CM Pushkar Singh Dhami - Sach Kahoon Hindi

Uttarakhand News: 'सशक्त बहना योजना' को लेकर सीएम धामी ने दिए 50 रोपवे परियोजनाओं को गति देने के निर्देश
Sashakt Bahana Utsav: देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां भी खरीदीं। इस दौरान कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भाई मानकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला उद्यमिता को मिल रहा मंच

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का उद्देश्य महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए बाजार और बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। Uttarakhand News

उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों में मिलेट्स, सिलाई-बुनाई की वस्तुएं, ऊनी उत्पाद, प्रसाद, लड्डू, खाद्य सामग्री, जैम, अचार और मिलेट आधारित बेकरी उत्पाद शामिल हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए समूहों ने आकर्षक राखियां और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी तैयार की हैं। सीएम ने कहा कि इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए साझा मंच तैयार करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं के उत्पादों की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेल, सड़क और रोपवे कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा और चारधाम ऑल-वेदर रोड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन को और सुगम बनाना है।

50 रोपवे परियोजनाओं को लेकर बड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्वतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित 50 रोपवे परियोजनाओं से जुड़ी लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त परियोजनाओं में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा करने और आवश्यकतानुसार नई समयसीमा निर्धारित करने को कहा। Uttarakhand News

इनमें सोनप्रयाग-केदारनाथ, टनकपुर-पूर्णागिरि, काठगोदाम-नैनीताल, गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब, कनकचौरी-कार्तिक स्वामी, देहरादून-मसूरी और जानकीचट्टी जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार ने प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं में पार्किंग व्यवस्था को भी समेकित योजना का हिस्सा बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के विकास में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लाइसेंस और अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही पीपीपी मॉडल के जरिए अधिक से अधिक रोपवे परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों के साथ प्रभावी समन्वय और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र की प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं और उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड की मौजूदा तथा आगामी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। Uttarakhand News

कारगिल विजय दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
देहरादून, (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर रविवार को गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए दी जाने वाली अनुग्रह राशि 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देकर दुश्मन को परास्त किया और भारत की सैन्य शक्ति का परिचय कराया।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शामिल थे। उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है और यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति अधिक सशक्त और निर्णायक बनी है। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, वन रैंक-वन पेंशन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की है। वीरता पुरस्कार विजेताओं की एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजन, आवेदन अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष, बेटियों के विवाह के लिए सहायता, राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा और संपत्ति क्रय पर स्टाम्प शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में राज्य का 'पांचवां धाम' सैन्य धाम अंतिम चरण में है। साथ ही सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' गठित किया जा रहा है और उन्हें पुलिस, वन विभाग और अन्य राज्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अब तक 28 बलिदानियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (सेवानिवृत्त), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और बलिदानियों के परिजन उपस्थित रहे।

Uttarakhand News: देवभूमि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ये बड़ी घोषणा
Madrasa Education Board Act Abolished: देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में 'उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम' (Uttarakhand Minority Education Act) प्रभावी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आज से 'उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम' प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम एवं गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम (Rules for Recognition of Non-Government Arabic-Persian Madrasas Abolished) समाप्त हो गए हैं।"

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है जो आधुनिक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, जवाबदेह और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर आधारित हो। नई व्यवस्था सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए समान एवं पारदर्शी मान्यता प्रणाली सुनिश्चित करेगी।

सीएम धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हमारा संकल्प स्पष्ट है कि प्रदेश का नौनिहाल आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल और भारतीय जीवन मूल्यों से सशक्त होकर विकसित उत्तराखंड एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाए। इसी लक्ष्य के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।"

बता दें कि 1 जुलाई से उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड पूरी तरह से समाप्त हो गया है। राज्य में बुधवार से नया राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ गया है। उत्तराखंड राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक रूप से बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें यहां पर पढ़ने वाले बच्चे को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम की किताबें मिलेंगी।

