Chatra News - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली जा रही 2.9 किलो अफीम बरामद, चतरा पुलिस ने कूरियर दबोचा
चतरा (एजेंसी)। Chatra News: झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 900 ग्राम अवैध गीली अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय कूरियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस अब इस खेप को भेजने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिला पुलिस को एक पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि चतरा-जोरी मार्ग से एक युवक सवारी टेंपो में अफीम की बड़ी खेप लेकर बिहार के गया जिले के रास्ते दिल्ली की ओर जाने की फिराक में है।

सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस स्पेशल टीम ने झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित गोसाईडीह के समीप नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने एक पैसेंजर टेंपो को रुकवाया, तो उसमें सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस बल को देखते ही काले रंग का पीठू बैग लेकर तेजी से भागने लगा।

हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे खदेड़कर दबोच लिया। जब पकड़े गए युवक के बैग की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गीली अफीम, दो स्मार्टफोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। एसपी अनिमेष नैथानी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार यादव अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के लिए महज एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था। बड़े अफीम माफियाओं ने उसे यह टास्क सौंपा था, जिसके तहत दिल्ली पहुंचने के बाद उसे फोन पर ही डिलीवरी पॉइंट और खरीदार की लोकेशन दी जानी थी।

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले और अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) को भी चिन्हित कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। चतरा के इस अवैध अफीम नेटवर्क के तार बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से सीधे जुड़े हैं और पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार दूसरे राज्यों में नशे की खेप पहुंचा चुका है।

वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप
चतरा (एजेंसी)। Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। Chatra News

जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे दोनों परिवारों ने रजामंदी देते हुए विवाह का निर्णय लिया था। गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया। Chatra News

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को फंदे से झूलते हुए लाइव देखा। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू कुमार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और सुसाइड के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Chatra News

मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।