ATM Card - Sach Kahoon Hindi

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani ATM Card Fraud Case: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बड़दू चैना निवासी साहिल ने लोहारू थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह लोहारू स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में आरोपियों द्वारा उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय पर करीब 29 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। इस संबंध में लोहारू थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार की टीम ने एक आरोपी को बस अड्डा ढिगावा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी की पहचान हाल बरवाला के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रवीण के रूप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा उससे 4500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ पहले भी दिल्ली, बरवाला, सालासर व भिवानी में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पुन: पेश किया गया। Bhiwani ATM Card Fraud Case

यह भी पढ़ें:– सैदपुर की फैक्ट्री में छापा मारकर 28 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर किए बरामद

ATM Card Fraud: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
आरोपी से 109 अलग-अलग कार्ड बरामद, उत्तराखंड-यूपी में की कई वारदातें

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। ATM Card Fraud: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू निवासी भिवानी खेड़ा हाल किराएदार पिपली मदद के बहाने महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस सोनू के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। विश्वास नगर की पूजा ने बताया कि वह 17 अप्रैल को अपने बेटे विनय के साथ पैसे निकालने रेलवे रोड पर गई थी। Kurukshetra News

यहां पैसे निकालने के दौरान एक युवक ने बहाने से उसके पास आया और मशीन में एटीएम उल्टा डालने की बात कही। उसने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी उसका पासवर्ड भी देख लिया था। उसके बाद महिला के खाते से 2 बार में 20 हजार रुपए निकाले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी थी। जांच करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने कबूल किया कि वह पहले भी उत्तराखंड और यूपी में एटीएम बदलकर ठगी करता रहा। कुरुक्षेत्र में उसने 4 उपभोक्ताओं के साथ ठगी की।

जेल से आकर बनाया गैंग | Kurukshetra News

सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि उत्तराखंड में आरोपी सोनू ने अपने साथी संदीप के साथ कई वारदातें कीं। दोनों आरोपी वहां जेल में रहे। जेल से छूटने के बाद सोनू वापस कुरुक्षेत्र आ गया और उसने अपने एक और साथी मिलकर अपना गैंग बना लिया। उनके कब्जे से 109 एटीएम कार्ड बरामद हुए। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– बहुचर्चित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड को किया काबू

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 3 लाख 74 हजार रुपए
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Pundri News: पूंडरी में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 3 लाख 74 हजार 997 रुपए निकाल लिए। पूंडरी थाना में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से दोनों युवकों की पहचान के प्रयास कर रही है। Kaithal News

पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में गांव खनौदा निवासी भीम सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक कैथल में अंबाला रोड स्थित शाखा में खुला हुआ है। वह बुधवार को सुबह के समय पूंडरी के ब्रह्मानंद चौक में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आया था। उसी समय उसके पीछे एक पैंट शर्ट डाले हुए एक अन्य व्यक्ति ने पैसे निकालने में मदद करनी चाही, जो पैसे निकालने लगा।

उसके साथ ही कुर्ता पजामा डाले एक अन्य व्यक्ति की वहां मौजूद थे। उस समय उसने 3 ट्रांजेक्शन की पहले दो बार में 10-10 हजार और फिर 4 हजार रुपए निकाले। जब अंतिम ट्रांजेक्शन कर रहा था तो साथ वाले व्यक्ति ने कुछ आवाज लगाई। उस समय वह उसकी तरफ देखने लगा तो सफेद कुर्ता पजामा वाले ने उसके साथ कोई शरारत की है, लेकिन उसे उस समय कोई शक नही हुआ। वह रुपए लेकर अपने गांव खनौदा चला गया। Kaithal News

वहां पर वह फोन में पैसे निकालने के मैसेज आने लगे। इसके बाद अचानक घबरा गया। इसके बाद पीएनबी कैथल में गया, वहां पर बैक कर्मचारियों ने कहा कि आपके एटीएम का कार्ड स्वेप से 3 लाख 74 हजार 997 रुपए निकाले गए हैं। पूंडरी के एचडीएफसी बैंक के एटीएम में उसके बैंक एटीएम कार्ड को बदलकर कर उसके साथ धोखा किया है।