उत्तराखंड सरकार की ओर से पहले ही उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है; इसके अलावा, विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिष्ठित विद्वानों और प्रोफेसरों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। सदस्यों में प्रोफेसर राकेश कुमार जैन, डॉ सैयद अली हामिद, प्रोफेसर पेमा तेनजिंग, प्रोफेसर गुरमीत सिंह, डॉ एल्बा मंड्रेले, प्रोफेसर रॉबिन अमन, चंद्रशेखर भट्ट, और राजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल हैं। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और निर्देशक एससीआरईटी को पदेन सदस्य बनाया गया है, जबकि निर्देशक अल्पसंख्यक कल्याण पदेन सदस्य सचिव की भूमिका में रहेंगे।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता अभियान के तहत की मंदिर परिसर की सफाई
Cleanliness Campaign: खटीमा, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित पूर्णानंद गिरी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। Uttarakhand News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय तभी व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं, जब उनमें आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। Uttarakhand News

उत्तराखंड में विकसित होगा विशाल यमुना घाट, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी ने वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया था।

सीएम धामी की घोषणा के अनुरूप हरिपुर कालसी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। घाट निर्माण कार्य के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना की देखरेख कर रहा है।

देवभूमि उत्तराखंड यमुनोत्री धाम के रूप में मां यमुना के उद्गम स्थल की भूमि होने के बावजूद राज्य में अब तक ऐसा कोई विकसित घाट नहीं था, जहां श्रद्धालु स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए इसे अपनी घोषणा सूची में शामिल किया और हरिपुर कालसी में भव्य यमुना घाट निर्माण का संकल्प लिया।

करीब एक किलोमीटर लंबे इस घाट को उत्तराखंड में यमुना का पहला विशाल घाट होने का गौरव प्राप्त होगा, जहां हजारों श्रद्धालु स्नान एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

ऐतिहासिक उल्लेखों के अनुसार, हरिपुर यमुना घाट कभी एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल हुआ करता था, जो बाढ़ में बह गया था। मुख्यमंत्री धामी ने इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को पुनर्जीवित करने का संकल्प लेते हुए यहां भव्य घाट निर्माण की शुरुआत कराई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार हरिपुर यमुना घाट को एक प्रमुख धार्मिक धाम के रूप में विकसित करने के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जौनसार-बावर क्षेत्र सहित श्रीकृष्ण एवं मां यमुना में आस्था रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी बजट में भी इस परियोजना के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है तथा प्रशासन को जुलाई माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच हरिपुर जमुना घाट के समीप पुराने पुल के पिलर पर 25 फुट ऊंची मां यमुना की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। घाट के समीप विशाल मंदिर निर्माण हेतु भूमि भी दान स्वरूप प्राप्त हुई है, जिस पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Chardham Yatra Begins: चारधाम यात्रा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए पुख्ता इंतजाम
Chardham Yatra Begins: ऋषिकेश। सनातन धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चार धाम यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने श्रद्धालुओं से मिलकर उनका अभिनंदन किया और यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Uttarakhand News

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बीते शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले ही दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पंजीकरण कराया। पहले ही दिन 2,713 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो बीते एक दिन में ही यमुनोत्री दर्शन के लिए 683, गंगोत्री दर्शन के लिए 690, केदारनाथ दर्शन के लिए 667 और बद्रीनाथ दर्शन के लिए 673 लोगों ने पंजीकरण शुरू किया। ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से ही शुरू हो गए थे।

श्रद्धालुओं की ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 30 से अधिक काउंटर बनाए गए

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का जायजा भी लिया। यहां श्रद्धालुओं की ऑफलाइन पंजीकरण के लिए 30 से अधिक काउंटर बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के पंजीकरण से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखते हुए दवा दी जा रही है और सभी श्रद्धालु सीएम धामी द्वारा राज्य में की गई चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं से काफी खुश हैं। Uttarakhand News

बता दें कि 19 अप्रैल से चार-धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है और अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम कपाट खुलने से पहले की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मंदिर को फूलों से सजाने का काम काफी समय से किया जा रहा है और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है।

रविवार को दोनों पवित्र धामों के कपाट खोले जाएंगे और भक्तों को मां गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करने का शुभ फल मिलेगा। बता दें कि यह यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होकर, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ जाती है। इस वक्त पहाड़ों का मौसम भी काफी ठंडा होता है। ऐसे से इन चारों पवित्र स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। Uttarakhand News