Rajasthan Ews - Sach Kahoon Hindi

Farmers News: वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को सहायता देने के जिला कलक्टर के निर्देश
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये कृषि विभाग को निर्देश

Farmers News: श्रीगंगानगर। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को समुचित रूप से देने के लिये समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। Sri Ganganagar News

बैठक में जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिये प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाये। सीरिंज और निडल के नशे में प्रयोग पर रोक हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर विभाग समुचित कार्यवाही करे। संबंधित एजेंसियों से भी समझाइश करते हुए उन्हें इसके लिये पाबंद किया जाये। कच्ची बस्ती क्षेत्रों का सर्वे कर पात्र और वंचितों को एनएफएसए में जोड़ने के लिये रसद विभाग को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों का संचालन नियमानुसार किया जाये।

जिले में गैस सप्लाई और पीएनजी कनेक्शन की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी घर-घर गैस कनेक्शन के लिये प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करें। जहां पाइप लाइन पहुंच चुकी है, वहां घरों में कनेक्शन दिये जाये। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार घर तक गैस पहुंचाने के लिये आवश्यक कार्यवाही गंभीरतापूर्वक की जाये। इस दौरान जिले में पैट्रोल, डीजल, घरेलू एवं व्यापारिक गैस सिलेण्डर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने रसद विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। Sri Ganganagar News

बारदाने की उपलब्धता के साथ-साथ खरीद, उठाव और भण्डारण की व्यवस्था भी सुचारू रखी जाये

समर्थन मूल्य पर कृषि जिन्सों की खरीद की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि बारदाने की उपलब्धता के साथ-साथ खरीद, उठाव और भण्डारण की व्यवस्था भी सुचारू रखी जाये। मंडी समिति अधिकारी एवं खरीद एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्यवाही करें ताकि खरीद में कोई परेशानी न आये। जिले में अन्य राज्यों से समर्थन मूल्य पर बिक्री हेतु आने वाली गेहूं की रोकथाम के लिये चैक पोस्ट एवं अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिये गये।

बैठक में कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन, जेएसवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, हरियालो राजस्थान, अमृत 2.0 सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं को नियमानुसार अनुदान देने, पशु बीमा और नंदीशाला संचालन के लिये निर्देशित किया। पंच गौरव, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी अभियान और नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि एसटीपी के सुचारू संचालन के लिये समुचित प्रक्रिया अपनाई जाये।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, प्रशिक्षु श्रीमती अदिति यादव, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री धीरज चावला, डॉ. अजय सिंगला, श्री भीमसेन स्वामी, श्री मोहनलाल अरोड़ा, श्री मंगत सेतिया, श्री विजय कुमार, डाॅ. सुखपाल सिंह बराड़, श्री विरेन्द्र पाल, श्री राकेश दुलार, श्री अरविन्द्र सिंह, डाॅ. अरविन्द मित्तल, डाॅ. सतीश शर्मा, श्री महीपाल माली, श्रीमती प्रीति गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Sri Ganganagar News