Bijli Bill - Sach Kahoon Hindi

600 यूनिट मुफ्त बिजली: बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल भरना ही भूले
कई परिवारों को आ रहे जीरो बिल, मध्यमवर्गीय परिवारों को भी राहत

सरकार का दावा, 90 प्रतिशत परिवारों को मिल रही मुफ्त बिजली सुविधा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Muft Bijli Yojana: पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली सुविधा का असर यह है कि लोग बिजली बिल भरना ही भूल गए हैं। हर दो महीने में दी जा रही 600 यूनिट मुफ्त बिजली के कारण लोगों को बिल ही नहीं आ रहे, जिससे हजारों रुपये की आर्थिक बचत हो रही है। आम परिवार इस योजना को किसी वरदान से कम नहीं मान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बिजली बिलों में कमी के चलते पावरकॉम की आय पर असर पड़ा है, हालांकि सरकार द्वारा इस मुफ्त बिजली की सब्सिडी दी जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने अपनी गारंटी के तहत यह योजना 1 जुलाई 2022 से लागू की थी, जिससे करीब 90 प्रतिशत घरों को सीधा लाभ मिल रहा है। सर्दियों में इसका लाभ और बढ़ जाता है, क्योंकि गर्मियों में जहां एयर कंडीशनर के कारण बिल आता था, अब वह भी शून्य रह जाता है, क्योंकि खपत 600 यूनिट से कम रहती है। Bijli Bill News

रामपुरा निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि जब से 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हुई है, उन्होंने बिजली का बिल भरना ही नहीं देखा। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से उनका बिल शून्य आ रहा है और उन्हें हजारों रुपये का लाभ मिला है। इसी तरह माता बलजीत कौर ने बताया कि मुफ्त बिजली मिलने के बाद उन्होंने भी बिजली का बिल भरना नहीं देखा। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में बिल न आना परिवार के लिए बड़ी राहत है।

गाँव कच्छवी की माता मनजीत कौर ने कहा कि पहले बिजली बिलों पर ही हजारों रुपये खर्च हो जाते थे, लेकिन अब इस योजना से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

बठोई कलां के दरबारा सिंह ने बताया कि 600 यूनिट की सुविधा से उन्हें साल में करीब 8-9 महीने बिल नहीं आता। केवल पीक गर्मियों में, जब एसी चलता है, तब 2-3 महीने ही बिल आता है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे साल बिल भरना पड़ता था, लेकिन अब इस योजना से काफी फायदा हुआ है। Bijli Bill News

सब्सिडी के लिए सरकार ने रखे हजारों करोड़ रुपये

सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों को दी जा रही मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए इस बार बजट में 14,524 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि पावरकॉम को यह सब्सिडी समय पर न मिलने के कारण कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। पिछले समय की तुलना में सब्सिडी राशि में कमी आई है, क्योंकि पहले यह करीब 21 हजार करोड़ रुपये थी। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही 600 यूनिट मुफ्त बिजली पंजाब के 90 प्रतिशत परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें:– नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार