Hanumangarh Traffic Police - Sach Kahoon Hindi

मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 22 दुपहिया सीज
हनुमानगढ़। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में मॉडिफाइड एवं बिना नंबर प्लेट वाली 22 मोटर साइकिलों को सीज किया गया। Hanumangarh News

इनमें दो ऐसी बुलेट मोटर साइकिलें भी शामिल हैं, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाज निकाली जा रही थी। यातायात शाखा की कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालकों के वाहन भी सीज किए गए। इनमें सात मोटर साइकिल और एक टैक्सी शामिल है। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मॉडिफाइड बाइक चलाने और नशे में वाहन दौड़ाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।

यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि वाहन चालकों को लगातार समझाइश की जा रही है कि नया हो या पुराना, किसी भी दुपहिया वाहन को मॉडिफाइड नहीं करवाएं। वाहन में इस तरह का बदलाव परमिट नियमों एवं आरसी की शर्तांे के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों की पालना करें, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और शराब के नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं। नियमों की पालना से न केवल वाहन चालक, बल्कि उनका परिवार और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे। Hanumangarh News

घग्घर पुल पर 80 चालान, सड़क सुरक्षा अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
हनुमानगढ़। सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने टीम के साथ जंक्शन क्षेत्र में टाउन रोड स्थित घग्घर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80 चालान काटे गए। Hanumangarh Traffic Police

कार्रवाई के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, थ्री व्हीलर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने सहित अन्य नियमों की अनदेखी के मामले सामने आए। पुलिस ने चालान के साथ-साथ वाहन चालकों को समझाइश भी की। कई दुपहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट तो था, लेकिन उन्होंने उसे पहनने के बजाय वाहन पर टांग रखा था या डिग्गी में रखा हुआ था। ऐसे चालकों को मौके पर ही हेलमेट पहनाया गया और भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। नाकाबंदी के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुपहिया वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर वापस भागते नजर आए, जिनमें अधिकांश बिना हेलमेट के थे। इससे साफ है कि अभी भी लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी बनी हुई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को भी यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एक ट्रक सहित दो वाहनों को सीज किया था।

टीआई बोले-सुरक्षा कवच है हेलमेट | Hanumangarh Traffic Police

यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट सिर को गंभीर चोट से बचाता है और दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु की संभावना को कम करता है। यह दुपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं और ओवरटेक करते समय अन्य वाहनों का ध्यान रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर या मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। ऐसे में सभी वाहन चालक यातायात नियमों की सख्ती से पालना करें, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। Hanumangarh Traffic Police