Water Supply - Sach Kahoon Hindi

जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग द्वारा जागरूकता गतिविधियां जारी
साफ-सफाई संबंधी पेंटिंग मुकाबले और हाथ धोने की गतिविधियों सहित बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के सीडीएस हरबंस कौर और बीआरसी कम सीएफ हरप्रीत कौर द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘स्वच्छता ही सेवा’ मुहिम के तहत जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसमें स्कूली बच्चों और गांवों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हरबंस कौर और हरप्रीत कौर ने बताया कि यह मुहिम 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जारी रहेगी। Ludhiana News

इस दौरान बच्चों को गिले कूड़े व सूख कूड़े के बारे में जानकारी दी गई और गन्दगी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत गांव साहनेवाल खुर्द के सरकारी मिडल स्कूल में साफ-सफाई संबंधी पेंटिंग मुकाबले और हाथ धोने की गतिविधियां करवाई गई और बच्चों द्वारा गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सरपंच जसबीर कौर, राजेन्द्र सिंह, समूह पंचायत मैंबर और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके हरप्रीत कौर ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया और पीने वाले पानी की महत्तता और संभाल के बारे में भी जागरूक किया। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– टेकबाल इण्डिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की चौथी चैम्पियनशिप आयोजित

वार्ड 11 में दूषित जलापूर्ति, बोतलबंद पानी का सहारा
बार-बार गुहार के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

सरसा (सच कहूँ/रविन्द्र रियाज)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित वार्ड नंबर 11 के प्रीत नगर की कई गलियों में रहने वाले लोगों को पिछले 18 दिनों से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इलाके में सीवरेज का दूषित पानी पीने वाली पाइप लाइनों में मिक्स होकर घरों तक पहुंच रहा है। जिससे लोगों में भयानक बीमारी फैलने का डर पैदा हो गया है। परेशान लोग कई बार संबंधित अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचा चुके हैं। वहीं अधिकारी मजदूरों को भेजकर सीवरेज लाइन की लीकेज को ढूंढने भेज देते हैं।

मजदूर गली में 3-4 जगहों पर 10-15 फुट गहरे गड्ढे खोदकर बोल देते हैं कि यहाँ कोई लीकेज नहीं है। ऐसे करते-करते गली में अधिकारियों ने 3-4 गहरे गड्ढे खुदवाकर खुले छोड़ दिए हैं, जो अब हादसों का कारण बन रहे हैं। साथ ही इन गड्ढों में लीकेज की वजह से लोगों के मकानों की नींव में पानी रिस-रिस कर भरता जा रहा है, जिससे दर्जनों मकानों के गिरने की आशंका बढ़ गई है। हालात इस कदर बदतर बने हुए हैं कि दूषित पानी आने से बच्चों व बुजुर्गों में अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने का डर है। इन दिनों डेंगू का प्रकोप अभी थमा नहीं है, ऐसे में दूषित पानी गम्भीर बीमारियों का न्यौता दे सकता है, जिसे अधिकारी हल्के में ले रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले में पेयजल आपूर्ति से संबधित अधिकारी एसडीओ बलवंत पूनिया ने बताया कि मेरे सन्दर्भ में यह मामला तीन-चार दिनों से आया है। हमारी जेई दिव्या मौके पर काम करवा रही है, जबकि जेई दिव्या मौके पर मौजूद नहीं थी। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की लीकेज पुरानी पाइप लाइन में थी। जिसे हमने बंद करवा दिया है। अब लोगों को वहां नए पानी के कनेक्शन करवाने होंगे।

परेशानी यह है कि नए कनेक्शन करवाने का खर्चा 2 से 3 हजार तक आता है, जिसे लोग करवाना नहीं चाह रहे हैं। वहीं एसडीओ ने यह साफ कहा है कि विभाग अपनी तरफ से नए कनेक्शन नहीं करवा कर देगा, लोगों को स्वंय अपने खर्चे पर करवाने होंगे। जो भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, उस पर बनती कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिलवाया है कि जल्द से जल्द पूरी समस्या का समाधान किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आप सरकार दिल्ली में सुनिश्चित करेगी 24 घंटे जलापूर्ति : सत्येन्द्र जैन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राष्ट्रीय राजधानी में अगले साढ़े तीन वर्षों में 24 घंटे जलापूर्ति करने के साथ ही यमुना नदी को स्वच्छ कर देगी। जैन ने यहां तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक कार्यक्रम में कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार पिछले चुनावों में आप की ओर से किये गये अपने वादों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की तरह 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था कर देगी। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को स्वच्छ करने का काम भी अगले साढ़े तीन वर्षों में पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनावों के बाद से डेढ़ वर्ष तो कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन आदि में निकल गए। अब सरकार राजधानी में 24 घंटे जलापूर्ति और यमुना नदी को स्वच्छ करने का काम पुरजोर तरीके से करने जा रही है,ताकि आप के वादे के अनुसार अगले विधानसभा चुनावों से पहले इन कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के अलावा इसमें गिरने वाले नाले-नालियों को भी स्वच्छ किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इन कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आज़ादी के बाद पहली बार 51 ग्राम पंचायतों में एक साथ पेयजल आपूर्ति
जैसलमेर। राजस्थान में सीमांत जैसलमेर जिले में आजादी के बाद पहली बार 51 ग्राम पंचायतों में एक साथ पेयजल आपूर्ति होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद और जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल से आज़ादी के बाद पहली मर्तबा 51 ग्राम पंचायतो में एक साथ पेयजल आपूर्ति हुई। जलदाय विभाग सबसे अधिक सक्रिय दिख और पानी की बून्द बून्द को तरसते ग्रामीणों को इस बार भीषण गर्मी में जिला प्रशासन की पहल ने राहत दिलाई दी।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने नवाचार कर ग्रामीणों इलाको में समस्याओं से रूबरू होने अपने सत्रह प्रशासनिक अधिकारियों की टीम एक साथ 51 ग्रामपंचायतों के निरीक्षण के लिए उतारा। अधिकांश गांवों में आज जलदाय विभाग ने पेयजल की आपूर्ति कर दी। अधिकारियों को लगभग हर जगह पानी के जी एल आर और पशुओं के पानी की खेलियाँ पानी से लबालब मिली।। कई गांवो में लम्बे अरसे बाद पेयजल आपूर्ति हुई। जलदाय विभाग ने जिला कलेक्टर की टीम को सब कुछ अच्छा अच्छा दिखाया।

