Tamil Nadu Elections - Sach Kahoon Hindi

West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग
विधानसभा चुनाव: छिंटपुट हिंसा के बीच उमड़े मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 को

पांच राज्यों में एक साथ 4 मई को होगी मतगणना

कोलकाता/चेन्नई (एजेंसी)। West Bengal, Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वीरवार को मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह के चलते बंपर वोटिंग हुई। सायं पाँच बजे तक बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 89.93% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 82.24% मतदान हुआ। दोनों राज्यों के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं है, इनमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी।

पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत और कलीमपोंग जिले में सबसे कम 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरदौर में 88.74 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबेहार में 92.07, दार्जिलिंग में 89.49, जलपाईगुडी में 90.20, झारग्राम में 90.53, मालदा में 89.56, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनापुर में 90.70, पूर्वी मेदिनापुर में 88.55, पुरलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ। बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही राज्य में पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। West Bengal-Tamil Nadu Elections

वहीं तमिलनाडू में करुर जिले में सबसे अधिक 89.32 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके अलावा अरियालूर जिले में 83.09 प्रतिशत, चेंगलपट्टू में 82.41, कोयम्बटूर में 82.33, कुड्डलोर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडगुल में 86.35, ईरोड मं 87.59, कल्लाकुरिचि में 84.22, कांचीपुरम में 84.92, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरई में 77.89, मायिलादुथुरई में 78.41, नागापट्टिनम में 83.15, नामक्कल में 87.63, पेरेम्बलूर में 82.75, पुडुक्कोट़टई 81.55, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 856.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, थंजावूर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवललूर में 80.70, थिरुवल्लूर में 80.65, थूथूकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली 75.10, तिरुपथूर में 85.28, तिरुप्पुर में 86.33, तिरुवान्नामलाई 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Tamil Nadu Elections: चुनाव से पहले चुनाव अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई! नकदी सहित 1,200 करोड़ की सामग्री जब्त
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है। इसके चलते पूरे राज्य में भारी मात्रा में कैश, सोना, नशीले पदार्थ, शराब और दूसरी प्रलोभन वाली चीजें ज़ब्त की गई हैं। जांच और छापेमारी के दौरान अब तक 1,200 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है। चुनाव निगरानी टीमों द्वारा सीधे तौर पर ज़ब्त की गई 500 करोड़ से ज़्यादा की नकदी और कीमती चीजें शामिल हैं। Tamil Nadu Elections

आयकर विभाग और अप्रत्यक्ष कर अधिकारियों जैसी प्रवर्तन एजेंसियों ने स्वतंत्र अभियानों के ज़रिए इस कुल राशि में काफी योगदान दिया है। नकद के अलावा अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में शराब और प्रतिबंधित पदार्थ भी ज़ब्त किए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि अवैध तरीकों से मतदाताओं को प्रभावित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई इलाकों से प्रलोभन बांटने की खबरें सामने आई हैं, जिनमें कूपन और मुफ्त उपहार शामिल हैं। ये खबरें खास तौर पर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से आई हैं। इस कार्रवाई के दौरान आदर्श आचार संहिता और अन्य चुनावी कानूनों के उल्लंघन से जुड़े लगभग 100 मामले दर्ज किए गए हैं।

तिरुवल्लूर में सबसे ज़्यादा और उसके बाद चेन्नई में जब्ती हुई है

तिरुवल्लूर में सबसे ज़्यादा और उसके बाद चेन्नई में जब्ती हुई है। यह इस बात का संकेत है कि उन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां चुनावी मुकाबला कड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में 95 प्रतिशत से ज़्यादा मतदाता सूचना पर्चियां पहले ही बांटी जा चुकी हैं। कुछ क्षेत्रों में पहचानी गई कमियों को दूर करने के प्रयास जारी हैं। मतदान के दिन से पहले लगभग पूरी कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कुल 234 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 105 को ‘अति-संवेदनशील’ श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त निगरानी की आवश्यकता है। इसके अलावा, 5,938 पोलिंग बूथों को संवेदनशील के तौर पर पहचाना गया है, जहां सुचारू और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों और निगरानी तंत्र की तैनाती बढ़ाई गई है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित दो लाख से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र प्रणाली के माध्यम से पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चुनावी प्रक्रिया की देखरेख के लिए अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिनमें खर्च, सामान्य आचरण और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने वाले पर्यवेक्षक शामिल हैं। विभिन्न जिलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ किया गया है। Tamil Nadu Elections