Wall Collapse - Sach Kahoon Hindi

Rubber Company: रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत
पालघर (एजेंसी)। Palghar Wall Collapse Accident: महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाडा थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में यह हादसा हुआ। फिलहाल,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मजदूर नाश्ता कर रहे थे। तभी पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए। हालांकि, मलबे में दबने से तीन की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विक्रमगढ़ के मोहा गांव निवासी केशव वालकु गुनगुणा, विक्रमगढ़ की वसूरी निवासी मीरा जानू गवली और वाडा की कोंब पोशेरी निवासी रंजना दिलीप कोंब के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले, महाराष्ट्र के पनवेल सीमा क्षेत्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बस में कुल 14 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी। समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। साथ ही, पुलिस और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Wall Collapse: नोएडा के सेक्टर-12 में बारिश के बीच गिरी दीवार, कई कारें क्षतिग्रस्त
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा के सेक्टर-12 स्थित वाई ब्लॉक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिनभर हुई बारिश के बाद एक कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां खड़ी कई कारें मलबे की चपेट में आ गईं। हादसे में तीन से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण दीवार की नींव कमजोर हो गई थी। अचानक तेज आवाज के साथ दीवार भरभराकर गिर गई और उसके नीचे खड़ी कारें दब गईं। मलबे की चपेट में आने से वाहनों के शीशे टूट गए और बॉडी को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी। कई बार इसकी मरम्मत कराने और संभावित खतरे को लेकर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि पहले ही दीवार की मरम्मत या उसे हटाने का काम कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद रेजिडेंट्स में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने मांग की कि सेक्टर में मौजूद सभी जर्जर दीवारों और कमजोर संरचनाओं का तत्काल सर्वे कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया, ताकि क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकाला जा सके और आवागमन सामान्य हो सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, सड़क धंसने और दीवार गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने जर्जर भवनों और कमजोर संरचनाओं की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान
गौशाला और कई घरों के शेड उड़, क्षेत्र में कई जगह तबाही

मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: अचानक मौसम ने अपना रंग बदलते हुए आंधी और बारिश के साथ क्षेत्र में तबाही मचा दी। इस दौरान लेहलकलां से भुटाल खुर्द रोड पर स्थित श्री राधे कृष्णा राइस मिल दहिला भुटाल की लगभग 90 से 100 फुट लंबी शेलर की दीवार ढह गई। इस हादसे से मिल मालिकों को लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। शेलर के हिस्सेदार अशोक बांसल ने बताया कि अचानक आई तेज हवाओं और बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे काफी माल का नुकसान हुआ, हालांकि जनहानि से बचाव हो गया। इसी तरह लहरागागा के वार्ड नंबर 11 में भी एक मकान को तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ। स्थानीय गौशाला का शेड भी ढह गया। शहर के अन्य घरों में भी नुकसान की खबरें हैं, हालांकि जनहानि नहीं हुई। मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि वे अपने शेलर का काम दोबारा शुरू कर सकें। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का आरोप, जांच को पहुंचे सीओ

Wall Collapse: गोदाम की दीवार ढहने से चार मजदूर मलबे में दबे, तीन घायल व एक गंभीर
घायल तीन मजदूरों का इलाज रानियां तथा गंभीर रूप से घायल को किया सरसा रैफर

रानियां/सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। Rania News: शहर की अनाज मंडी के नजदीक बने एक आढ़ती के गोदाम की दीवार ढहने से पास लगते बिजली घर में कार्य कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रानियां पुलिस व बिजली घर में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात एक व्यक्ति के गंभीर हालात को देखते हुए नागरिक अस्पताल सरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मपाल गेदर आढ़ती का कार्य करता है। Sirsa News

अनाज मंडी के नजदीक बिजली घर की दीवार के बिलकुल साथ इसके गोदाम बना हुआ है। जहां पर बिजली घर में नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। आढ़ती धर्मपाल ने अपने गोदाम में हजारों क्विंटल गेहूं का खुला स्टॉक कर रखा है। रविवार को लोडर की सहायता से जब गेहूं को ऊंचा उठाया जा रहा था तो अचानक गोदाम की दीवार गेहूं का दबाव झेल नहीं पाई और बिजली घर में मजदूरी पर लगे गांव चामल निवासी गुरचरण सिंह तथा रानियां निवासी सन्नी, रवि व मिंटो रानी पर जा गिरी। इस दौरान चारों मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। दीवार ढहने से हुई घटना की सूचना तुरंत रानियां पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। Sirsa News

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम व एंबुलेंस बिना देरी किए मौके पर पहुच गई और पुलिस जवानों व मजदूरों ने चारों घायलों को दीवार का मलबा व गेहूं हटाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सन्नी को सरसा रैफर कर दिया तथा अन्य तीनों का इलाज रानियां में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच कर रही है। मौके पर मजदूरों ने बताया कि आढ़ती धर्मपाल ने उनका सहयोग करने की बजाए गोदाम की दीवार व गेहूं के हुए नुकसान की बात कर घटनास्थल से भाग गया और किसी से बात करने से मना कर दिया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Thief Arrested: केबल चुराने के मामले में 5 युवक गिरफ्तार, नकदी व तांबा बरामद

फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार ढही , 2 की मौत
मिस्त्री सहित 2 की मौत, 2 घायल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी की दीवार के ढहने से एक मिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न स्थानों पर भर्ती कराया गया है। घटना के मुताबिक वीरवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में 25 फुट की दीवार का निर्माण किया जा रहा था जिसमें मजूदर व मिस्त्री जुटे हुए थे। दोपहर बाद दीवार के निर्माण के दौरान एकाएक दीवार ढह गई, जिससे निर्माण में लगे एक मिस्त्री व एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। दूसरे मजदूर की टांग टूटने के कारण उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अन्य की तलाश की जा रही है कि कहीं मलबे में कोई और मजदूर तो नहीं दबा है। घटना में मरने वाले मिस्त्री की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू निवासी ढाणी ठाकुरोंवाली के रूप में हुई है। मरने वाला दूसरा व्यक्ति गांव फूलकां निवासी शेरसिंह पुत्र गणपत मजदूर है। वहीं घायल मजदूरों की पहचान पनिहारी निवासी छिंदा व कर्मगढ़ निवासी अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब दीवार ढही तो फैक्टरी संचालक अपने निजी वाहनों में ही मजदूरों को अस्पताल में उपचार कराने ले गया था। वहीं पुलिस ने इस संबंध में फैक्टरी संचालक के खिलाफ भी लापरवाही का केस दर्ज किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।