इस अवसर पर मोहम्मद ने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रो में जायेंगे , समस्याओ का समाधान होगा ,जिला प्रशासन ने अच्छा प्रयास किया जिसके कारण सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति हुई। अधिकारियों को अब हर माह ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए एक साथ भेजा जायेगा ताकि ग्रामीण अंचलो में पेयजल आपूर्ति नियमित हो। मेहता ने कहा कि एक प्रयास किया था ,जो सफल रहा ,सत्रह अधिकारी पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो से रिपोर्ट ली और निरीक्षण में पाया गया कि जलदाय विभाग ने सभी जगह पेयजल आपूर्ति कर दी, इस नवाचार को आगे भी जारी रखा जायेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पूरी तरह बंद हो गयी सिंचाई के लिए नर्मदा की जलापूर्ति, पानी के बहाव में बड़ी गिरावट
वडोदरा/अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में गर्मी के दौरान पानी की किल्लत की आशंका के बीच राज्य में पानी के सबसे बड़े जलाशय सरदार सरोवर नर्मदा बांध जलाशय से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति आज सुबह से पूरी तरह बंद हो गयी है। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (नर्मदा बांध और वडोदरा क्षेत्र) पी सी व्यास ने आज यूनीवार्ता को बताया कि पहले से ही की गयी घोषणा के अनुरूप रबी सत्र का अंतिम दिन माने जाने वाले 15 मार्च यानी कल से ही सिंचाई के पानी को धीरे धीरे बंद करने का काम शुरू किया गया था और आज सुबह सिंचाई की जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी है। गर्मी में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना कभी भी नर्मदा जलापूर्ति योजना का हिस्सा नहीं था।

अब मुख्य और शाखा नहरों के जरिये केवल पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल जलाशय में पानी की कुल आवक 1500 से 2000 घन फुट प्रति सेकंड (क्यूसेक) है जबकि जावक यानी बहिस्राव की दर कल तक के 9000 क्यूसेक की तुलना में मात्र 4900 क्यूसेक है जिसमें से 4300 क्यूसेक नहर के लिए है और 600 क्यूसेक नदी में आगे की ओर यानी भरूच की तरफ बहाव है।

इस बीच, सिंचाई की जलापूर्ति बंद होने के साथ ही इससे पानी के बहिस्राव यानी आउटफ्लो में भी 5000 क्यूसेक की गिरावट दर्ज होने से पीने के लिए पानी की आपूर्ति पर एक तरह से दबाव खासा कम हुआ है। ज्ञातव्य है कि राज्य के 10000 से अधिक गांव और 150 से अधिक शहर पेयजल के लिए मध्य गुजरात के केवड़िया स्थित इस जलाशय पर पूरी तरह निर्भर हैं। इस साल नर्मदा के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई कम वर्षा के कारण गुजरात को अपेक्षित पानी नहीं मिलने से बांध का जलस्तर गर्मी की विधिवत शुरूआत से पहले ही खासा नीचे चला गया है।

गत 20 फरवरी को ही पानी का स्तर न्यूनतम से नीचे चले जाने के कारण तब से इससे जुड़ी दोनो पनबिजली उत्पादक इकाइयां बंद हैं। व्यास ने बताया कि जलाशय में आज दोपहर जलस्तर 105.46 मीटर था। इसमें आगामी मानसून तक पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर नर्मदा की मुख्य नहरों के पानी की चोरी और अन्य बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस की भी तैनाती की गयी है।

गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, मोडासा पहुंचे PM मोदी
अरावली में एक वाटर सप्लाई स्कीम की करेंगे शुरुआत

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी शुक्रवार को मोडासा पहुंच गए हैं। यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, मोदी यहां अरावली में एक वाटर सप्लाई स्कीम की शुरुआत करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी आदिवासी और युवाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में इंटरनेशनल टैक्सटाइल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई पीएम राजकोट आया है। राजकोट की मेरे दिल में खास जगह है। मेरे राजनीति की शुरुआत गुजरात से हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की जिम्मेदारी सिर्फ उनके परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की है।

आजादी के 70 साल के बाद भी साइन लैंग्वेज हिंदुस्तान के हर राज्य में अलग-अलग है। दिव्यांग जनों के इस भाषा में भी भेद था। इसलिए पूरे देश में दिव्यांग कहीं जाता था और कुछ समझता था तो उसे समझने के लिए कोई इंटरप्रेटर नहीं था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।