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी एसआई महीपाल सिंह ने बताया कि खनौदा निवासी की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगामी जांच की जा रही है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways Accident: रोडवेज बस से टकराई कार, कार सवार दो घायल

एटीएम कार्ड द्वारा ठग्गी करने वाले महिला सहित 4 दबोचे
108 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कॉर्ड, लाखों की नकदी और एक कार बरामद

अकेले पंजाब में ही नहीं कई राज्यों में करते थे ठग्गियां | Barnala News

बरनाला (सच कहूँ/मनोज शर्मा)। बरनाला पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा एटीएम कार्ड (ATM Card) द्वारा धोखाधड़ी कर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के एक महिला सहित 4 लोगों को दबोचा है। इनसे पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 108 एटीएम कार्ड, 2 लाख 5 हजार की नगदी और एक ग्रैंड विटारा कार बरामद की है। आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान जॉनी पवार पुत्र हरचंदा निवासी गागोट, जिला पलवल (हरियाणा) हॉल आबाद बटक फॉर्म, द्वारका, दिल्ली, जॉनी पवार की पत्नी मोनिका, सागर पुत्र राजिंद्र निवासी गागोट, जिला पलवल (हरियाणा) हॉल आबाद बटक फॉर्म, द्वारका, दिल्ली और सोनू पुत्र जगदीश जिला पलवल (हरियाणा) हॉल आबाद निकट बंसल अस्पताल, सकतपुर, नजफ़गढ़, दिल्ली, के रूप में हुई। Barnala News

जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और कई खुलासे होने की संभावना है। पिछले लंबे समय से यह गिरोह भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा था। 15 मई को सुबह करीब 10:15 बजे बस स्टैंड रोड के पास बने एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई महिला का 2 अज्ञात लड़कों ने धोखे से एटीएम बदल लिया और उसके खाते से 15 मई को ही 50 हजार रुपए और 16 मई को 75 हजार रुपए, कुल 1 लाख 55 हजार निकाल लिए। Barnala News

पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर पर्चा दर्ज किया था। इसी तरह एक व्यक्ति 9 जून को पक्का कॉलेज रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अपने खाते से रुपए निकाल रहा था। अज्ञात शख्स ने व्यक्ति का एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए थे। संदीप कुमार मलिक ने बताया कि एसपी (डी) रमनीस कुमार चौधरी, डीएसपी इंटेलिजेंस मानव जीत सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने गहनता से सीसीटीवी से सुराग लगाकर आरोपियों को छानबीन करके काबू किया और इतनी बड़ी रिकवरी की। उन्होंने बताया कि इन के खिलाफ पहले भी अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। Barnala News

यह भी पढ़ें:– घरेलू बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए पिता पुत्र

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर काबू
सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा में सिरसा जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने मंडी डबवाली क्षेत्र में एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड बदलकर पंजाब के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 88 हजार रुपए का चूना लगाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डबवाली शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक उर्फ़ सेवक पुत्र बलवीर सिंह निवासी कुम्हारा थाना शहर मलोट ,पंजाब व गुरप्यार सिंह उर्फ़ जस्सा पुत्र बोहड़ सिंह निवासी सूखना अबूल थाना कोटभाई, पंजाब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह पुत्र मिठू सिंह निवासी गांव बांडी जिला बठिंडा पंजाब की शिकायत पर इस संबंध मे थाना शहर डबवाली में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Sirsa Crime: एटीएम कार्ड बदलकर सरसा की शातिर महिला ने लगाई लाखों की चपत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव नाथुसरी कलां में एटीएम पर रुपए निकलवाने आई महिला का शातिर ने कार्ड बदलकर उसको 111777 रुपए की चपत लगा दी। जैसे ही मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नाथुसरी कलां निवासी मैना देवी पत्नी रफीक ने बताया कि वह बीती दोपहर में अपने देवर जाकिर के साथ एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने गई थी। उसने बताया कि एटीएम से पैसे नहीं निकले तो इसी दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति व महिला ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। वह अपने घर आ गई। कुछ देर बाद उसके खाते से 111777 रुपए निकासी का मैसेज आया। उसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बैंक अधिकारी बताकर बदला एटीएम, निकाले 68 हजार
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सांगवान चौक के समीप एटीएम (ATM) से पैसे निकलवाने गई महिला को वहां खड़े व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बताकर चपत लगा दी। व्यक्ति ने महिला का एटीएम बदलकर 68500 रुपए निकाल लिए, जिसका महिला को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पता चला। पुलिस दी शिकायत में गांव चाहरवाला निवासी महिला लक्ष्मी ने बताया कि बीती 30 मार्च की दोपहर को वह सांगवान चौक के समीप एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी।

तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक अधिकारी है और उसने एटीएम (ATM) लेकर उसे पैसे निकालकर दे दिए। इस दौरान उसने एटीएम बदल लिया और उसे कोई और एटीएम दे दिया। घर जाने के बाद उसने मोबाइल पर मैसेज देखे तो उसके पैरों तेल जमीन खिसक गई।

शातिर व्यक्ति ने पहली ट्रांजेक्शन 9500, दूसरी भी 9500 रुपए, तीसरी 1000, इसके बाद रिलांइस रिटेल स्टोर सरसा से मेरा कार्ड स्वाईप करके तीन बार में राशि निकाली। इसके बाद फैशन कैंप से 9963, 7060 रूपए व 10000 रुपए कार्ड (ATM) से स्वाईप कर शॉपिंग की गई। महिला के आरोपों के मुताबिक इस तरह उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से कुल 68573 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 30 हजार 500 की चपत, केस दर्ज
जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। पौली गांव के मोहित का एटीएम कार्ड(ATM Card) बदलकर किसी ने उसके खाते से 30 हजार 500 रुपये चुरा लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पौली गांव के मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को वह खाते से रुपये निकालने के लिए जुलाना आया हुआ था।

जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित एटीएम(ATM Card) से वह रुपए निकाले लगा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 30 हजार 500 रुपये चुरा लिए। जब उसने बैंक में खाता चैक करवाया तो रुपये गायब थे। यह रुपये एटीएम से निकाले गए थे। उसके पास जो एटीएम है, वह काम नहीं कर रहा है। किसी ने रुपये निकालते समय उसका एटीएम बदला है। पुलिस ने शिकायत में आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

संगरूर : एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अंतरराज्जीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार | Fraud

आरोपी 9 राज्यों में 90 से अधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

पुलिस ने आरोपियों से साढ़े चार की नकदी, सकिंमिंग मशीन और अन्य समान करवाया बरामद

संगरूर(सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। संगरूर पुलिस के हाथ उस समय पर बड़ी सफलता लगी (Fraud) जब एटीएम के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला अंतर राज्जीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संगरूर पुलिस इस गैंग के पीछे काफी समय से लगी हुई थी। पुलिस के बताने मुताबिक इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, सकिमिंग डिवाइस, साढ़े चार लाख की नकदी एक कार व अन्य समान बरामद किया है। इस संबंधी आयोजित प्रैस कान्फ्रÞेंस में जिला पुलिस प्रमुख डॉ. सन्दीप गर्ग ने बताया कि संगरूर पुलिस के हाथ आज एक बड़ी सफलता लगी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एटीएम कार्डों के द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है और इनके पास से 64 एटीएम कार्ड, 1 सकिमिंग डिवाइस, 4 लाख 54 हजार की नकदी, एक कार व अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए सभी कथित आरोपियों की आयु लगभग 23 -24 साल के करीब है और यह गिरोह पिछले पांच सालों से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के करीब 90 शहरों में ऐसी घटनाआें को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि लूटी गई रकम की राशि 50 लाख से भी अधिक हो सकती है और इस संबंधी गहराई से इनसे पूछताछ की जा रही है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार| Fraud

