Operation Clean - Sach Kahoon Hindi
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Operation Clean: ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत न्यायालय के आदेश पर कैराना कोतवाली के मालखाने में रखी 3203 लीटर मुक़दमाती शराब को अफसरों की संयुक्त टीम की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। कोर्ट ने कैराना कोतवाली में रखी मुकदमाती शराब के विनष्टीकरण के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसपी शामली के द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में उपजिला मजिस्ट्रेट कैराना, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं न्यायालय स्टाफ को शामिल किया गया था। Kairana News
इसी क्रम में कैराना कोतवाली में दर्ज आबकारी के 205 विभिन्न मुकदमों से संबंधित बरामद देशी एवं विदेशी अवैध शराब के संबंध में अभिलेखीकरण करते हुए न्यायालय को रिपोर्ट देकर माल नष्ट कराये जाने हेतु आदेश कराये गए। सोमवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में डीजीपी के ऑपरेशन क्लीन के तहत संयुक्त टीम की उपस्थिति में कोतवाली के मालखाने में रखी 660 लीटर अंग्रेजी शराब, 655 लीटर देशी शराब, 1070 लीटर कच्ची व 818 लीटर अपमिश्रित शराब को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तीतरवाड़ा चौकी क्षेत्र में खाली स्थान पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। शराब नष्ट कराए जाने की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस दौरान सीओ कैराना हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार सतीश यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– टिब्बी में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में उठी आवाज