Power Work - Sach Kahoon Hindi

घटिया विधुत आपूर्ति से भड़के किसान
रोष: फसलों के लिए पानी न मिलने से रोष

सरकार व पॉवरकाम के विरुद्ध की नारेबाजी

महल कलां(जसवंत सिंह) पावरकाम सब डिविजन ठुल्लीवाल द्वारा लोगों को दी जा रही घटिया बिजली सप्लाई के विरोध स्वरूप किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) इकाई ठुल्लीवाल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ठुल्लीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार व पॉवरकाम के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके किसान नेता अमरजीत सिंह ठुल्लीवाल ने कहा कि एक ओर तो पंजाब की कैप्टन सरकार पाकिस्तान को बिजली बेचने के बयान दे रही है, जबकि दूसरी ओर गांव में किसानों को खेती के लिए आठ घंटे दी जाने वाली बिजली सिर्फ 5-6 घंटे व घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे दी जाने वाली बिजली सप्लाई में अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।

महंगे भाव का डीजल फूंकने को मजबूर

उन्होंने कहा कि धान का सीजन चल रहा है, जिस कारण बिजली की घटिया सप्लाई के कारण सूख रही फसल को बचाने के लिए किसान महंगे भाव का डीजल फूंकने के लिए मजबूर हैं।

इस मौके उन्होंने कहा कि कृषि का धंधा तो पहले ही घाटे की ओर जा रहा है, जिस कारण किसान सुसाइड करने के लिए मजबूर हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सब डिविजन ठुल्लीवाल द्वारा बिजली सप्लाई में सुधार ना किया तो संगठन द्वारा 10 जुलाई को ठुल्लीवाल ग्रिड का घेराव किया जाएगा।

इस मौके मेवा सिंह, कमलजीत सिंह, उजागर सिंह, मक्खन सिंह, प्यारा सिंह, अमरीक सिंह, जग्गा सिंह, मुख्त्यार सिंह, रेशम सिंह, बलजिन्दर सिंह, मलकीत सिंह, मग्घर सिंह व जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

बिजली सप्लाई पूरी दी जा रही है: एसडीओ

इस बारे में सब डिविजन ठुल्लीवाल के एसडीओ अमनदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार व पॉवरकाम की हिदायतों के अनुसार कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई पूरे पारदर्शी ढंग से दी जा रही है। बरसात या कोई तकनीकी खराबी आने पर बिजली ठीक करने के लिए ही बिजली सप्लाई बंद की जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बारिश ने पॉवरकाम को लगाया लाखों का झटका
नुकसान: पॉवरकाम के सुविधा केंद्र में भी भरा 2-2 फुट पानी

बड़ी संख्या में कंप्यूटर हुए खराब

जरूरी कागजात भी पानी में डूबे

मानसा (सुखजीत)। बारिश के कारण बिजली सप्लाई की मांग कम होने के कारण राहत महसूस करने वाले पॉवरकाम को मानसा स्थित उप मंडल शहरी और अर्ध शहरी के दफ़्तर में जलभराव के कारण लाखों रुपए का नुकसान का झटका लगा है।

‘सच कहूं’ के इस प्रतिनिधि ने जब पॉवरकाम के इस दफ़्तर में जा कर देखा तो बड़ी संख्या कर्मचारियों सहित कुछ मजदूर दफ़्तर में से पानी बाहर निकालने में जुटे हुए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण उनके दफ़्तर में करीब 6-6फुट पानी भर गया जिसके परिणामस्वरूप 15 कंप्यूटर खराब हो गए और सर्वर बंद होने के कारण मुख्य दफ़्तर की से उनका संपर्क टूट गया।

इस दफ़्तर की यह बिल्डिंग 60 साल पुरानी और नीची होने के कारण यहां हर साल बारिशों दौरान के ऐसी समस्या आती है। दफ़्तर की दीवार गिरने के कारण कोर्ट रोड पर खड़ा पानी भी इस दफ़्तर में आकर घुस गया। दफ़्तर के अलावा इसके साथ स्थित पॉवरकाम का सुविधा केंद्र भी बारिश की मार से नहीं बच सका। नयी बनी इस इमारत में भी 2-2 फुट पानी भर गया।

कर्मचारियों ने बताया कि बारिश वाले दिन उन्होंने व अन्य कामों के लिए आए उपभोक्ताओं ने मुश्किल से अपनी जान बचाई, क्योंकि इमारत पुरानी होने के कारण और ऊपर से 6-6 फुट पानी भरने के कारण गिरने का खतरा बना हुआ था।

