12th Result 2026 - Sach Kahoon Hindi

12th Results: 12वीं के रिजल्ट की घोषणा, छात्रों की तुलना में छात्राओं ने मारी बाजी
HP Board 12th Result 2026: शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने सोमवार को वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने औपचारिक प्रेस वार्ता के माध्यम से विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए। इस वर्ष कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 92.02 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक प्रदर्शन को दर्शाता है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं तथा अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं। 12th Results

इसके अतिरिक्त, परिणाम डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। इस बार भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। कुल 81,417 परीक्षार्थियों में से 74,637 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 40,828 छात्र शामिल थे, जिनमें से 36,888 सफल रहे, जबकि 40,281 छात्राओं में से 37,749 ने सफलता प्राप्त की। मेरिट सूची में साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर सचिता धीमान और पार्शी शर्मा रहीं, जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। तृतीय स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्थान बनाया। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो विज्ञान संकाय में साइला कश्यप ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में यशस्वी चौहान, कृषिका और यान ने 491-491 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कला संकाय में अंशित कुमार ने 496 अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आवश्यक विवरण भरकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के उपयोग हेतु अपनी अंकतालिका का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य आयोजित की गई थीं। 12th Results

RBSE 12th Result 2026 Updates: संगरिया की कोकिला ने किया परिजनों का नाम रोशन! अक्षरा बनीं टॉपर
RBSE 12th Result 2026 Updates: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र सामरिया)। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र गुप्ता की पुत्री कोकिला गुप्ता ने कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोकिला ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 479 अंक अर्जित किए। वे केआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा हैं, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की। Sangaria News

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पिता योगेंद्र गुप्ता और माता उर्मिला गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है। कोकिला के बड़े भाई गीतेश गुप्ता (सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, गुगल) और भाभी गीतिका गुप्ता, चाचा और चाची पंकज गुप्ता, किरण गुप्ता ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोकिला से सच कहूँ प्रतिनिधि सुरेन्द्र सामरिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे भी अपने भाई की तरह साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उन्होंने विद्यालय के राजेश गोदारा एवं संदीप गोदारा के मार्गदर्शन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

98.20 फीसद के साथ अक्षरा बनीं टॉपर | Sangaria News

संगरिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के विज्ञान, कृषि और कला वर्ग के परिणामों में बाल नवजीवन मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान वर्ग में अक्षरा ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शरगुन कौर (97.40 प्रतिशत), अंजली (94 प्रतिशत), अंशिका (94 प्रतिशत), प्रियंका (93.6 प्रतिशत), ईशा (93 प्रतिशत), प्रद्युमन (92.40 प्रतिशत) तथा अप्रिता (91.20 प्रतिशत) ने शानदार प्रदर्शन किया। कृषि वर्ग में रोहित ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कला वर्ग में हरप्रीत कौर ने 96.80 प्रतिशत, कल्पना ने 93.40 प्रतिशत, किरणदीप ने 91.20 प्रतिशत, अन्नया ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।  संस्था के सचिव संदीप गोदारा ने होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संस्था अध्यक्ष बहादुर सिंह गोदारा व प्रधानाचार्य महावीर गोस्वामी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर अध्ययनरत रहने के लिए प्रेरित किया। Sangaria News