AIIMS Recruitment - Sach Kahoon Hindi

AIIMS Recruitment: एम्स में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 5 सितंबर से वॉक-इन इंटरव्यू; जानें आवेदन प्रक्रिया
पटना (एजेंसी)। AIIMS Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-पटना ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (एडहॉक) के कुल 68 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें सामान्य वर्ग के 16, ईडब्ल्यूएस के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14, अनुसूचित जाति (एससी) के 17 और अनुसूचित जनजाति (एसटी)  के 9 पद शामिल हैं।

एम्स-पटना ने अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 68 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें एनाटॉमी में 3, एनेस्थिसियोलॉजी - पेन मेडिसिन और क्रिटिकल केयर में 13, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन (सी एंड एफएम) में 2, डर्मेटोलॉजी में 3, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) में 3, ऑर्थोपेडिक्स में 7, ऑप्थल्मोलॉजी में 3, ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजी में 3, पैथोलॉजी में 3, पीडियाट्रिक्स में 4, फार्माकोलॉजी में 2, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 4, रेडियोडायग्नोसिस में 2, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 2, जनरल मेडिसिन में 7 और जनरल सर्जरी में 7 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विभाग के अनुसार एमडी/डीएनबी होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स का नेशनल मेडिकल कमीशन या स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 5, 12, 19 और 26 सितंबर को 'समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना' पते पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

AIIMS Recruitment 2026: एम्स में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 5 सितंबर से वॉक-इन इंटरव्यू; जानें आवेदन प्रक्रिया

AIIMS Recruitment: एम्स में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए अभी करें आवेदन
Senior Resident Jobs in AIIMS: अमरावती। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-मंगलगिरि), आंध्र प्रदेश, ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के विभिन्न विभागों में कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। एम्स-मंगलगिरि ने जिन विभागों में 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 1 पद प्रत्येक; पैथोलॉजी के 2 पद; और ट्रॉमा एंड इमरजेंसी और जनरल मेडिसिन के 3-3 पद शामिल हैं। AIIMS Recruitment

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बीते मंगलवार, 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमडी/डीएनबी, एमसीएच/डीएनबी, या संबंधित विषय में एमएससी/एमबायोटेक की डिग्री या पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 67,700 रुपए और गैर-चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए 56,100 रुपए प्रति माह तय की गई है। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। AIIMS Recruitment

तारीख और समय की घोषणा जल्द की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी

इंटरव्यू का आयोजन ‘ग्राउंट फ्लोर, प्रशासनिक एवं पुस्तकालय भवन, एम्स मंगलागिरी, गुंटूर (जिला), आंध्र प्रदेश, 522503’ पते पर किया जाएगा, जिसके तारीख और समय की घोषणा जल्द की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी के साथ-साथ आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले जाना होगा।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स-मंगलगिरि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से केंद्र पर इंटरव्यू के लिए ले जाएं। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-मंगलगिरि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक या नोटिफिकेशन में दिए गए डायरेक्ट आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। AIIMS Recruitment