Road blockade - Sach Kahoon Hindi

सड़क निर्माण में लेवल गड़बड़ी पर चक्काजाम
राजीव चौक के पास प्रदर्शन, सही लेवल में निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र में राजीव चौक से बस स्टैंड रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। सड़क निर्माण में लेवल की गड़बड़ी और अनियमितताओं से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में राजीव चौक के पास चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। Hanumangarh News

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सड़क किनारे करीब 20 फीट क्षेत्र में लगाए जा रहे सीमेंट निर्मित चौकों को एक समान लेवल में नहीं लगाया जा रहा है। इससे सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची बन रही है, जो भविष्य में आमजन और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश में शहर की स्थिति सबके सामने आ चुकी है, जब मामूली बारिश में ही कई सड़कें और घर जलमग्न हो गए थे। इसके बावजूद प्रशासन और नगर परिषद इस मामले में गंभीर नहीं है और वही गलतियां दोहराई जा रही हैं।

अब तक कार्य अधूरा है और तोड़ी गई सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं

उन्होंने बताया कि जंक्शन में राजीव चौक से बस स्टैंड तक 40 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन उसमें से लगभग 20 फीट हिस्से में सीमेंट चौके लगाकर जगह घेर ली गई है, जिससे सड़क की उपयोगिता कम हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब एक माह से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है और तोड़ी गई सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, सीमेंट के चौके नालियों के लेवल से नीचे लगाए जा रहे हैं। Hanumangarh News

इससे बरसात के समय पानी की निकासी संभव नहीं हो पाएगी और दुकानों के आगे पानी भरने की स्थिति बनेगी, जिससे व्यापार प्रभावित होगा। मक्कासर ने नगर परिषद अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कहा कि अपने चहेते लोगों को ठेकेदार बनाकर कार्य दिए जा रहे हैं, जिसके कारण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बड़े व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए, सीमेंट चौकों को एक समान लेवल में लगाया जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर आमजन को राहत दी जाए।