Pakistani Terrorist - Sach Kahoon Hindi
हनुमानगढ़। जिले के एक व्यक्ति की ओर से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर संपर्क साधने और चैट करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। टाउन पुलिस थाना में इस प्रकरण में देशद्रोह की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा दिखनादा के वार्ड एक निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू पुत्र बीरबल राम कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पाकिस्तान निवासी आतंकी शहजाद भट्टी को भी नामजद किया गया है। Hanumangarh News
किशनपुरा दिखनादा निवासी शख्स पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
टाउन पुलिस ने आरोपी जसवंत को डिटेन कर लिया है। उससे पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई की ओर से दर्ज करवाए गए मुकदमे में आरोप है कि जसवंत कुमार उर्फ सोनू ने अपनी इन्स्टाग्राम आईडी के जरिए पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी की इन्स्टाग्राम आईडी पर दो बार सम्पर्क किया और दोनों बार चैट कर उसे अपने मोबाइल नम्बर भेजते हुए लिखा कि ‘भाई कॉन्टेक्ट करो, मुझे जरूरी काम है।’ जांच में यह भी सामने आया है कि जसवंत कुमार उर्फ सोनू ने आतंकी शहजाद भट्टी की इन्स्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की हुई हथियारों की फोटो व अन्य फोटो को अपनी इन्स्टाग्राम आईडी से सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया।
फिलहाल पुलिस ने इस प्रकरण में देशद्रोह के आरोप में बीएनएस की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एसआई मोहर सिंह कर रहे हैं। टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि जसवंत को डिटेन कर उससे पूछताछ की जा रही है। जसवंत के मोबाइल नम्बर से जुड़े समस्त सोशल मीडिया आईडी को खोलकर एक-एक चैट की जांच की जा रही है ताकि आतंकी शहजाद भट्टी के साथ हनुमानगढ़ के किन-किन लोगों से संपर्क संभावित हैं, उनका पता लगाया जा सके। Hanumangarh News
बम विस्फोट की साजिश के प्रकरण से तार जुड़े होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में अंबाला में पकड़े गए तीन आतंकियों के तार भी इस प्रकरण से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया था कि ये आतंकी शहजाद भट्टी के निर्देश पर राजस्थान और पंजाब में बम विस्फोट की साजिश रच रहे थे, जिसमें हनुमानगढ़ भी शामिल था। बताया जा रहा है कि एक आतंकी ने हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में एक स्थान पर आईईडी छिपाकर रखी थी, जो करीब चार-पांच दिन तक वहीं पड़ी रही। हालांकि आरडीएक्स उपलब्ध नहीं होने के कारण साजिश सफल नहीं हो सकी और बाद में आईईडी वापस मंगवा ली गई।
हनुमानगढ़ सहित कई शहरों को दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकी शहजाद भट्टी ने हनुमानगढ़ सहित कुछ जगहों पर स्लीपर सैल बनाने की धमकी भी दी है। इसके लिए पुलिस की टीम हनुमानगढ़ में ठहरे आतंकी के उन सभी जगहों तथा किन-किन वाहनों में उसने सफर किया था, किन-किन लोगों के संपर्क में रहा, उसकी जांच कर रही है। ताकि संभावित स्लीपर सैल का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, अन्य संभावित संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। Hanumangarh News