Baby Kits Distributed - Sach Kahoon Hindi

जिला अस्पताल में बांटी सेवा और संवेदना की सौगात
महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र का सामाजिक सरोकार

Baby Kits Distributed: हनुमानगढ़। सामाजिक सरोकारों को साकार रूप देते हुए महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र ने राजकीय जिला अस्पताल में सेवा और संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए बेबी किट का वितरण किया गया, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को चाय पिलाकर मानवीय सहयोग की मिसाल कायम की गई। संस्था अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गांे तक सहायता पहुंचाना है। इसी सोच के तहत समय-समय पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। Hanumangarh News

उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं को प्रारंभिक समय में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है, इसलिए बेबी किट वितरण कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को चाय भी वितरित की गई, जिससे उन्हें न केवल ताजगी मिली बल्कि मानसिक संतोष का अनुभव भी हुआ।

इस पहल की खास बात यह रही कि चाय का वितरण पर्यावरण के अनुकूल मिट्ठी के कुल्हड़ों में किया गया, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस सेवा कार्य के दौरान सुचेता जैन, प्रेक्षा बांठिया, पायल छाबड़ा, कविता गोयल, उषा भारती, पूजा जैन, रमन गुप्ता और प्रशांत छाबड़ा सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इसी तरह समाज सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। अस्पताल प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य मरीजों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। Hanumangarh News