player - Sach Kahoon Hindi

IPL 2020 : पैट कंमिस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
15.5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा

कोलकाता (एजेंसी)। आईपीएल-2020 को लेकर एक बार फिर खिलाड़ियों की बोलियों का सिलसिला शुरू हो गया। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये चुका कर किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में लिया। इसके साथ ही कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे (Most Expensive) विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल इतिहास के वे तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली को मिली सबसे ज्यादा कीमत

कमिंस अधिकतम 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस की सूची में थे। कमिंस ने इस कीमत के साथ आईपीएल के पिछले रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। वह हमवतन बेन स्टोक्स से आगे निकल गये। इंग्लैंड के आॅलराउंडर बेन स्टोक्स को 2017 में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। भारतीय और बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ की कीमत के साथ इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय कीमत पर खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत को 15-15 करोड़ रुपये में उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

332 खिलाड़ियों की लगी बोली

नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में एसोसिएट देशों से भी तीन क्रिकेटर हैं। इनमें से कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिनमें से 29 विदेशी थे।

मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा

क्रिस मौरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 10 करोड़ में खरीदा

शेल्डन कोट्रेल को पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

नाथन कोल्टर नाइल को मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीनियर खिलाड़ी न हो नजरअंदाज
रोमेश पोवार व कप्तान मिताली राज के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी

पिछले दिनों महिला क्रिकेट टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट में महिला टीम के प्रशिक्षक रोमेश पोवार व एक दिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी जिसके परिणामस्वरूप प्रशिक्षक पोवार के 30 नवंबर को टीम के कोचिंग करार के खत्म होने पर उसे आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया गया (senior player ignore)। हालांकि टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत व अन्य खिलाड़ी पोवार के काम से संतुष्टि नहीं, लेकिन मिताली जैसी वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा नाराजगी प्रकट करने पर शायद बीसीसीआई यह समझ चुका था कि प्रशिक्षक पोवार का कार्यकाल को ओर बढ़ाने का मतलब टीम में खिलाड़ियों की आपसी रंजिश को हवा देना ही होगा इसीलिए बीसीसीआई के इस फैसले की तारीफ करनी बनती है कि उसने प्रशिक्षक के कार्यकाल को यहीं समाप्त करते हुए इस झगड़े को समाप्त कर दिया।

मिताली राज पिछले लगभग 20 सालों से भारतीय टीम की सबसे अहम खिलाड़ी है

देखा जाये तो यहां प्रशिक्षक पोवार व चयनकर्ताओं के मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ बाहर बिठाने का फैसला सही भी पड़ सकता था क्योंकि भारत ने विश्व कप टी-20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड विरुद्ध मैच से पहले मिताली के बाहर होने के बावजूद विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को हराया था। यदि टीम सेमीफाइनल जीत जाती तो शायद यह विवाद जन्म भी न लेता लेकिन इसमें यह ज्यादा सही रहता कि मिताली को बाहर बिठाने के फैसले में उसे यह बात समझाकर पूरे विश्वास में लिया जाता क्योंकि यह बात छिपी हुई नहीं कि मिताली राज पिछले लगभग 20 सालों से भारतीय टीम की सबसे अहम खिलाड़ी है और उसे सेमीफाइनल में फिट होने के बावजूद उसकी राय से ऊपर होकर बाहर बिठाने का फैसला कर लिया गया।

पुरूष टीम के कप्तान सदैव सुर्खियों में बने रहते हैं

खेल एक और कप्तान दो, एक पुरूष क्रिकेट टीम का तो दूसरी महिला क्रिकेट टीम की और अगर बात उपलब्धियों की करें तो दोनों का खेल बेमिसाल हैं और दोनों के ही खाते में ढ़ेरों रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन इसे पितृसत्तात्मक सोच कहें या कुछ और कि पुरूष टीम के कप्तान सदैव सुर्खियों में बने रहते हैं, उन्हें खेल प्रेमियों के साथ-साथ खेल संघों द्वारा भी सिर-आंखों पर बिठाया जाता रहा है मगर महिला कप्तान के मामले में ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पुरूष टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला टीम की कप्तान मिताली दोराई राज की, जिन्हें लेडी सचिन भी कहा जाता है।

मिताली ने कुआलालंपुर में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए टी-20 महिला एशिया कप में 2000 रन बनाकर एक इतिहास रच डाला था

क्योंकि इसके साथ ही वह इतने रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गईं थी।

