Water Bill News - Sach Kahoon Hindi

Water Bill News: समय पर जमा नहीं कराया बिल तो कटेगा जल कनेक्शन
Water connection: हनुमानगढ़। शहरी क्षेत्र के जोन-बी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के जल उपभोग बिल जारी कर दिए गए हैं। ये बिल 1 मार्च से 31 मई तक की तीन माह की अवधि के लिए जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार सेक्टर नम्बर 11 व 12, राजस्थान आवासन मंडल (आरएचबी) क्षेत्र, चक ज्वाला सिंह रोड की कॉलोनियां, संगरिया रोड बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र, शहीद भगत सिंह चौक, ढिल्लों, कंग, खोसा, मेघराज, ज्योति, बीडी गुप्ता कॉलोनी, पुरानी व नई खुंजा तथा श्रीगंगानगर रोड बाजार और विभिन्न राजकीय कार्यालयों से जुड़े उपभोक्ता इस श्रेणी में शामिल हैं। Water Bill News

बिलों के चेक के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 24 जून तथा नकद भुगतान की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र या विभागीय कार्यालय में खाता संख्या के साथ बिल जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता फोन-पे एप के माध्यम से अपने नए खाता नम्बर के साथ बिल का भुगतान कर सकते हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड हनुमानगढ़ जंक्शन के सहायक अभियंता दीपक गोदारा ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के विच्छेदित किए जा सकते हैं। साथ ही अवैध जल कनेक्शन पाए जाने पर घरेलू कनेक्शन पर 9920 रुपए तथा गैर-घरेलू कनेक्शन पर 37060 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने और जल का सदुपयोग करने की अपील की है। Water Bill News

फतेहाबाद की 233 पंचायतें अब खुद संभालेंगी पानी का प्रबंधन
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फतेहाबाद जिले की 233 ग्राम पंचायतों को अब जल प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। नई ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026 के तहत पंचायतें अब गांवों में पेयजल आपूर्ति, बिल वसूली, रखरखाव और शिकायत निवारण जैसे कार्य खुद संभालेंगी।

खास बात यह है कि पंचायत जितनी राशि पानी के बिल के रूप में एकत्रित करेगी, सरकार भी उतनी ही अतिरिक्त राशि पंचायत को उपलब्ध करवाएगी। इससे पंचायतों को जल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी। रतिया स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में उपमंडल अभियंता आंचल जैन ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पंचायतों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है ताकि गांवों में पेयजल सेवाएं अधिक जवाबदेह और मजबूत बन सकें।

महिलाओं को भी मिलेगा सीधा लाभ

योजना में स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की महिलाओं को भी जोड़ा गया है। पानी के बिलों की रिकवरी में सहयोग करने वाली महिलाओं को वसूली गई राशि का 10 प्रतिशत प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ गांव स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नई नीति के तहत पंचायतें पानी के नए कनेक्शन जारी करने, मीटरिंग, बिल वितरण, भुगतान निगरानी, शिकायत समाधान और जल गुणवत्ता जांच जैसे कार्य करेंगी।

साथ ही पाइपलाइन, ओवरहेड टैंक, पंप और अन्य जल संरचनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी भी पंचायतों के पास होगी। अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई और जल हानि रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। पंचायतें अब ‘बिस्वास पोर्टल’ के माध्यम से नए पानी कनेक्शन, कनेक्शन बंद करवाने, मीटर लगाने और शिकायतों का समाधान आॅनलाइन कर सकेंगी। उपभोक्ताओं को बिल और भुगतान संबंधी जानकारी एसएमएस के जरिए भी भेजी जाएगी।

55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी देने का लक्ष्य

सरकार ने योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण उपभोक्ता को प्रतिदिन 55 लीटर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जल गुणवत्ता की नियमित जांच फील्ड टेस्ट किट के जरिए की जाएगी ताकि लोगों तक सुरक्षित पानी पहुंच सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पंचायतों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी उपलब्ध करवाएगा। विभाग का लक्ष्य भविष्य में 24 घंटे जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है। योजना के तहत फतेहाबाद ब्लॉक के सबसे अधिक 51 गांव शामिल किए गए हैं, जबकि रतिया के 44 और टोहाना के 42 गांवों को भी योजना में जोड़ा गया है। विभाग के अनुसार बड़ी पंचायतों को अगले चरण में 2027 से योजना में शामिल किया जाएगा।

ब्लॉकवार चयनित गांवों की संख्या

फतेहाबाद - 51
भट्टूकलां - 22
भूना - 22
नागपुर - 35
रतिया - 44
जाखल - 17
टोहाना - 42

Water Bills: पानी के बिल समय पर जमा करवाएं, अन्यथा कनेक्शन कटेगा
हनुमानगढ़। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड हनुमानगढ़ जंक्शन ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से पानी के बिल समय पर जमा करवाने की अपील की है। सहायक अभियंता दीपक गोदारा ने बताया कि फरवरी 2026 से मार्च 2026 (कुल 2 माह) के पानी के बिल जारी कर दिए गए हैं। यह बिल सेक्टर नंबर 6, हुडको कॉलोनी, सेक्टर नंबर 9, सुरेशिया, 100 फीट रोड, चूना फाटक, बिजली कॉलोनी, सभी सरकारी आवास/कॉलोनियां, गांधीनगर, भट्टा कॉलोनी, धानमंडी (जोन ए) व श्रीगंगानगर रोड क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जारी किए गए हैं। Water Bill News

उन्होंने बताया कि चेक के जरिए भुगतान की अंतिम तिथि 7 मई जबकि नकद भुगतान की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे समय रहते अपना पानी का बिल विभागीय कार्यालय या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से खाता संख्या के माध्यम से प्राप्त कर भुगतान कर दें तथा रसीद अवश्य लें। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बकाया बिल होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के जल कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी। Water Bill News