hanumangarh news - Sach Kahoon Hindi

Ganesh Raj Bansal latest News: विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ एफआईआर पर समर्थकों का आक्रोश सड़कों पर
Ganesh Raj Bansal latest News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ पट्टों से जुड़े दो अलग-अलग प्रकरणों में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में शनिवार को उनके समर्थकों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। बड़ी संख्या में विधायक समर्थकों ने जंक्शन पुलिस थाना का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समर्थकों ने विधायक के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने पर रोष जताते हुए राज्य सरकार पर विधायक को दबाव में लेने के आरोप लगाए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

थाना घेराव से पहले बड़ी संख्या में विधायक समर्थक अग्रसेन भवन में एकत्र हुए, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में हनुमानगढ़ की जनता ने दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के पक्ष में जनादेश दिया है। जनता ने नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन भाजपा इस जनादेश को स्वीकार नहीं करना चाहती और अपनी हार को पचा नहीं पा रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर टीम गणेश राज बंसल के खेमे से जुड़े पार्षदों और समर्थकों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग महकमों से छापेमारी करवाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थकों को परेशान करने के लिए विभिन्न विभागों के जरिए कार्रवाई करवाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ दो मामले दर्ज करवाए गए हैं और अलग-अलग विभागों में जाकर फाइलें तलाशने का काम किया जा रहा है, ताकि विधायक के खिलाफ कार्रवाई करवाई जा सके।

जनादेश का सम्मान करने की मांग

सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के पक्ष में जनादेश दिया है। जनता ने नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है। भाजपा इस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है और चुनाव परिणाम को सभी को स्वीकार करना चाहिए। सभा में वक्ताओं ने विधायक के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग विभागों में जाकर फाइलें तलाशने और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सभा के बाद रणनीतिकार अमित माहेश्वरी के नेतृत्व में विधायक समर्थक पैदल व वाहनों के जरिए जंक्शन पुलिस थाना पहुंचे। थाना परिसर के बाहर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 'हनुमान की आवाज गणेश राज' के जोरदार नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

'धक्केशाही हुई तो पंचायत चुनाव में करेंगे विरोध'

वक्ताओं ने कहा कि विधायक समर्थकों और पार्षदों पर कार्रवाई कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समर्थक पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गणेश राज बंसल के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता खड़ी है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से शहर में किसी तरह की 'धक्केशाही' की गई तो आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का खुला और पुरजोर विरोध किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों की मौजूदगी इस बात का संदेश है कि यदि कार्रवाई का सिलसिला नहीं रुका तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर विरोध-प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन को देखते हुए जंक्शन पुलिस थाने के समक्ष बेरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। थाने को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

एसडीएम-डीएसपी ने की वार्ता, आश्वासन के बाद घेराव समाप्त

इसी बीच उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार और डीएसपी मीनाक्षी सहारण धरनास्थल पर विधायक समर्थकों के बीच पहुंचे और वार्ता की। वार्ता के दौरान डीएसपी की ओर से कहा गया कि नगर परिषद सभापति एवं उपसभापति के चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। वार्ता सफल रहने पर विधायक समर्थकों ने थाना घेराव समाप्त कर दिया। घेराव समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

CBEO ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़) Tibbi News: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री शैलेन्द्र कुमार ने सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 3ssw का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता एवं अन्य विद्यालयीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

CBEO ने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर एवं विषय संबंधी जानकारी का जायजा लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों को देखकर उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं हौसला-अफजाई की।

निरीक्षण के दौरान CBEO ने विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पित प्रयासों से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट CBEO ने संस्था प्रधान एवं समस्त स्टाफ को इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री रछपाल सिंह समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने CBEO द्वारा की गई सराहना को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Tibbi News CBEO: ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से चंदड़ा के ग्रामीणों में आक्रोश
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से चंदड़ा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रेलवे और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने रेलवे फाटक व गांव के बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन कर अस्थायी रास्ते की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करते हुए रेल ट्रैक और सड़क पर चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार सी-61 रेलवे फाटक को अंडरपास निर्माण के चलते शुक्रवार सुबह 9 बजे से करीब छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक बंद होने से चंदड़ा गांव के एक ओर रहने वाले ग्रामीणों का दूसरी ओर स्थित खेतों तक आवागमन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीण सुखपाल सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना करीब 2 हजार किसान, मजदूर और वाहन चालक आवागमन करते हैं। रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर चक 5 चक में करीब 1500 बीघा कृषि भूमि है। फाटक बंद होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को मानकसर की ओर से आने-जाने पर करीब 20 किलोमीटर और नवां की ओर से करीब 18 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे किसानों का समय और ईंधन खर्च दोनों बढ़ेंगे तथा कृषि कार्य भी प्रभावित होंगे।

