RAS Final Results - Sach Kahoon Hindi

हनुमानगढ़ के मोहित गोदारा ने आरएएस में हासिल की 85वीं रैंक
सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, परिवार व जिले में खुशी की लहर

RAS Final Results: हनुमानगढ़। प्रदेश की प्रतिष्ठित आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ जंक्शन के सिविल लाइंस निवासी मोहित गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। उनके पिता हेमंत गोदारा राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हनुमानगढ़ के महिला पुलिस थाना में पदस्थापित हैं। Hanumangarh News

बेटे की सफलता पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की, वहीं आसपास के लोग भी बधाई देने उनके निवास पहुंच रहे हैं। मोहित की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल किया है। स्कूल समय से ही वे पढ़ाई में अव्वल रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनका रुझान बना रहा। बारहवीं के बाद स्नातक के साथ ही उन्होंने आरएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के चलते उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

सही रणनीति के साथ तैयारी की जाए तो बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाई जा सकती है

मोहित का मानना है कि दृढ़ संकल्प और सही रणनीति के साथ तैयारी की जाए तो बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाई जा सकती है। उनके पिता हेमंत गोदारा के अनुसार, मोहित बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहे और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा स्पष्ट थे। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका लक्ष्य एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी बनकर आमजन की सेवा करना है, खासकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मोहित की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा इस सफलता से मिल रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने भी मोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Hanumangarh News

RAS Final Results: आरएएस भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी, 1096 पर भर्ती
RAS Recruitment 2024 Final Results Released: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद इस नतीजे से सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। RAS Final Results

आरएएस भर्ती की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा हुई, जिसमें सफल उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा दी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया एक अप्रैल 2025 से शुरू हुई। अंतिम चरण के इंटरव्यू पूरा होने के साथ ही चयन प्रक्रिया समाप्त हुई। आयोग ने मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को चुना है।

इस भर्ती में 428 पद राज्य सेवाओं के लिए और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए रखे गए थे। आरएएस परीक्षा को राजस्थान की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है। इसलिए सफल होना कई युवाओं के लिए सपने के सच होने जैसा है। चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत का फल मिलने पर परिवार और शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया। RAS Final Results

जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो सके, वे निराश नहीं हैं

परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि सालों की तैयारी अब रंग लाई है। वहीं जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो सके, वे निराश नहीं हैं। वे अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। नियुक्ति से जुड़े निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए। आरएएस भर्ती 2024 का यह परिणाम राज्य के हजारों युवाओं के लिए एक बड़ा मौका साबित हुआ है। इससे प्रशासनिक सेवाओं में नए अधिकारियों की नियुक्ति होगी, जो राज्य की सेवा करेंगे। अब चयनित उम्मीदवार अपनी ट्रेनिंग और पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। RAS Final Results