डॉ. गर्ग ने बताया कि गिरफ़्तार हुए कथित दोषियों में राजू कुमार उर्फ राजू निवासी और बबलू कुमार उर्फ बल्लू पुत्र धर्मपाल सिंधु मुरथली, पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र (हरियाणा) यह गैंग के मुख्य सरगना थे। इसके अलावा प्रवीन कुमार पुत्र सुरेश निवासी जिला कुरूक्षेत्र, राजेश उर्फ लाल पुत्र हुक्म चंद निवासी पिहोवा, दिनेश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी भिवानी खेड़ा जिला भिवानी, बिट्टू पुत्र जगवीर सिंह निवासी सिरटा कैथल, रणधीर उर्फ धीरा पुत्र गयाना राम निवासी कमांड पट्टी जखौली जिला कैथल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 6 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों को इस तरह किया गिरफ्तार

जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि संगरूर पुलिस की ओर से इस गैंग का पर्दाफाश करने के लिए काफी समय से चौक न्नी थी पुलिस की तरफ से इनको काबू करने के लिए एटीऐमज की सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल टावर, नैटवर्किंग व अन्य तरीकों के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है, इनके तरफ से ओर भी बड़े मामलों के खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

आरोपी इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम

जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि कथित आरोपियों पूछताछ दौरान पता चला है

वह भोले भाले लोगों को गुमराह कर उनका एटीएम बदल कर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे।

भोले भाले लोगों को एटीएम में से पैसे निकलवाने की मदद करने का दिखावा कर

हाथ की सफाई के साथ अपने हाथ में छुपाए हुए सकिमिंग डिवाइस की मदद

उनके एटीएम को स्वाईप कर बाद में स्वाईप किए एटीएम का क्लोन तैयार लेते थे ।

उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीन लाख चौसठ हजार रुपए
साइबर ठगों ने की ठगी

बदमाशों ने बदला पुलिसकर्मी का एटीएम

सांगानेर थाने में तैनात है पुलिसकर्मी, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर थाना इलाके में मदद करने के नाम पर दो बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदल कर उससे तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित चार दिन बाद जब वह दुबारा एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचा और उसे ठगी का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित कांस्टेबल सांगानेर थाने ही तैनात है। पुलिस इस मामले में एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल गोल मनियां ने बताया कि वह 21 जून को कोतवाली थाने के पास स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में रुपए निकालने गया था। एटीएम कार्ड लगाते ही मशीन की स्क्रीन नीली हो जाती थी। इसी दौरान वहां पर खड़े दो युवकों ने रुपए निकालने में उसकी मदद की और उसे एटीएम से दो हजार रुपए निकाल कर दिए। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया।

डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली

24 जून को वह वापस सांगानेर पुलिया के नीचे स्थित एसबीआई बैंक एटीएम पर रुपए निकालने पर पहुंचा तो उसे एटीएम कार्ड बदले जाने का पता चला। इस पर बैंक जा कर जानकारी ली तो उसे खाते से तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाले जाने का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच थानाधिकारी शिवरतन गोदारा कर रहे है।

पीड़ित ने बताया कि उसका खाता एसबीआई बैंक में ही है। वह अगले साल अगस्त में रिटायर्ड हो जाएगा। उसकी जिदंगी भर की मेहनत बदमाशों के हाथ चली गई। उसके खाते से करीब डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली गई है। उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करने के अलावा खरीददारी व एटीएम मशीन से रुपए निकाले गए है। घटना का पता पीड़ित को इसलिए भी नहीं लगा कि जो मोबाइल नम्बर पीड़ित ने बैंक खाते से जुडवा रखे थे वे बंद हो चुके है। इस कारण उसे मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज नहीं मिल पाया।

कांस्टेबल के खाते से निकाले बीस हजार

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल ओमप्रकाश ने परिवाद दी कि 21 जून को किसी महिला ने बैंक कर्मचारी बनकर उसके पास कॉल किया और कार्ड से खरीददारी के बाद मिलने वाली बोनस की राशि का लालच देकर उससे खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से आॅनलाइन बीस हजार रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा।

बैंक कर्मचारी बन निकाले दस हजार

उधर विद्याधर नगर थाना इलाके में बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने एक युवक से खाते की जानकारी लेकर दस हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस के अनुसार मदनबाड़ी नया खेडा निवासी रविराज सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके पास बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने कॉल किया और उससे खाता व अन्य जानकारी लेकर 9988 रुपए निकाल लिए । ठगी का पता उसे मोबाइलपर एसएमएस मिलने पर लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।