Torrential Rain - Sach Kahoon Hindi

Heavy Rain: लहरिया गांव में भारी बारिश से 50 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: लहरिया गांव में बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। इंदाछोई रोड और बुवान कोठी रोड एरिया में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। करीब 50 से ज्यादा घरों में 2 से 3 फुट तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंदिरा गांधी एवं महात्मा गांधी रिहायशी कॉलोनी में रहने वाले मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास पंचायत अधिकारी ऋषभ सिंगल व ग्राम सचिव राजेश कुमार शर्मा तथा सुशील कुमार और बिजली निगम के एसडीओ अमित कुमार ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 33 केवी का बिजली घर भी पानी की चपेट में आ गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्राम पंचायत की ओर से फौरन राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। Bhuna News

मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की मदद से पानी के बहाव को गांव, स्कूल, बिजली घर और आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी से भरे बैगों की मदद से जलरोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। गांव की सरपंच अरूणा नेहरा की अगुवाई में 50 से अधिक प्रभावित परिवारों को कम्युनिटी सेंटर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रभावित लोगों के लिए खाने-पीने और रहने की विशेष व्यवस्था की गई है। सरपंच प्रतिनिधि जगदीश नेहरा ने बताया कि बरसाती पानी इंदाछोई की दिशा से लहरिया गांव में आया, जिससे खेत, खलिहान, स्कूल और जोहड़ पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। Bhuna News

लहरिया और रहनखेड़ी के आसपास करीब 400 एकड़ में पानी फैल चुका है, जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित कॉलोनियों में लोग बाल्टियों की मदद से घरों से पानी बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड एरिया, इंदाछोई रोड और बुवान कोठी रोड पर 3 फुट से अधिक पानी जमा है। सरपंच प्रतिनिधि नवदीप नेहरा ने बताया कि प्रशासन की मदद से तेजी से जल निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana Government Scheme: हरियाणा की महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, 25 सितंबर को आएंगे 2100 रुपये, ये शर्ते भी जानें

मूसलाधार बारिश से भटिंडा में बाढ़ जैसे हालात , पानी में करंट से एक की मौत
पानी में करंट आने से नौजवान की मौत

भटिंडा (अशोक वर्मा)। बीती आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश ने मालवा पट्टी को जलथल कर दिया। भटिंडा में तो करंट लगने से एक नौजवान की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को चौकस रहने के लिए कह दिया है।

बारिश से तापमान में भारी गिरावट

कम से कम तापमान 23.8 डिग्री व अधिक से अधिक 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने भटिंडा में 77.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड दर्ज की गई जो पिछले दस सालों का रिकार्ड है।

मौसम वैज्ञानिक सुरेन्द्र कुमार का कहना था कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। वीरवार को हुई बारिश से शहरी जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त होकर रह गया। बारिश से सिरकी बाजार, पॉवर हाऊस रोड, अमरीक सिंह रोड महिला थाना, लघु सचिवालय नजदीक का क्षेत्र चार से पांच फुट पानी ठहरने के कारण तालाब में तबदील हो गए।

वीरवार को महिला थाने में जाने वाले मुलाजिमों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कई वाहन जैसे कारों के पानी में डूबने की खबर भी है। पॉवर हाऊस रोड पर एक बस पानी में फंस गई। नगर निगम भटिंडा द्वारा शहर का निकासी प्रबंध सही करने के दावे किए जा रहे थे, जो धरे-धराए रह गए। कृषि सैक्टर में नहरी पानी की मांग में गिरावट आई है। नहरों में पानी भी बढ़ गया है। कहीं से भी रजवाहा इत्यादि टूटने की कोई खबर नहीं है। बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बसों में भी कम सवारियां देखने को मिली।

करंट से नौजवान की मौत

सिरकी बाजार में अपने घर से हीरा सिंह चौंक जा रहे एक नौजवान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई। मृतक नौजवान जब निम्मवालाचौंक में पहुंचा तो पानी में आए करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नौजवान को सहारा वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक नौजवान लकड़ी का मिस्त्री था जिसकी मौत से वीरवार को सिरकी बाजार में शोक का माहौल देखा गया।

खेती के लिए बारिश अच्छी

मुख्य कृषि अधिकारी भटिंडा डा. गुरांदित्ता सिंह का कहना था कि फिलहाल बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि यदि ज्यादा बारिश होती है तो थोड़ा नुक्सान भी होने की संभावना रहेगी।

नगर निगम भटिंडा के बारिश संबंधी नोडल अधिकारी एक्सीयन किशोर बांसल का कहना था कि इस वक्त 17 मोटरों से पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मोटरों को सुरक्षित रखा गया है, ताकि किसी मोटर के खराब होने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्लैज कैरियर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बांसल ने कहा कि स्थिति पूरी तरह काबू में है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं। फिर भी हालातों प्रति चौकसी बरती जा रही है। जरूरत अनुसार तत्काल सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।