gas Cylinder News: फतेहगढ़ साहिब में रेहड़ियों और दुकानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
एजेंसियों को तीन दिन से अधिक का बैकलॉग न रखने के आदेश

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिला प्रशासन की सख्ती के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रेहड़ियों, होटलों और दुकानों की जांच की। जिन दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, उन्हें जब्त कर लिया गया। डीएफएसओ केवल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार घरेलू गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसी के तहत होटलों और खाद्य दुकानों की जांच की गई और जहां घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल हो रहे थे, उन्हें जब्त किया गया। उन्होंने अपील की कि दुकानों पर केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जाए। घरेलू सिलेंडरों का उपयोग दुकानों पर न किया जाए। समय-समय पर जांच जारी रहेगी और यदि भविष्य में भी ऐसी गलती पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सरहिंद के बाजारों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

एलपीजी सिलेंडरों की कमी की अफवाह खारिज

मोहाली। Mohali News: पंजाब के मोहाली में घरेलू गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उपायुक्त मोहाली आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष विजिलेंस टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों पर लगातार नजर रखेंगी और अनियमितताओं की जांच करेंगी।

प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी उपभोक्ता की बुकिंग के दो दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एजेंसियों को तीन दिन से अधिक का बैकलॉग न रखने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त आशिका जैन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को समय पर सिलेंडर नहीं मिलता है, तो वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:– नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से किया सामूहिक दुराचार, मामला दर्ज

Gas Cylinder News: ईद नजदीक आते ही गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ी, एजेंसी पर लंबी कतारें
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर का त्योहार जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे कस्बे में ज़रूरी सामानों की खरीदारी के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग भी तेज़ी से बढ़ने लगी है। सोमवार को शामली रोड स्थित इंडियन विनायक गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जबकि सोमवार को गैस एजेंसी का साप्ताहिक अवकाश था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर की पर्ची बनवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे तक भी जब एजेंसी का दरवाज़ा नहीं खुला तो कई उपभोक्ता मायूस होकर बिना पर्ची बनवाए ही अपने घर लौट गए।

ईद का त्योहार नज़दीक होने के कारण घरों में विशेष पकवान बनाने के लिए गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। इसी वजह से अवकाश के बावजूद लोग सुबह से ही एजेंसी पहुंचने लगे और पर्ची लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। एजेंसी के बाहर कुछ उपभोक्ता नाराज़गी जताते हुए भी नज़र आए। उनका कहना था कि त्योहार को देखते हुए एजेंसी को आज भी खोला जाना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि जब सरकार की ओर से गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही जा रही है, तो एजेंसियों द्वारा लोगों को इस तरह लाइन में खड़ा करना समझ से परे है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का समाधान निकाला जाए, ताकि त्योहार के मौके पर आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान