10th Results - Sach Kahoon Hindi

भिवानी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम में फिर चमका एसएनएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल शकरापुरा
फतेहाबाद/शकरपुरा (सच कहूँ न्यूज़)। घोषित हुए भिवानी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में SNSM SR SEC SCHOOL SHAKARPURA ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

10वीं कक्षा के शानदार परिणाम

विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए—

⭐ Jaskaran – 97.4%
⭐ Mahak – 97%
⭐ Prachi – 96.6%
⭐ HARMAN – 96.4%
⭐ पूनम – 84.4%
⭐ Sandeep Kaur – 79.2%
⭐ Harpreet Kaur – 78.4%
⭐ Ramanpreet Kaur – 78.2%

12वीं कक्षा का भी रहा शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए—

⭐ सुखमणि – 91.2%
⭐ Aspreet – 85.6%
⭐ Ramandeep – 84.6%
⭐ Lovedeep – 81.2%

विद्यालय के इस शानदार परिणाम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, अनुभवी स्टाफ, आधुनिक शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की सराहना की। विद्यालय लगातार शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री तरसेम सिंह भूटाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विद्यालय के एमडी श्री सतपाल इंसा ने कहा कि SNSM SR SEC SCHOOL SHAKARPURA ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा देना है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

UP Board Results: इंतजार खत्म! एक क्लिक में देखें यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट
UP Board 10th 12th Results 2026: प्रयागराज। 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित करेगा। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी सूचना के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में लगभग 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UP Board Results

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया मार्च के मध्य से अप्रैल के आरंभ तक पूरी कर ली गई। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षकों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे परिणाम समय से पहले घोषित करना संभव हो सका।

नई डिजिटल प्रणाली से बढ़ी पारदर्शिता | UP Board Results

परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में इस वर्ष मिश्रित प्रणाली (हाइब्रिड मॉडल) का प्रयोग किया गया। इसके अंतर्गत पारंपरिक सारणीकरण पद्धति के साथ डिजिटल डेटा अपलोड को जोड़ा गया, जिससे त्रुटियों की संभावना कम करने और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक तेज बनाने में मदद मिली। बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से परिणामों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता दोनों मजबूत हुई हैं।

पिछले वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जबकि इस बार परिणाम दो दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने में सुविधा मिलेगी।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट | UP Board Results

विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए DigiLocker प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध रहेगा।

यदि परिणाम देखने के दौरान वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो वैकल्पिक शिक्षा पोर्टलों के माध्यम से भी स्कोरकार्ड देखा जा सकता है।

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के उपयोग हेतु सुरक्षित रख सकते हैं।

10th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में ज्ञानस्थली की हरमन कौर ने किया मीरापुर टॉप
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

CBSE 10th Results 2026: मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। सीबीएसई द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरापुर की छात्रा हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान (टॉप) हासिल किया। वहीं वाणी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 10th Results

बुधवार दोपहर घोषित हुए सीबीएसई हाईस्कूल रिजल्ट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणी ने 96.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

30 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की

इसके अतिरिक्त परी (95.8%), अवनि शर्मा (95.2%), भव्य गुप्ता (94.6%), मानव माहेश्वरी (94%), निहारिका (93.8%), तनिषा (93.8%), स्वना माहेश्वरी (93.2%), अलका पंवार (92.8%), नविश (92.4%), नित्या कपासिया (92%), अलिश्बा अंसारी (91.2%), कुणाल (90.4%), तेजस्वी (90.4%) एवं रिया संगल (90.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राघव सिंह, स्वना माहेश्वरी, हरमन कौर, परी, मानव, जसविंदर एवं रिया रानी ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 10th Results

विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता अर्जित की और अपने अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर रोहित सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और स्वयं से प्रतिस्पर्धा की भावना आवश्यक होती है। हमारे छात्रों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। 10th Results