Rajasthan Cricket News - Sach Kahoon Hindi

आरसीए एडहॉक कमेटी को जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने सौंपी है, उसे वह सफलतापूर्वक पूरा करेगी: डॉ. मोहित
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की तदर्थ समिति के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) द्वारा राजस्थान में क्रिकेट के समग्र विकास, युवा खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राज्य स्तरीय क्रिकेट गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने की जो जिम्मेदारी नवगठित तदर्थ समिति को सौंपी गई है, उसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समिति निरंतर सक्रिय प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि समिति का प्रमुख उद्देश्य राज्य क्रिकेट को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच प्रदान करना है। Rajasthan Cricket Association News

संयोजक ने यह भी स्पष्ट किया कि IPL के आगामी मैचों के सफल आयोजन हेतु राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हर स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) तथा आरसीए अकादमी क्रिकेट मैदान का रखरखाव आरसीए के कर्मचारियों और संसाधनों के माध्यम से किया जा रहा है, जिस पर प्रतिमाह पर्याप्त व्यय किया जा रहा है। इस विषय में तदर्थ समिति शीघ्र ही राज्य सरकार तथा युवा एवं खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव से भेंट कर आवश्यक जानकारी साझा करेगी और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगी।

आरसीए एडहॉक कमेटी मीटिंग आगामी 11 अप्रैल को

डॉ. यादव के अनुसार तदर्थ समिति की अगली बैठक 11 अप्रैल को आरसीए कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वर्ष 2025–26 के घरेलू क्रिकेट सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में आरसीए अकादमी परिसर में पुरस्कार समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से विचाराधीन रहेगा। साथ ही राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को व्यापक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान प्रीमियर लीग (Rajasthan Premier League) के आयोजन पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय तकनिकी व खेल सुविधा: आशीष तिवाड़ी

तदर्थ समिति के सदस्य आशीष तिवाड़ी ने जानकारी दी कि समिति के निर्देशन में राज्य के सभी जिला क्रिकेट संघ केंद्रों पर 15 अप्रैल से 31 मई 2026 तक विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आरसीए द्वारा जिला क्रिकेट संघों को आवश्यक आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्राप्त होगा और खेल के विकास को नई दिशा मिलेगी। Rajasthan Cricket Association News