Winning - Sach Kahoon Hindi

सरपंच के विजयी जुलूस पर पथराव, दो घायल
दो घायलों को उपचार के लिए पदमपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत चानना धाम में गुरूवार को नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा समर्थकों के साथ निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने हवाई फायरिंग तथा पत्थराव किया गया जिससे दो व्यक्ति घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार फायरिंग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है लेकिन पत्थरबाजी से दो-तीन व्यक्ति घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए पदमपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चानना धाम में कश्मीर सिंह सरपंच निर्वाचित हुए हैं।

इनमें एक के हाथ पर और दूसरे के गर्दन पर चोट आई है (winning procession )

कल देर रात चुनाव परिणाम घोषित हुआ। आज सरपंच कश्मीरसिंह अपने समर्थकों के साथ गांव में विजय जुलूस निकालकर लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे। जुलूस जब गांव के नजदीक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पराजित उम्मीदवार के समर्थक भड़क उठे और हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में नारेबाजी होने लगी। तभी एकाएक गोलियां चलने लगीं और पत्थर बरसने लगे। पदमपुर थाना प्रभारी विक्रम तिवाडी ने बताया कि गोलियां चलने की अभी पुष्टि की जा रही है।

पत्थरबाजी से दो व्यक्तियों को चोटें लगी हैं, जिनको हॉस्पिटल लाया गया है।

इनमें एक के हाथ पर और दूसरे के गर्दन पर चोट आई है।

मौके पर कुछ लोगों के मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाकिस्तान को धोकर जीत की हैट्रिक लगाएगीं ‘भारतीय महिलाएं’
डर्बी (एजेंसी)। स्टार बल्लेबाज मिताली राज की अगुवाई में पूरे जोश और जज्बे के साथ आईसीसी महिला विश्वकप में अपने अभियान को आगे बढ़ा रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अपराजय क्रम को इसी तरह बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी। भारतीय महिला टीम ने अब तक विश्वकप में कमाल का खेल दिखाया है और अपने पहले ही मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से और फिर दूसरे मैच में टांटन में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीटकर अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

तालिका में भारत दूसरे स्थान पर है जबकि रन रेट अधिक होने के कारण आस्ट्रेलिया इतने ही अंक लेकर शीर्ष पर है। लेकिन अब अपने तीसरे मैच में उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम से भिड़ना होगा जो अपने खराब प्रदर्शन के कारण तालिका में बिना खाता खोले आखिरी आठवें पायदान पर है। पाकिस्तान ने अपने पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका से तीन विकेट और फिर इंग्लैंड के हाथों डकवर्थ लुईस नियम से दूसरा मैच 107 रन से गंवाया था। हालांकि भारतीय टीम को इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम से सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके लिए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के साथ चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराने का भी दबाव रहेगा और ऐसे में किसी उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

भारतीय टीम का  पलड़ा भारी

वैसे फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के हरफनमौला प्रदर्शन से वह टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में शामिल हो चुकी है और मनावैज्ञानिक रुप से दबाव पाकिस्तानी टीम पर ही रहेगा। दोनों पड़ोसी टीमें आखिरी बार विश्व ट्वेंटी -20 में एक दूसरे से भिड़ी थीं और तब भारत को हार झेलनी पड़ी थी जिसका बदला चुकता करने का मौका भी टीम इंडिया के पास रहेगा। भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम है। बल्लेबाजों में कप्तान मिताली के अलावा स्मृति मंधाना, ओपनर पूनम राउत, दीप्ति शर्मा अच्छी स्कोरर हैं। गेंदबाजी क्रम की बात करें तो वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली

झूलन गोस्वामी गेदंबाजी क्रम की अगुवाई कर रही हैं और उनका अनुभव टीम के लिए लगातार काम आ रहा है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, एकता बिष्ट, हरमनप्रीत कौर लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रही हैं और विकेट भी निकाल रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे वनडे के पुराने रिकार्ड को देखा जाए तो हमेशा भारतीय टीम का ही इस प्रारुप में पलड़ा भारी रहा है और पाकिस्तानी टीम भारतीय महिलाओं को कभी भी वनडे में हरा नहीं सकी है। लेकिन इसके बावजूद टीम मिताली को किसी तरह के अति आत्मविश्वास से बचना होगा नहीं तो कहीं पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल जैसी स्थिति से भारत को दोबारा दो चार न होना पड़े।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बढ़त के लिए आज उतरेगी ‘टीम इंडिया’
वनडे शृंखला: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा मुकाबला आज, भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से टेन3 पर

एंटीगा। पिछले मैच में आसान जीत और अपनी पूरी मजबूत टीम के साथ खेल रही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे प्रारुप में काफी नीचे खिसक चुकी मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां शुक्रवार को सीरीज के तीसरे मैच में भी इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत ने पहला मैच रद्द होने के बाद दूसरे मैच में 105 रन से आसान जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त कायम कर ली है और कोच और कप्तान के घमासान या बीसीसीआई में चल रही उठापटक से इतर उसके खिलाड़ी पूरी तरह अपने खेल और कैरेबियाई जमीन पर मौज मस्ती में लगे हुए हैं और उम्मीद है कि तीसरे मैच में भी परिणाम कोई अपवाद साबित नहीं होगा।

एंटीगा में भी फिर भारतीय बल्लेबाजों से किसी नए रिकार्ड का इंतजार

मैच से पूर्व टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बुधवार को जिम में काफी पसीना भी बहाया और वे एंटीगा में मैच के लिए तैयार दिख रहे हैं। आईपीएल से सीधे चैंपियंस ट्रॉफी और फिर ठीक बाद वेस्टइंडीज में खेलने पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सोशल साइटों पर तस्वीरों से यह भी साफ है कि लगातार क्रिकेट का बहुत दबाव टीम पर नहीं है और वह तरोताज़ा है। हालांकि टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए अह्म है इसलिए लापरवाही की फिलहाल कोई जगह नहीं है।

वैसे सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी विराट की टीम ने दूसरे मैच में एकतरफा खेल दिखाया था जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा था। ओपनिंग में अजिंक्या रहाणे ने 103 रन बनाकर अपना तीसरा वनडे शतक ठोका तो धवन और कप्तान विराट ने 63 तथा 87 रन की अर्धशतकीय पारियों से स्कोर 300 के पार पहुंचाया और विंडीज के खिलाफ अपनी बड़ी जीत भी दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने पारी में सर्वाधिक 300 रन बनाने का रिकार्ड भी बनाया। एंटीगा में भी फिर भारतीय बल्लेबाजों से किसी नए रिकार्ड का इंतजार रहेगा।

युवराज सिंह और धोनी पर होंगी सभी निगाहें

विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय टीम के पास ओपनिंग में अच्छे खिलाड़ी हैं तो मध्यक्रम में आॅलराउंडर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे। हालांकि युवराज की फार्म अभी भी अच्छी नहीं चल रही है और पिछले मैच में भी वह केवल 14 रन ही बना सके थे। लेकिन टीम के पास हार्दिक पांड्या और केदार जाधव जैसे अच्छे आॅलराउंडर हैं जबकि आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव तथा पांड्या अहम है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।