Chhattisgarh Boiler Blast - Sach Kahoon Hindi

Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मरे
Chhattisgarh Boiler Blast: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट होने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज जारी है। Chhattisgarh Boiler Blast

बॉयलर फटने के बाद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए और झुलस गए हैं। घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 मजदूर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में 18 घायल मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि तीन घायलों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दुखद घटना है। पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदना है। घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। Chhattisgarh Boiler Blast

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, एक मजदूर ने बताया कि मैं पावर प्लांट में काम करता हूं। मैं वहां नहीं था, मेरा भतीजा काम पर गया था। वह अस्पताल में भर्ती है। 3 बजकर 20 मिनट पर ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। मजदूर ने ठेकेदार और अधिकारियों पर भी इस घटना के बाद दूरी बनाने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। Chhattisgarh Boiler Blast

वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक

उन्होंने लिखा कि सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में मजदूरों की आकस्मिक मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत जनों को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने एक्स पर लिखा कि सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। बॉयलर फटने से कई श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें मन को व्यथित कर रही हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। Chhattisgarh Boiler Blast