Bawani Khera News - Sach Kahoon Hindi

बवानी खेड़ा अनाज मंडी में 78 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में क्षेत्र के विकास का बड़ा खाका पेश किया। मुख्यमंत्री ने करीब 78 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही बवानी खेड़ा के लिए कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में केवल 609 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हुए थे।

स्कूल, जलघर और कैनाल रेस्ट हाउस का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 3.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी और 2.62 करोड़ रुपये से तैयार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा के भवन का उद्घाटन किया। गांव खेड़ा में 16.98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कैनाल रेस्ट हाउस के कार्यालय परिसर व स्टाफ आवासीय भवन तथा बवानी खेड़ा में 28.89 करोड़ रुपये से जलघरों के नवीनीकरण और जलापूर्ति वितरण नेटवर्क का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेम नगर में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दीनदयाल उपाध्याय 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल, नाथुवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 10.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई लिंक रोड तथा 4.72 करोड़ रुपये से बनने वाले बलियाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।

50 करोड़ से नागरिक अस्पताल का होगा विस्तार

नायब सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि डिलिमिटेशन का काम पूरा होने के बाद वर्ष 2028 में बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा के 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के विस्तार की घोषणा की। अस्पताल पर 50 करोड़ रुपये खर्च कर नया भवन बनाया जाएगा और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रेवाड़ी खेड़ा में 16.50 करोड़ रुपये से 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। खरक कलां में महिला कॉलेज का भवन तैयार किया जाएगा। बवानी खेड़ा में जमीन उपलब्ध होने के बाद नई सब्जी मंडी भी बनाई जाएगी।

गांवों में ग्राम सचिवालय और कम्युनिटी सेंटर

बलियाली और जमालपुर में 90-90 लाख रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। बड़सी गुजरान और सैय में भी 90-90 लाख रुपये से बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। कलिंगा में 85 लाख रुपये से महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर, मढ़ाणा में 1.75 करोड़ रुपये और मुंढाल कलां में 80 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने सिरसा घोघड़ा में 19 लाख रुपये से पार्क बनाने तथा कलिंगा में 24.47 करोड़ रुपये से जलघर के पुनर्निर्माण और विस्तार की घोषणा की। जाटू लोहारी में जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम बनाया जाएगा। तिगड़ाना और धनाना में 50-50 लाख रुपये से खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बवानी खेड़ा में एक करोड़ रुपये से ई-लाइब्रेरी और दो करोड़ रुपये से महर्षि वाल्मीकि भवन बनाया जाएगा।

94.5 किलोमीटर सड़कों की होगी मरम्मत

बवानी खेड़ा में 50 लाख रुपये से महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर भवन, 5 करोड़ रुपये से नगर पालिका कार्यालय का नया भवन, 15 करोड़ रुपये से महर्षि वाल्मीकि के नाम पर स्टेडियम और 10 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग का नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव की भी घोषणा की। मार्केटिंग बोर्ड की डीएलपी के अधीन 13 सड़कों की 40.7 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव संबंधित एजेंसी करेगी। पीडब्ल्यूडी की डीएलपी के अधीन 68 सड़कों की 184.10 किलोमीटर लंबाई का रखरखाव भी एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा। इसके अलावा 94.5 किलोमीटर लंबी 47 सड़कों की 55.45 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

Chandigarh News: बवानी खेड़ा अनाज मंडी में 78 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

सुंदर नहर में पूरा पानी चलाने की मांग को लेकर जमालपुर में किसानों का धरना जारी
बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल देवी)। Bawani Khera News: गांव जमालपुर में सुंदर ब्रांच नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार तेज होता जा रहा है। सुंदर नहर पर चल रहे इस संघर्ष के बीच रविवार को आंदोलन को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला भी मौजूद रही। बता दे कि सुंदर नहर में कम से कम 15 दिनों तक पूरा पानी चलाने की मांग को लेकर जमालपुर में किसानों और ग्रामीणों का धरना पिछले दो सप्ताह से लगातार जारी है।

आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि आगामी रणनीति के तहत 9 गांवों में संघर्ष समितियां गठित की जा चुकी हैं और ग्रामीण अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  प्रदीप नरवाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे अन्नदाता को अपनी ही फसलों को सींचने और पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए हफ्तों तक सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हक और उनकी जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है। सुंदर नहर में 15 दिन पूरा पानी छोड़ना किसानों का हक है, कोई भीख नहीं।

नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है। इस मौके पर  रेणू बाला ने कहा कि इलाके में भूमिगत जल अब पीने योग्य नहीं बचा है। सुंदर नहर में पानी न आने के कारण ग्रामीणों को टैंकरों से महंगा पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।  इस अवसर पर धरना कमेटी सदस्य जगदीश, पूर्व सरपंच रामअवतार, अनूप शर्मा, प्रहलाद यादव, रामअवतार भाकर, अनूप शर्मा, चंद्रो, बिमला, सावित्री, निम्बो, ओमपति, रामप्यारी, बाला, रामरती, बवानीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा, शिवकुमार चांग, सुमित बराड़ सहित अनेक उपस्थित रहे।

Bawani Khera News: गांव जमालपुर में जारी धरने को संबोधित करते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल।

महापंचायत ने टोल मैनेजर को सौंपी 20 गांवों की सूची, टोल फ्री करने की मांग
बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल देवी)। बवानीखेड़ा में टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल फ्री करने की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में सभी लोगों से सलाह मशविरा करने के बाद दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 गांवों की सूची टोल मैनेजर को सौंपी। इस पर महापंचायत में आकर टोल मैनेजर सुकेश कुमार ने 15 दिन का समय मांगा है। इस दौरान महापंचायत के लोगों ने चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे जल्द ही आंदोलन का ऐलान करने पर मजबूर होंगे। Bawani Khera News

जिसकी जिम्मेदारी टोल व एनएचआई के अधिकारियों की होगी। रविवार को बवानीखेड़ा स्थित टोल से करीब पांच सौ मीटर दूर हरियाणा जागृति मोर्चा, किसान सभा, बहमाण सभा, राजपूत सभा, संत शिरोमणी गुरु रविदास सभा, टैक्सी स्टैंड एसोसिएशन बवानीखेड़ा व बलियाली के सदस्यों ने रामकिशन काजल, नेपाल सिंह तंवर, राजेंद्र धायल, उमेश भारद्वाज की संयुक्त अध्यक्षता में महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में मंच संचालन राजेश कूंगड व जयबीर आल्हान ने किया। महापंचायत के संयोजक हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश सिंधू रहे। महापंचायत में सबसे पहले 22 मार्च को हुई महापंचायत में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में महापंचायत ने सभी मौजूद लोगों से सलाह मशविरा करके 26 अप्रैल को फिर महापंचायत बुलाने का फैसला लिया और इसी दिन मामले की समीक्षा की जाएगी। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– प्रॉपर्टी के लिए पति की हत्या कराने वाली पत्नी समेत चार को उम्रकैद की सजा

LPG Cylinder Shortage: रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों पर गैस के दामों पर वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता: रेणू बाला

बवानीखेड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Bawani Khera News: रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी और बाजार में सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर शनिवार को ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने कस्बा बवानीखेड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए रेणू बाला ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। Bawani Khera News

उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर सिलेंडर तो बांट दिए, लेकिन आज गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पास सिलेंडर भरवाने की हैसियत नहीं रही। उज्ज्वला का ढोल अब फट चुका है। रेणू बाला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। 60 रुपये की सीधी वृद्धि को उन्होंने आम आदमी की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, ऐसे में गैस के दामों में यह बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार की संवेदनहीनता को दशार्ती है। दामों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– दो लोगों को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया काबू