महिला एशिया कप टी-20 टूनार्मेंट के पहले ही मैच में मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरी मलेशियाई टीम को सिर्फ 13.4 ओवर में महज 27 रनों पर ही ढ़ेर कर दिया था और 142 रनों के बहुत बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इसी मैच में मिताली ने 69 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ चुना गया था

लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे कि इसके लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप चैक मिला

महज 17 हजार रुपये का जबकि यदि यही खिताब भारतीय पुरूष टीम के किसी खिलाड़ी को मिलता तो इसी पुरस्कार की राशि होती करीब एक लाख साठ हजार रुपये।

विराट कोहली सहित दूसरे पुरूष खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है

दरअसल मिताली की कुछ उपलब्धियां तो ऐसी हैं कि कुछ रिकॉर्डों के मामले में उन्होंने विराट कोहली सहित दूसरे पुरूष खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में मिताली ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 87 टी-20 मुकाबलों में 2007 रन बनाए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली 72 पारियों में अब तक 2102 रन बना सके हैं लेकिन मिताली 84 टी-20 मैचों में 2232 रन बनाकर सभी को पीछे छोड़ चुकी हैं। हालांकि हाल ही में छठे महिला टी-20 विश्व कप के भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल से मिताली को बाहर रखे जाने को लेकर टीम की कप्तान हरमनप्रीत, टीम के मैनेजमेंट को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

योगेश कुमार गोयल

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जन्मदिन विशेष: बैडमिंटन की बड़ी खिलाड़ी थीं किरण खेर
नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत चंडीगढ़ में थिएटर शोज से की। यहां पर अपनी कला और टैलेंट को निखारने के बाद वह मुंबई आ गईं और यहां काम की तलाश में लग गईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किरण एक हुनरमंद अभिनेत्री होने के साथ एक कामयाब बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल बैडमिंटन खेला है।

काम की तलाश में वह मुंबई आईं और यहां आने के बाद उन्होंने बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी कर ली, लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और उनका तलाक हो गया। उधर अनुपम खेर की शादी भी लंबी नहीं चली थी। एक सफर में जब अनुपम और किरण साथ थे तब अनुपम ने किरण के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली। किरण और अनुपम का बैकग्राउंड अलग रहा है लेकिन फिर भी यह शादी कामयाब रही। किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण खेर ने चंडीगढ़ से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। किरण के पहले पति गौतम बेरी मुंबई के एक अमीर बिजनेसमैन थे। दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम सिकंदर खेर रखा।

महिला टीम की हर खिलाड़ी को 50 लाख देगा बोर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को आईसीसी विश्वकप फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि के लिये 50-50 लाख रूपये का ईनाम देगा। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में चल रहे महिला विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका मुकाबला तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड से रविवार को लार्ड्स में होगा।

पहली बार विश्वकप खिताब की तलाश में

भारतीय टीम पहली बार विश्वकप खिताब की तलाश में है। वह इससे पहले वर्ष 2005 में भी फाइनल तक पहुंची थी। बीसीसीआई ने शनिवार को महिला टीम के लिये ईनाम की घोषणा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिये टीम की हर खिलाड़ी को 50-50 लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टॉप 10 में लौटे किदाम्बी श्रीकांत
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में तीन स्थान की लगाई छलांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडोनेशिया और आस्ट्रेलियन ओपन के रुप में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतकर नई बुलंदी हासिल कर चुके किदाम्बी श्रीकांत तीन स्थान की छलांग लगाकर एक बार फिर से विश्व बैडमिंटन की टॉप-10 रैंकिंग में लौट आए हैं। श्रीकांत पिछले 10 महीने में पहली बार टॉप 10 में लौटे हैं। वह 11वें स्थान से आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने विश्व और ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था और उससे पहले जापान के काजूमासा सकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता था।

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि

वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 24 वर्षीय श्रीकांत अगस्त में रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद अक्तूबर 2016 में टॉप 10 में पहुंचे थे। उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीन रही है जो उन्होंने जून 2015 में हासिल की थी। बी साई प्रणीत एक स्थान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर पहुंचे हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसके हैं। एच एस प्रणय को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 23वें नंबर पर आ गए हैं लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसके चार पुरुष खिलाड़ी टॉप 25 रैंकिंग में शामिल हैं।

महिलाओं में पीवी सिंधू एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई हैं जबकि सायना नेहवाल एक स्थान के सुधार के साथ 15 वें नंबर पर आ गई हैं। सिंधू और सायना आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं। पुरुष युगल और महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान गिरकर 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरुषों में कोरिया के सोन वान हो और महिलाओं में ताइपे की तेई यू जिंग का शीर्ष स्थान बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।