दो बार कलक्टर को सौंपे ज्ञापन

सुखपाल सिंह के अनुसार ग्रामीणों ने फाटक बंद किए जाने से पहले इस समस्या को लेकर जिला कलक्टर को दो बार ज्ञापन सौंपकर अस्थायी रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद करने से पहले वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन की ओर से फिलहाल अस्थायी रास्ता उपलब्ध करवाने से इनकार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि वे फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग रख रहे हैं। यदि एक-दो दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता स्वीकृत करने तक वे अंडरपास निर्माण का विरोध जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर रेल ट्रैक और सड़क जाम किया जाएगा।

तहसीलदार के आश्वासन पर उठाया धरना

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर दोपहर को तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार ने बताया कि रेलवे अधिकारियों से बातचीत की गई है। नवां की ओर से रेलवे ट्रैक के साथ-साथ आ रही रेलवे की भूमि पर अस्थायी रास्ता तैयार करवाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में अस्थायी रास्ता तैयार कर दिया जाएगा, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास कार्य को रोकना नहीं है, लेकिन अंडरपास निर्माण की अवधि में किसानों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करवाना जरूरी है। धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक देवेंद्र बराड़, गुरमीत चंदड़ा, बबलजीत, हरमीत सिंह, मनविंद्र सिंह, गोरा सिंह, जसपाल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, स्पर्श वॉलंटियर एवं प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार नवीन जैन की ओर से प्रारंभ किए गए स्पर्श अभियान के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ के बालिका विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पर्श अभियान की वॉलंटियर शिक्षिका मंजू गुप्ता की ओर से किया गया। जागरूकता सत्र में बालिकाओं के साथ विद्यालय स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बालिकाओं को गुड टच और बैड टच, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सत्र के दौरान बालिकाओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर भी किए गए।

बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए पूछे गए सवालों के जवाब दिए। विद्यालय स्टाफ के सदस्यों ने भी जागरूकता से जुड़े अपने विचार साझा किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक और सजग रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी असहज या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात साझा करने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ ने स्पर्श अभियान के तहत आयोजित जागरूकता सत्र को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अधेड़ की गला कटने से मौत, प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही पुलिस
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: गोलूवाला थाना क्षेत्र के हरदयालपुरा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के अंदर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान धनपत पुत्र बालूराम मेघवाल निवासी हरदयालपुरा के रूप में हुई है। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर गोलूवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मीनाक्षी सहारण, थाना प्रभारी रजनदीप कौर और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को गोलूवाला के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

डीएसपी मीनाक्षी सहारण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि परिजन धनपत को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की है। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।

होम लोन को लेकर दबाव की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से होम लोन कंपनी के खिलाफ भी रिपोर्ट दी गई है। परिजनों का आरोप है कि होम लोन चुकाने को लेकर फाइनेंस कंपनी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें परेशान किया जा रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। घर के अंदर हुई धनपत की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना अथवा अन्य किसी संभावना को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hanumangarh Road Accident: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
हनुमानगढ़। सुरेशिया क्षेत्र में 100 फीट रोड पर एक ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी पत्नी और भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh Road Accident

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 59, गौतम बुद्ध स्कूल के पास सुरेशिया निवासी राजू पुत्र कालूराम ने रिपोर्ट दी कि 20 अगस्त को उसके पिता का पानीढ़ाल होने के कारण उसके ताऊ का लड़का रामकुमार (50) पुत्र पृथ्वीराज निवासी सहारनी, टिब्बी अपनी पत्नी कृष्णा और भाभी कृष्णा के साथ उसके घर आया हुआ था। 20 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे रामकुमार अपनी बाइक नंबर आरजे 31 एसवी 8598 से पत्नी और भाभी के साथ घर लौट रहा था।

इसी दौरान आरएस पैलेस से 100 फीट रोड सुरेशिया की तरफ आगे एक ई-रिक्शा चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवारों को ई-रिक्शा काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में रामकुमार, उसकी पत्नी कृष्णा और भाभी कृष्णा को गंभीर चोटें आईं। रामकुमार की पत्नी के सिर में गंभीर चोट बताई गई है और वह बेहोश हो गई थी। Hanumangarh Road Accident

रामकुमार को गंभीर हालत में टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे श्रीगंगानगर और फिर बीकानेर रेफर किया गया। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई। परिवादी के अनुसार हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। दुर्घटना स्थल पर ई-रिक्शा का शीशा टूटकर गिर गया था। शीशे पर 'श्री कृष्णा ऑटो पार्ट्स' और दो मोबाइल नंबर लिखे होने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

पुलिस इसी सुराग के आधार पर फरार ई-रिक्शा चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच हेड कांस्टेबल विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान तथा फरार चालक की तलाश में जुटी है। Hanumangarh Road Accident

