RCB - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: इस आईपीएल आरसीबी बनी नंबर-1, सीएसके की बड़ी जीत से बदला समीकरण
RCB vs MI, IPL 2026: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांच से भरा रहा। दिन के दोनों मुकाबलों में दर्शकों को आखिरी क्षण तक संघर्ष देखने को मिला। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। Cricket News

टीम की ओर से तिलक वर्मा ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाए। नमन धीर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 47 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन मध्यक्रम में क्रुणाल पांड्या ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैचों में 14 अंक हो गए और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। आरसीबी की इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान उठाना पड़ा और टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई। गुजरात टाइटंस तीसरे तथा पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की लगातार हार ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त कर दिया है। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए।

टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।  उर्विल पटेल ने केवल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गईं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स अब छठे स्थान पर खिसक गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर मौजूद हैं। Cricket News

विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। विराट कोहली (नाबाद 69) और देवदत्त पड़िक्कल (61) विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 26 गेंदे शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को दूसरे ही ओवर में फिल सॉल्ट (आठ) रन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला तथा विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। इस दौरान पड़िक्कल ने अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया। नौवें ओवर में हर्ष दुबे ने पड़िक्कल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। पड़िक्कल ने 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 61 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 31 रन बनाये। उन्हें 13वें ओवर में डेविड पेन ने आउट किया। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर पेन ने जितेश शर्मा (शून्य) का भी शिकार कर लिया। आरसीबी ने 15.4 ओवरों में चार विकेट पर 203 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 69 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 16 रन बनाये।

एसआरएच के लिए डेविड पेन ने दो विकेट लिये। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारियों की मदद से एसआरएच ने आरसीबी के खिलाफ नौ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात), ट्रैविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (एक) को जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने कप्तान ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हाइनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। सुनील अरोड़ा (नौ) रन बनाकर आउट हुए। 16वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन ने 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद हर्ष दुबे (तीन) और हर्षल पटेल (शून्य) पर आउट हुए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिये।रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।