Bhadrakali Fair - Sach Kahoon Hindi

भद्रकाली मेले में दुकानों की नीलामी का विरोध, सेवा समितियों ने की रद्द करने की मांग
Bhadrakali Fair Shops Protest: हनुमानगढ़। मां भद्रकाली मंदिर में प्रस्तावित दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वर्षों से मेले में सेवा कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं ने देवस्थान विभाग को पत्र लिखकर 25 मार्च को होने वाली नीलामी को रद्द करने की मांग की है। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) के अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल और मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से मंदिर परिसर में 11 माह के लिए दुकानों का आवंटन खुली नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है। Hanumangarh News

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से जारी नक्शे में समिति के जूता घर, जल सेवा एवं सेवा कैंप के सामने भी दुकानों के स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। जबकि हनुमानगढ़ सेवा समिति पिछले करीब 42 वर्षों से यहां जूता घर, खोया-पाया केन्द्र और चिकित्सा सहायता जैसी सेवाएं संचालित कर रही है। ऐसे में इन स्थानों पर दुकानें आवंटित होने से सेवा कार्य प्रभावित होंगे। इसी प्रकार श्री सनातन धर्म महावीर दल ने भी इस निर्णय का विरोध किया है।

संस्था के अध्यक्ष प्रेमरत्न ने पत्र में उल्लेख किया कि उनका संगठन पिछले लगभग 70 वर्षों से भद्रकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, भंडारा और खोया-पाया केन्द्र जैसी व्यवस्थाएं करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नक्शे में उनके विश्राम गृह, सेवा कैंप और प्याऊ के आसपास भी दुकानों का निर्धारण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

संस्थाओं ने मांग की है कि नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और नक्शे को पुन: संशोधित कर सेवा कार्यों में लगे संगठनों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए, ताकि संस्थाओं के हित सुरक्षित रह सकें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। Hanumangarh News