Baragudha Cooperative Bank Case - Sach Kahoon Hindi

बडागुढ़ा सहकारी बैंक मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सस्पेंड
गबनकारी कैशियर को बर्खास्त करने की सिफारिश

Baragudha Cooperative Bank Case: ओढ़ां (सरसा) राजू। गांव बडागुढ़ा में स्थित दी केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में एक कैशियर द्वारा एक वृद्ध उपभोक्ता के खाते से की गई लाखों की ठगी मामले की जांच पूर्ण होने के बाद महाप्रबंधक ने कार्रवाई करते हुए बडागुढ़ा शाखा में शाखा प्रबंधक रहे इन्द्रपाल को सस्पेंड कर दिया है। ये मामला सामने आने के बाद पहले उनका बडागुढ़ा शाखा से पन्नीवाला मोटा शाखा में तबादला किया गया था। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी गबनकारी कैशियर सुभाष चाहर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त करने हेतु एचकेआरएन विभाग को लिखा गया है। Sirsa News

वहीं 2 अन्य आरोपियों पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल, जोकि सेवानिवृत्त होने के बाद सर्विस दे रहे थे, उनको सर्विस से हटा दिया गया है। इसके साथ-साथ महाप्रबंधक ने इस मामले में दोषी पाए गए कैशियर सुभाष, शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल, पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने हेतु विकास अधिकारी को अधिकृत किया है। महाप्रबंधक ने चारों आरोपियों को कुछ दिनों पूर्व रिकवरी के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया था।

आरोपी कैशियर सुभाष ने रिकवरी नहीं करवाई

नोटिस जारी होने के बाद अन्य 3 आरोपियों ने तो रिकवरी की राशि जमा करवा दी, लेकिन आरोपी कैशियर सुभाष ने रिकवरी नहीं करवाई। जो रिकवरी करवाई गई है वो अन्य तीनों आरोपियों द्वारा ही करवाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में रिकवरी की राशि जमा करवा चुके आरोपी ये चाहते हैं उन्होंने रिकवरी करवा दी है, इसलिए उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई न हो। जबकि विभागीय नियमानुसार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई बनती है। आरोपियों के समर्थकों द्वारा उन्हें पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए कई रास्ते खोजे जा रहे हैं। वहीं जब इस विषय में विकास अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया।

इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद हमने दोषियों को रिकवरी नोटिस जारी किए थे। पूरी रिकवरी हो चुकी है। शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सेवानिवृत्त होने के बाद सेवा दे रहे 2 अन्य दोषियों को सेवा से हटा दिया गया है। वहीं कैशियर सुभाष को बर्खास्त करने हेतु एचकेआरएन को लिखा गया है। सभी दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हेतु लिखा गया है। Sirsa News

– ऋषिपाल, महाप्रबंधक (सीबी सरसा)