Cylinder Supply Issues - Sach Kahoon Hindi

Cylinder Supply Issues: सरसा के ओढ़ां में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, इंतजार के बाद भी मायूसी
रोड जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

Cylinder Supply Issues: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। गांव ओढ़ां में स्थित खाटू श्याम भारत गैस एजेंसी पर बुधवार अलसुबह सिलेंडर का ट्रक आने की सूचना जैसे ही फैली तो कुछ ही देर में एजेंसी के बाहर भीड़ लग गई। लोग अपने जरूरी कार्य छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। एजेंसी के खुलने से पूर्व ही भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की भीड़ एवं उनके वाहन खड़े होने के चलते हाईवे की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति बेकाबू होने के चलते एजेंसी की ओर से ओढ़ां पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और लोगों की लाइन बनवाई। Sirsa News

एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लग गई। इस भीड़ में बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल थीं, जिनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ को तो सिलेंडर मिल गए, लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद भी अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं इस दौरान लोगों ने एजेंसी की व्यवस्था को लेकर रोष जताते हुए कहा कि अधिकांश लोगों ने एक-एक सप्ताह पूर्व ही सिलेंडर की आॅनलाइन बुकिंग करवा रखी है। सिलेंडर की होम डिलीवरी तो दूर एजेंसी पर घंटों खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे। एजेंसी में बुधवार को करीब 360 सिलेंडर आए थे, जोकि 3 बजे तक वितरित हो गए। जिसके बाद एजेंसी की ओर से वंचित रह गए उपभोक्ताओं को पर्चियां काटकर दे दी गईं, ताकि बाद में स्टॉक आने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर मिल सके।

नुहियांवाली में स्थित उनके गोदाम में ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेचने के लिए काफी सिलेंडर रख रखें हैं

वहीं इस दौरान उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव नुहियांवाली में स्थित उनके गोदाम में ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेचने के लिए काफी सिलेंडर रख रखें हैं। इस दौरान काफी लोग ओढ़ां से गांव नुहियांवाली में एजेंसी के गोदाम पर पहुंच गए, लेकिन वहां पर मात्र 14-15 सिलेंडर ही पाए गए, जोकि स्टॉक के रूप में रखे गए थे।  Sirsa News

बुधवार को 360 सिलेंडर आए थे, जोकि लोगों में कुछ ही समय में वितरित हो गए। जो उपभोक्ता वंचित रह गए उन्हें पर्चियां दे दी गईं हैं, ताकि फिर से ट्रक आने पर पहले उन्हें सिलेंडर मिल सके। न तो हमने कहीं कोई स्टॉक कर रखा और न ही हम कोई ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे। उपभोक्ताओं ने गोदाम पर जाकर भी चेक कर लिया। सप्लाई न आने के चलते सभी परेशान हैं। उम्मीद है कि कल तक एक गाड़ी और आएगी।

– सुरेन्द्र कुमार, मैनेजर (खाटू श्याम भारत गैस एजेंसी, गांव ओढ़ां )

होम डिलीवरी तो दूर एजेंसी पर आने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर | Sirsa News

गांव ओढ़ां की भारत गैस एजेंसी के अधीनस्थ करीब 75 गांव आते हैं। जिनमें हर माह औसतन करीब 9 से 10 हजार सिलेंडर की खपत होती है। लेकिन पिछले काफी दिनों से गैस की किल्लत के चलते गांवों में सप्लाई नहीं जा रही। सिलेंडर लेने पहुंचे लोग रामपाल निवासी गांव फुल्लो मेहरसिंह, मेजर राम निवासी गांव भादड़ा, दिनेश निवासी गांव पीरखेड़ा, विकास कुमार निवासी गांव जोधपुरिया, नाजर सिंह निवासी गांव मिठड़ी, प्रीतपाल सिंह निवासी गांव जलालआना आदि ने बताया कि वे सभी अपने तमाम जरूरी कार्य छोड़कर सुबह से भूखे-प्यासे धूप में लाइन में खड़े हैं। यहां पर छाया या पानी तक की व्यवस्था नहीं है। लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। वे सुबह से खड़े हैं और अब शाम हो चुकी है, लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिला।