midnight - Sach Kahoon Hindi

12 साल के मासूम की जान बचाने आधी रात को रक्तदान करने पहुंचा डेरा प्रेमी
भारी बारिश के बीच जब कहीं से नहीं मिले प्लेटलैट्स तो काम आए डेरा प्रेमी (blood donate )

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/राजेश कुमार)। जालंधर के रहने वाले 12 वर्षीय हिमांशु की तबियत (blood donate ) अचानक ऐसी बिगड़ी कि उसे चंडीगढ़ पीजीआई लाना पड़ा। एमरजैंसी की हालत में पीजीआई लाए गए हिमांशु को तुरंत प्लैटलैट्स की जरूरत थी। डॉक्टरों ने तुरंत प्लेटलैट्स की डिमांड की तो परिवार बच्चे के लिए रक्त का इंतजाम करने में जुट गया। लेकिन देर रात तक इंतजाम नहीं हुआ। ऐसे में बच्चे के परिजनों द्वारा डेरा प्रेमियों से संपर्क किया गया तो भारी बारिश के बीच रात के करीबन 12 बजे डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू ब्लॅड पंप कहलाए जाने वाले सेवादार बच्चे के लिए रक्तदान करने पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार 32 प्रेमी डेरा प्रेमी सुरेंद्र इन्सां, जिनका ब्लॅड गु्रप ‘ए’ पॉजीटिव है, ने गत रात्रि जालंधर से आए 12 वर्षीय हिमांशु को प्लेटलैट्स डोनेट कर उसके इलाज में मदद की। वहीं डेरा प्रेमी सुरेंद्र द्वारा की गई इस मदद से हिमांशु के परिजनों ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि धन्य हैं आपके गुरु जी, जिनकी शिक्षाओं पर चल कर आप अन्जान लोगों की मदद करने में जरा भी नहीं हिचकते।

हितेश इन्सां ने किया जन्मदिन पर रक्तदान, बचाई 10 वर्षीय बच्ची की जान

वहीं सरसा के रहने वाले हितेश इन्सां जोकि इन दिनों चंडीगढ़ में काम करते हैं, ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पूज्य गुरू जी के वचनों पर चलते हुए रक्तदान करने का निर्णय लिया। हितेश रक्तदान करने जब पीजीआई पहुंचे तो वहां 10 वर्षीय बीमार बच्ची चैतन्य का परिवार रक्त के इंतजार में था। चैतन्य को एक बीमारी के चलते उसका आॅप्रेशन होना था, जिसके लिए रक्त की आवश्कता थी। एक जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने पर हितेश ने खुद को भाग्यशाली बताया और कहा कि धन्य हैं, उनके गुरु जिनकी पावन प्रेरणा से अपने जन्म दिन के मौके पर वह किसी की मदद के लिए काम आ सका।

पीजीआई में उपचाराधीन दो जरूरतमंद परिवारों को डेरा प्रेमियों ने दिया रक्तदान

डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू ब्लॅड पंप के सेवादारों ने रक्त का इंतजाम करवाया।

एक महिला जिसकी डिलीवरी होने वाली थी।

व अन्य एक मरीज जिसे रक्त की सख्त जरूरत थी।

ने डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों से संपर्क किया।

जिस पर डेरा प्रेमियों ने उक्त जरूरतमंद परिवारों को रक्त उपलब्ध करवाया व उनके इलाज में मदद की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आधी रात से बजेगा GST का घंटा
राष्ट्रपति मुखर्जी और पीएम मोदी करेंगे देश में जीएसटी लागू होने का ऐलान

नई दिल्ली। आजादी के बाद देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधार ‘एक राष्ट्र-एक कर’ की अवधारणा पर आधारित ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आखिरकार 1 जुलाई से लागू हो रहा है। संसद के केन्द्रीय कक्ष में शुक्रवार की आधी रात आयोजित हो रहे एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घंटा बजाकर देश में जीएसटी लागू होने का ऐलान करेंगे, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सहित कई दलों ने समारोह में भाग नहीं लेने का ऐलान किया है।

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, विक्रय कर, चुंगी कर, वैट जैसे कई अप्रत्यक्ष करों को मिलाकर जीएसटी बनाया गया है और इसके लागू होने पर लगभग अधिकांश अप्रत्यक्ष कर समाप्त हो जाएंगे और वस्तुओं का एक राज्य से दूसरे राज्य में निर्बाध प्रवेश शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार कह रही है कि इससे लागू होने के बाद महंगाई नहीं बढ़ेगी और इसका अनुपालना सरल होगा, लेकिन कुछ विपक्षी राजनीतिक दलों का कहना है कि इसके लिए अभी तैयारियां पूरी नहीं हैं और कारोबारी भी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

सेंट्रल हॉल में बड़े स्तर पर एक रिहर्सल

जीएसटी का प्रारंभ में तत्कालीन विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ही कड़ा विरोध किया था, लेकिन अब उसका कहना है कि इसके लिए राज्यों के बीच आम सहमति बनाई गई है और लगभग सभी राज्य तैयार हैं। 30 जून को जीएसटी की ऐतिहासिक शुरूआत से पहले सरकार की ओर से वीरवार रात संसद के सेंट्रल हॉल में बड़े स्तर पर एक रिहर्सल की गई।

जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश के सभी 30 राज्यों/विधानसभा वाले केंद्रशासित प्रदेशों ने इससे जुड़े एसजीएसटी कानून को पारित किया है। पश्चिम बंगाल और केरल ने इसके लिए अध्यादेश का सहारा लिया है, जबकि शेष राज्यों की विधानसभाओं ने एसजीएसटी कानून को पारित किया है।

जीएसटी से कर में आने वाली कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचना चाहिए। लक्जरी कार कंपनियां और दुपहिया वाहन निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में कमी का ऐलान कर चुके हैं।

अरूण जेटली, वित्तमंत्री।

कांग्रेस नहीं लेगी जीएसटी पर संसद बैठक में भाग

कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलाई गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। पार्टी प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जीएसटी लागू करने के बारे में विशेष बैठक में भाग नहीं लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद यह निर्णय किया गया।

तृणमूल कांगे्रस पहले ही इस समारोह का बहिष्कार की घोषणा कर चुकी है। कुछ नेताओं का मानना है कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है तथा सभी पक्षों को ध्यान में नहीं रख गया है जिसके कारण छोटे व्यापारियों एवं कारोबारियों के लिए समस्याएं बढ़ सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।