IAEA Chief - Sach Kahoon Hindi

चिंताजनक रफ्तार से आगे बढ़ रहा उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम: आईएईए प्रमुख
प्योंगयांग/सोल। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी(आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा है कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम चिंताजनक गति से आगे बढ़ रहा है और हथियार उत्पादन क्षमता में “गंभीर वृद्धि” देखी जा रही है। ग्रोसी ने सोल में बताया कि योंगब्योन परमाणु परिसर में गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, जहां रिएक्टर, पुनसंर्साधन इकाई और लाइट-वॉटर रिएक्टर सभी उच्च स्तर पर संचालित होते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन संकेतों से स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया विखंडनीय पदार्थ के उत्पादन की क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है, जो परमाणु हथियारों के लिए आवश्यक होता है। श्री ग्रोसी के अनुसार, वर्तमान क्षमता “कई दर्जन” परमाणु हथियारों के निर्माण का समर्थन कर सकती है, हालांकि सटीक आंकलन करना मुश्किल है क्योंकि 2009 से आईएईए निरीक्षकों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि उपग्रह चित्रों और अप्रत्यक्ष विश्लेषण के आधार पर नये परमाणु ढांचे के निर्माण के संकेत भी मिले हैं, जिसमें एक अतिरिक्त संवर्धन सुविधा शामिल हो सकती है। ग्रोसी ने रूस की संभावित भूमिका पर कहा कि एजेंसी को अब तक प्रत्यक्ष सहयोग के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन दोनों देशों के बढ़ते सैन्य संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं बनी हुई हैं।