Rajasthan Road Accident: पिकअप ने टेम्पू को मारी टक्कर, परिवार के चार सदस्य घायल
Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। नोहर क्षेत्र में श्रीरामा ईंट उद्योग के कांटे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप चालक की ओर से सामने से टेम्पू को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में टेम्पू सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को पहले नोहर अस्पताल, फिर हनुमानगढ़ और बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां चारों का उपचार कराया गया। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार सोनड़ी निवासी सुनीता (34) पत्नी मीतूराम भाट ने नोहर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 29 मई को शाम करीब 4 से 5 बजे वह अपने पति मीतूराम, बेटी पूजा और बेटे सन्नी के साथ नोहर से बच्चों के कपड़े लेकर टेम्पू नंबर आरजे 13 पीए 3152 से सोनड़ी स्थित घर लौट रही थी। टेम्पू उसका पति मीतूराम चला रहा था, जबकि वह और दोनों बच्चे बीच वाली सीट पर बैठे थे।

रिपोर्ट के अनुसार श्रीरामा ईंट उद्योग के कांटे के पास सामने से आ रही पिकअप नंबर आरजे 13 जीबी 2144 के चालक अशोक कुमार पुत्र महावीर जाट निवासी अमरपुरा तहसील भादरा ने पिकअप को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके टेम्पू में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों सदस्यों को चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन चुसा देवी ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय नोहर पहुंचाया।

वहां से उन्हें हनुमानगढ़ और फिर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां चारों का उपचार कराया गया। सुनीता के सिर, आंख, बाईं कोहनी, दोनों पैरों और दाहिने घुटने पर चोटें सामने आईं, जो उपचार के बाद ठीक हो चुकी हैं। वहीं मीतूराम के बाएं पैर की जांघ पर पट्टी बंधी हुई थी और उसमें रॉड डाली गई है, जबकि दाहिना पैर नली से नीचे कटा हुआ बताया गया है।

चोटों के कारण मीतूराम वर्तमान में चलने में असमर्थ है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि उपचार के बाद भी पति की हालत ऐसी है कि वह चल नहीं सकते। रिपोर्ट और चोटों के आधार पर नोहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद को सौंपी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और पिकअप चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती घायल

हनुमानगढ़। पीलीबंगा में हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रोड पर गणपति पैलेस के पास एक 22 चक्का ट्रक चालक की ओर से अचानक ट्रक मोड़ने से स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में महिला के हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि उसके पति के आंख के ऊपर माथे पर पांच टांके आए हैं।

घटना के संबंध में पीलीबंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार (35) पुत्र रत्तूराम सांसी निवासी वार्ड नंबर 7, रघुनाथपुरा तहसील सूरतगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दी कि 2 अगस्त की सुबह करीब 7.09 बजे उसके पिता रत्तूराम और माता रुक्की देवी टीवीएस स्कूटी पर सवार होकर रघुनाथपुरा से हनुमानगढ़ जा रहे थे। Hanumangarh News

22 चक्का ट्रक ने अचानक काटी साइड, सड़क पर गिरे पति-पत्नी

हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रोड पर गणपति पैलेस के पास उनके आगे चल रहा 22 चक्का ट्रक संख्या पीबी 03 एपी 2729 के चालक ने बिना साइड देखे अचानक चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी की तरफ ट्रक मोड़ दिया। इससे स्कूटी सवार रत्तूराम ने संतुलन खो दिया और दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी, मंडी पीलीबंगा में खड़ा कर वहां से चला गया। राहगीरों ने घायल रत्तूराम व रुक्की देवी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पीलीबंगा पहुंचाया।

घटना की सूचना रुक्की देवी ने फोन पर अपने बेटे राकेश कुमार को दी, जिसके बाद वह पीलीबंगा पहुंचा। रिपोर्ट के आधार पर पीलीबंगा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की अनुसंधान जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। Hanumangarh News

पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह के समर्थन में उतरा सर्वसमाज
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह के समर्थन में गुरुवार को सर्वसमाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया। जंक्शन स्थित जांगिड़ सुथार समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके तबादले की मांग का विरोध किया गया। बैठक के बाद सर्वसमाज एवं पीलीबंगा के आमजन की ओर से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहे थाना प्रभारी को यथावत रखने की मांग की गई। सर्वसमाज की ओर से कहा गया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रायसिंह क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं।