मुख्य कार्यालय को भेजी सूचना: अधिकारी

मौके पर उपस्थित सीनियर अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में बारिश के कारण पैदा हुए हालातों संबंधी मुख्य कार्यालय को सूचना भेज दी है। उन्होंने कहा कि सूचना के साथ-साथ नये कंप्यूटरों सहित अन्य साजो सामान की मांग भी की गई है ताकि कार्यालय के काम को सुचारू रूप से चलाया जा सके और लोगों को किसी तरह की मुिश्कल का सामना न करना पड़े।

कार्यालय कर्मचारियों का कहना

दफ्तर में बनी स्थिति संबंधी जब अधिकारियों से फिर कामकाज शुरू करने बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि काम तो अब मुख्य दफ़्तर से नए कंप्यूटर आदि आने के बाद में ही शुरू होगा। रिकार्ड खराब होने बारे उन्होंने कहा कि विभागीय रिकार्ड के अलावा उपभोक्ताओं की फाइलें आदि भी बारिश के पानी में भीग कर खराब हो गई हैं।

विद्युत अधिकारियों ने बताया कि रिकार्ड की खराबी के साथ-साथ कार्यालय में पड़े सैंकड़े मीटर भी पानी की भेंट चढ़ गए जिसके परिणामस्वरूप पावरकाम का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बारिश ने पॉवरकाम को दिलाई सुख की सांस
राहत: दो दिनों में बिजली की मांग 1000 लाख यूनिट के करीब घटी

पटियाला (खुशवीर सिंह)। प्रदेशभर में पड़ रही भारी बारिश ने पॉरवकाम के थर्मलों को ब्रेक लगा दी है। पॉरवकाम ने भटिंडासे बाद आज अपने दो और सरकारी थर्मल प्लांटों को मुकम्मल बंद कर दिया है।

इसके साथ ही प्राईवेट सैक्टर का भी एक थर्मल प्लांट बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब में बारिश के कारण बिजली की मांग में पहले दिन 800 लाख यूनिट की कमी आने बाद में दूसरे दिन 200 लाख यूनिट मांग और कम हो गई है

और इस तरह दो दिनों में ही तकरीबन 1000 लाख यूनिट मांग कम हो गई है। धान के सीजन के कारण जो मांग 10500 मेगावाट यानि 2520 लाख यूनिट के करीब थी वह अब कम होकर 6200 मैैगावाट यानि 1480 लाख यूनिट के करीब रह गई है।

डॉयरेक्टर उत्पादन इंज. एम आर पहरेदार ने इसकी पुष्टि की है। पॉरवकाम की ओर से अपने सरकारी थर्मल प्लांटों में से रोपड़ स्थित गुरू गोबिन्द सिंह सुपर थर्मल प्लांट, लहरा मोहब्बत स्थित गुरू हरगोबिंद थर्मल प्लांट और भटिंडा स्थित गुरू नानक देव थर्मल पलांट और प्राईवेट सैक्टर का गोइन्दवाल प्लांट अब मुकम्मल बंद कर दिया गया है।

भटिंडा के बाद तीन और थर्मल प्लांट बंद

कल रोपड़ और लहरा मोहब्बत प्लांट का एक-एक यूनिट चालू था। इन तीन और प्लांटों को मुकम्मल बंद करने के अलावा पॉवरकाम ने तलवंडी साबो स्थित प्राईवेट सैक्टर के थर्मल प्लांट का भी यूनिट नंबर 3 बंद करवा दिया है।

इस समय पर थर्मल प्लांटों में से राजपुरा और तलवंडी साबो के दो दो यूनिट अपनी निर्धारित क्षमता की अपेक्षा आधी क्षमता पर चल रहे हैं। इसी दौरान पॉवरकाम ने पन बिजली उत्पादन में भी कमी लाई है और रणजीत सागर डैम प्राजेक्ट के एक यूनिट को बंद किया गया है। इसके अलावा शानन प्राजेक्ट में गार आने के कारण यहां से बिजली उत्पादन बंद किया गया है।

पन बिजली प्रोजेक्टों में से रणजीत सागर डैम के दो यूनिट, यूबीडीसी, एमएचपी और आनन्दपुर साहब हाईडल के दोनों यूनिट इस समय पर बिजली पैदावार कर रहे हैं। पन बिजली प्रोजेक्टों से इस समय पर 519 मेगावाट और थर्मल प्लांटों से 1277 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है जबकि बाकी की बिजली सप्लाई केंद्रीय प्रोजेक्टों में से पंजाब के हिस्से मिल रही है।

पॉवरकाम के अधिकारियों का कहना है कि यह बारिश का ही प्रभाव है कि जिस समय बिजली की मांग पीक लोड पर होनी थी, वह अब बिल्कुल नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि पॉवरकाम का मुश्किल का आसान समय में तबदील हो गया है। बिजली की मांग कम होने के कारण अब किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।