Rohtak Crime - Sach Kahoon Hindi

रोहतक में पारिवारिक रिश्ते शर्मशार! बड़े भाई ने दिया छोटे भाई की पत्नी के साथ दिलदहलाने वाली वारदात को अंजाम
पड़ोस की शादी में लेडीज संगीत में शिरकत करने से नाराज था जेठ

Rohtak Crime: रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जिले के गांव रिठाल फौगाट में एक दिलदहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर पारिवारिक रिश्तों को शर्मशार करते हुए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की तेजधार हथियार से बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। Rohtak News

साथ ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव रिठाल फौगाट निवासी सुखबीर के घर के पास पड़ोस में शादी थी। रविवार शाम को सुखबीर की पत्नी प्रवेश लेडीज संगीत में गई थी, जहां पर अन्य महिलाओं के साथ प्रवेश ने डांस भी किया। लेडीज संगीत कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब प्रवेश अपने घर आई तो उसका जेठ जसबीर ने उसके साथ झगडा शुरू कर दिया और कहा कि उसके मना करने के बावजूद भी वह पडोस में लेडीज संगीत में क्यो गई।

इसी दौरान जसबीर ने तेजधार हथियार उठाकर प्रवेश पर ताबतोड़ हमला कर दिया, जिससे लहुलुहान होकर प्रवेश जमीन पर गिर गई और आरोपी वहां से भाग गया। परिजन गंभीर हालत में प्रवेश को उपचार के लिए पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई गद्दी खेडी निवासी सोमदास की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही। मृतक महिला के तीन बच्चे है और करीब 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी और आरोपी एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। Rohtak News