इससे आमजन का कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में स्मैक, चिट्टा, नशीली गोलियों सहित अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई कुछ स्वार्थी राजनीतिक लोगों और नशे के कारोबार से जुड़े तत्वों को रास नहीं आ रही है। इसी कारण उनके खिलाफ माहौल बनाकर तबादले का दबाव बनाया जा रहा है। सर्वसमाज के नागरिकों ने हाल ही की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि गत दिनों थाना प्रभारी रायसिंह ने नियमित जांच के दौरान नशे के संभावित ठिकाने के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी की जांच की थी, जिसे कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से प्रतिष्ठा का विषय बनाकर राजनीतिक रंग दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति विशेष और जाति विशेष के पक्ष में राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी सर्वसमाज ने निंदा की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक दबाव में आकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो इससे नशे के विरुद्ध ईमानदारी से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होगा तथा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। सर्वसमाज ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि निराधार एवं दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर ध्यान न देकर ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य कर रहे थाना प्रभारी रायसिंह को पूरा समर्थन दिया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान प्रभावी रूप से जारी रह सके। गौरतलब है कि 3 अगस्त को भाजपा, कांग्रेस, माकपा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी से मुलाकात कर पीलीबंगा थाना प्रभारी को हटाने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी पर कुछ गणमान्य नागरिकों के साथ थाना परिसर में अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। अब सर्वसमाज के समर्थन में सामने आने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।

50 हजार के कर्ज को 5.40 लाख बताकर चेक के दुरुपयोग का आरोप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से खाली सिक्योरिटी चेक का दुरुपयोग कर लाखों रुपए की फर्जी देनदारी दर्शाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राधाकिशन पुत्र गुलराज, निवासी वार्ड नंबर 39, गुरुद्वारा के पास, प्रेमनगर, टाउन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार परिवादी कालूराम (48) पुत्र मनीराम, निवासी वार्ड नंबर 43, वाल्मीकि मोहल्ला, राजीव चौक, टाउन, नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है। उसने न्यायालय में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष पहले उसने आरोपी राधाकिशन से 50 हजार रुपए उधार लिए थे, जिन्हें ब्याज सहित चुका दिया गया।

20 नवंबर 2024 को आरोपी ने उससे दो स्टांप पेपरों पर अलग-अलग 1.30 लाख रुपए और 1.40 लाख रुपए उधार लेने संबंधी दस्तावेज तैयार करवाए तथा सुरक्षा के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक के दो खाली चेक अपने पास रख लिए। कर्ज चुकाने के बाद जब परिवादी ने अपने स्टांप और सुरक्षा चेक वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से चेक लगाकर मुकदमा करने की धमकी दी। बाद में आरोपी की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में दावा किया गया कि परिवादी ने 7 मार्च 2025 को 5.40 लाख रुपए नकद उधार लिए थे तथा भुगतान के लिए 11 मई 2026 दिनांकित 5.40 लाख रुपए का चेक दिया था।

परिवादी का कहना है कि उसने कभी इतनी राशि उधार नहीं ली और आरोपी ने सुरक्षा के तौर पर दिए गए खाली चेक में फर्जी राशि भरकर उसका दुरुपयोग किया। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका एक अन्य खाली सुरक्षा चेक अब भी आरोपी के कब्जे में है, जिसके भविष्य में दुरुपयोग की आशंका है। उसने न्यायालय से उक्त चेक बरामद कराने की भी मांग की है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, कानूनी नोटिस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिब्बी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिला स्तरीय आयोजन, छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी  प्रीति ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त जीवन इसके लिए आवश्यक है।

इस दौरान योग गतिविधियां, कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

अंत में जिला युवा अधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान के तहत छात्राएं हस्ताक्षर अभियान का भी हिस्सा बनी। प्रधानाध्यापिका पूनम  पूनिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Bhakra Canal Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित
हनुमानगढ़, (सच कहूँ) जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 1 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) नहर 50 क्यूसेक, करनीसिंह (केएसडी) में 405, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 660, जोड़कियां (जेआरके) में 780, संगरिया (एसएनजी) में 786, भगतपुरा (बीजीपी) में 824, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 944, नगराना (एनजीडी) में 952, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1200, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1305, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1333, रतनपुरा (आरटीपी) में 1344,

मोडिया (एमओडी) में 1504, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1513, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1526, हरिपुरा (एचआरपी) में 1539, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1774, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1889, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1900, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1913, अमरपुरा (एएमपी) में 2006 व मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी।

नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है।

Shaheed Udham Singh Shaheedi Diwas: शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कल
हनुमानगढ़। कंबोज समाज महासमिति की ओर से अमर शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस के मौके पर 31 जुलाई, शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु नानकसर, प्रेमनगर, टाउन में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोगों सहित आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।

आयोजन के तहत सुबह 8 बजे से 9. 30 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक ढाडी जत्थों की ओर से संगतों को गुरुबाणी से निहाल किया जाएगा। वहीं सुबह 10.30 बजे से संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन रहेगा।

कंबोज समाज महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग से प्रेरित करना है।