SIR Camp - Sach Kahoon Hindi

एसआईआर अभियान में बीएलओ नहीं पहुंचने पर सूचना दें मतदाता
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। यह बात मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने कही।

उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी मतदाता के घर अभी तक संबंधित बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर नहीं पहुंचे हैं तो ऐसे मतदाता निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर अथवा पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लिए 0124-6934034, बादशाहपुर के लिए 0124-2570029 तथा 0124-4268806, गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए 8700751185 तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र के लिए 9466142565 हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ को मौके पर भेजा जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। डीसी उत्तम सिंह ने सभी निर्वाचन

पंजीकरण अधिकारियों (एआरओ) तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एडिशनल एआरओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से फील्ड भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Gurugram News जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह।

ईद-उल-फितर के दिन भी लगा एसआईआर कैंप
अपीलार्थियों की बाट जोहते रहे ड्यूटी पर तैनात अधिकारी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर के अवसर पर जहां पूरे मुल्क में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद-उल-फितर त्योहार पूरे जोश व अकीदत के साथ मनाया, वहीं कैराना में तहसील प्रशासन के निर्देश पर एसआईआर कैंप का आयोजन किए जाने से स्थानीय लोगों में हैरत और नाराज़गी देखने को मिली। बीडीओ कैराना बृजेश कुमार कैंप में पहुंचे और नो मैपिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई की, लेकिन ईद के चलते अपीलार्थियों की मौजूदगी बेहद कम रही। कैंप में सिर्फ गिने-चुने लोग ही पहुंचे, जबकि ज्यादातर लोग ईद की खुशियों में मशगूल रहे। Kairana News

खास बात यह रही कि कैंप में तैनात बीएलओ बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते है, जो ईद के दिन भी ड्यूटी निभाने के कारण मायूस और थके हुए नज़र आए। जिस इलाके में कैंप लगाया गया, वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां ईदगाह में नमाज़-ए-ईद के बाद भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ईद के दिन कैंप लगाए जाने को नामुनासिब बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ लोगों की भागीदारी प्रभावित हुई, बल्कि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी त्योहार की खुशियों से महरूम रहना पड़ा। कैंप में बीडीओ बृजेश कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, बीएलओ शहजाद खान, आरिफ हसन, आरिफ अली, असलम अंसारी और मीनू आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार