Doha News - Sach Kahoon Hindi

12 Indians Death in Qatar Accident: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत
12 Indians Death in Qatar Accident: दोहा। कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दर्दनाक हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। कतर के दोहा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में पुष्टि करते हुए बताया, ''रविवार रात हुए रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। हम इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।'' Doha News

अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में घायल हुए सभी लोग अभी स्थिर हालत में हैं और उन्हें सही इलाज दिया जा रहा है। दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रहा है। इसमें मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था करना भी शामिल है।

रविवार रात, दुनिया के सबसे अहम एनर्जी हब में से एक, रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में धमाका हुआ। यह धमाका तब हुआ, जब फैसिलिटी में कामकाज फिर से शुरू करने की कोशिशें चल रही थीं। इस घटना के बाद बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में जबरदस्त आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्सपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को फिर से चालू करने का काम चल रहा था, तभी धमाका हुआ। कंपनी के मुताबिक, रविवार रात इसी काम के दौरान बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हुआ और आग लग गई।

बरजान फैसिलिटी कतर के गैस आधारभूत संरचना का एक अहम हिस्सा है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रतिदिन है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से घरेलू बिजली उत्पादन और डिसेलिनेशन प्लांट (खारे पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट) को चलाने के लिए किया जाता है, जो इस सूखे खाड़ी देश में पानी की आपूर्ति करते हैं। Doha News

Doha World Cup: मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात के मद्देनजर बड़ा फैसला! वर्ल्ड कप स्थगित!
Gymnastics World Cup 2026: जिनेवा। पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के चलते अप्रैल माह में कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक उपकरण विश्व कप प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की कार्यकारी समिति ने आपातकालीन ऑनलाइन मतदान के बाद लिया। Doha World Cup

यह प्रतियोगिता 15 से 18 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होनी थी, किंतु वर्तमान हालात को देखते हुए इसे आगे नहीं कराया जाएगा और न ही इसका पुनर्निर्धारण किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के आरंभ होने के बाद कई देशों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए अपने आवेदन अस्थायी रूप से रोक दिए थे। खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त

अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि अप्रैल में काहिरा और ओसिजेक में आयोजित होने वाली आगामी उपकरण विश्व कप प्रतियोगिताओं के लिए देर से आवेदन करने पर किसी प्रकार का दंड नहीं लगाया जाएगा। संस्था ने क्षेत्र में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल होने की आशा जताई है।

इसके अतिरिक्त हाल ही में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। अब उपकरण विश्व कप रैंकिंग निर्धारण के लिए प्रत्येक उपकरण वर्ग में खिलाड़ी के पाँच प्रतियोगिताओं में से सर्वश्रेष्ठ तीन अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसी प्रक्रिया के आधार पर विशेषज्ञ खिलाड़ियों के लिए विश्व चैंपियनशिप में प्रवेश का मार्ग तय किया जाएगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का प्रभाव अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भी पड़ा है। इसी क्रम में अगले महीने प्रस्तावित बहरीन और सऊदी अरब में होने वाली दो प्रमुख मोटर रेस प्रतियोगिताओं को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। इन रद्दीकरणों के कारण आगामी सत्र का रेस कार्यक्रम भी छोटा हो गया है। Doha World Cup